Shraddha Murder Case: गुरुवार यानि कल आफताब का नार्को टेस्ट पूरा हो गया। आफताब (Aftab Amin Poonawalla) ने नार्को टेस्ट (Narco Test)के दौरान भी श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की है। सूत्रों के मुताबिक आफताब ने उन जगहों के बारे में बताया जहां उसने सबूतों को ठिकाने लगाया है। पुलिस आज उन जगहों पर जाकर सर्च करेगी..आफ़ताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए आरी के इस्तेमाल की बात को कुबूल किया है। नार्को टेस्ट के दौरान आफ़ताब ने कबूल किया कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी। आफ़ताब से जब पूछा गया कि श्रद्धा का फोन कहाँ है तो उसने कहा कि श्रद्धा का फोन उसने कहीं फेंक दिया।
आफताब ने दिए इन सवालों के जवाब
आफ़ताब से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या कोई और भी इस हत्याकांड में शामिल है तो उसने कहा कि इस हत्याकांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया है। आफ़ताब ने नार्को टेस्ट में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को जंगल में ठिकाने लगाने की बात कबूल की है। अगला सवाल था कि श्रद्धा के सिर को कहाँ फेंका है? आफ़ताब ने जवाब दिया कि वो इस बारे में पुलिस को पहले ही बता चुका है।सूत्रों के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट में कई सवाल के जवाब आफ़ताब ने एक जैसे दिए।आफताब का नार्को टेस्ट 1 घंटे 50 मिनट तक चला।
कबूल किया अपना जुर्म
आफताब ने पूछे गए कई सवालों के जवाब अंग्रेज़ी में दिए। कुछ सवालों के जवाब देने में आफताब ने थोड़ा समय लिया। आफताब कई सवालों के दौरान चुप रहा लेकिन टीम ने सवाल को दोहराया और जवाब देने को कहा जिसके बाद आफताब ने जवाब दिया। नार्को टेस्ट के दौरान आफ़ताब से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या कोई और भी इस हत्याकांड में शामिल है तो उसने कहा कि इस हत्याकांड कांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया है। आफ़ताब ने नार्को टेस्ट में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को जंगल मे ठिकाने लगाने की बात कुबूल की है।
तिहाड़ जेल के अंदर होगा पोस्ट टेस्ट इंटरव्यू
हत्या के बाद आफताब के संपर्क में जो लोग आए थे पुलिस उन लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। सबूत जुटाने की कड़ी में दिल्ली पुलिस को कुछ और हड्डियां मिली हैं जिन्हें CFSL जांच के लिए भेजा गया है। अब तक पुलिस ने करीब 50 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 2 दिसंबर को फोरेंसिक साइंस लैब के चार मैम्बर और केस के आईओ जांच अधिकारी आफताब का नार्को के बाद का पोस्ट टेस्ट इंटरव्यू करने के लिए तिहाड़ जेल नंबर 4 जाएंगे। ये पोस्ट टेस्ट इंटरव्यू सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योकि आफताब के ट्रांसपोर्ट यानी उसे जेल से इधर उधर ले जाने में उसपर हाईरिस्क यानी खतरा है इसलिए हाईकोर्ट के ऑर्डर के अनुसार फोरेंसिक साइंस लैब के मेंबर और केस के आईओ जेल में जाकर ही आफताब का नार्को के बाद का पोस्ट टेस्ट इंटरव्यू करेंगे।
