90 Year-Old Woman Raped: दिल्ली में 90 साल की बूढ़ी महिला के साथ 33 साल के युवक ने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2020, 09:57 PM IST

90 year-old woman raped in Delhi: दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहां के छावला इलाके में एक 90 साल की बूढ़ी महिला के साथ एक युवक ने रेप किया है।

90 Year-Old Woman Raped: दिल्ली में 90 साल की बूढ़ी महिला के साथ 33 साल के युवक ने किया रेप

दिल्ली उस वक्त शर्मसार हो गई जब यहां इंसानियत को लजा देने वाली एक घटना सामने आई जिसे जानकर आपका सिर शर्म से झुक जाएगा, दिल्ली के छावला, नज़फगढ़ इलाके में एक 90 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर मारपीट की गई पीड़ित बुजुर्ग महिला आरोपी से रहम की गुहार लगाती रही  और कहा कि वो उसकी दादी की उम्र की है लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ।

पुलिस ने कई धाराओं मे मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं बुजुर्ग महिला से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने मुलाकात की। उन्होंने इस पूरी घटना पर अपना दुख जताया।आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, '6 महीने की बच्ची से लेकर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस उम्र में इन महिला को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। ये साफ दिखाता है ये कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं जानवर हैं।'

स्वाति मालीवाल ने कहा, 'मैं बुजुर्ग महिला से मिली हूं, इनको न्याय दिलवाने की जंग में हम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। हर हाल में इस केस में 6 महीने में फांसी होनी ही चाहिए।'

पीड़िता आरोपी को याद दिलाती रही की वो उसकी दादी के उमर की है

बताया जा रहा है कि बुज़ुर्ग महिला के अनुसार शाम को करीब 5 बजे अपने घर के बाहर दूध वाले के इंतज़ार कर रही थी। उसी वक्त एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें आकर कहा कि दूधवाला आज नहीं आया है और वो उन्हें दूध वाले के पास ले जाएगा। व्यक्ति बुज़ुर्ग महिला को लेकर रेवला खानपुर फार्म ले गया और वहां महिला के साथ ज़बरदस्ती कर बुरी तरह से बलात्कार किया। जब महिला ने अपना बचाव करना चाहा तो उनके साथ मारपीट भी की गई।

महिला बहुत दर्द में रोती रही और उस आदमी से रहम की भीख माँगती रही। उसे याद दिलाती रही की वो उसकी दादी के उमर की है पर उसने एक न सुनी। महिला की आवाज़ सुनकर गांव के कुछ लोगों को पता चल गया और उसकी मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और पुलिस को बुलाया।

33 साल है इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की उम्र 

पुलिस द्वारा महिला के बेटे को भी बुलाया गया। वहां से पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल जांच कराई गई। महिला की MLC रिपोर्ट से कई चोटों की जानकारी मिलती है। महिला की मेडिकल जाँच रिपोर्ट में साफ़ तौर से उनके शरीर और गुप्त अंगों पे चोटों की बात दर्ज है। पुलिस ने मामले में सेक्शन 376/323 IPC के तहत FIR दर्ज की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम सोनू है और उसकी उम्र 33 वर्ष है और वो गांव रेवला खानपुर का रहने वाला है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!