झारखंड: 11 साल की लड़की के साथ 6 नाबालिग लड़कों ने किया गैंग रेप, सभी पकड़े गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 12:04 PM IST

Jharkhand Gang Rape: झारखंड में खूंटी में एक 11 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को पकड़ लिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं।

झारखंड: 11 साल की लड़की के साथ 6 नाबालिग लड़कों ने किया गैंग रेप, सभी पकड़े गए

झारखंड के खूंटी जिले में मंगलवार रात छह नाबालिग लड़कों ने 11 साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच है। 

पुलिस के मुताबिक लड़की पड़ोस के गांव में एक शादी में शामिल होने गई थी। एक डांस प्रोग्राम के दौरान उसकी उन लड़कों से बहस हो गई, जिन्हें वह पहले से जानती थी। जब वह आधी रात के आसपास अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रही थी, तो उनके पीछे चल रहे लड़कों ने उसे रोका, उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। मौके से भागे उसके दो दोस्तों ने उसके माता-पिता को सूचित किया। इसके तुरंत बाद माता-पिता उसकी तलाश में जुट गए। लड़के उन्हें देखकर भाग गए।

लड़की के परिवार ने समाज के डर के कारण शुरू में पुलिस शिकायत दर्ज करने में संकोच किया। आखिरकार गुरुवार को परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया और सुधार केंद्र भेजा गया।

End of Article