श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) में आरोपी आफताब (Aftab) का नार्को टेस्ट गुरुवार को पूरा हो गया है। यह टेस्ट करीब दो घंटे तक चला और इसमें सात डॉक्टरों की टीम शामिल रही है। अब आफताब को दो घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
रिपोर्ट का इंतजार
इस टेस्ट की रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। रिपोर्ट अहम है, हालांकि सूत्रों की मानें तो आफताब का खेल अब खत्म हो गया है। इस टेस्ट के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की है। सूत्रों का कहना है कि आफताब ने स्वीकार किया है कि उसने नार्को टेस्ट में श्रद्धा वाकर की हत्या की थी। उसने कई हथियारों के इस्तेमाल करने की बात भी कबूल की है। आरोपी ने नार्को टेस्ट के दौरान यह भी खुलासा किया कि उसने श्रद्धा के कपड़े कहां डिस्पोज किए थे। ऑफताब को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
दो घंटे तक सवाल-जवाब
गुरुवार को आफताब से नार्को टेस्ट को अंजाम देने वाली टीम ने दो घंटे तक सवाल-जवाब किए। इस टेस्ट के दौरान उसने सवालों के जवाब भी दिए और उसका स्वास्थ्य भी ठीक दिखा। दिल्ली के रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में आफताब का नार्कों टेस्ट हुआ।
सिर घुमा देने वाले
नार्को टेस्ट के दौरान आफताब से टीम ने हर उस सवाल का जवाब जानना चाहा, जो इस केस के लिए महत्मपूर्ण है। पुलिस अभी तक श्रद्धा की सिर का पता नहीं लगा पाई है, लेकिन उसे उम्मीद है नार्को टेस्ट में इसका जवाब मिल जाएगा। नार्को टेस्ट करने वाली टीम ने आफताब से श्रद्धा के बाकी हिस्सों के बारे में भी पूछताछ की। साथ ही श्रद्धा की मोबाइल कहां है और मौत के समय श्रद्धा ने जो कपड़े पहन रखे थे, वो कहां हैं? इन्हीं सवालों को लेकर पुलिस ने यह नार्को टेस्ट करवाया था।
