क्राइम

श्रद्धा मर्डर: 'फांसी हुई तो गम नहीं, जन्नत जांऊगा वहां हूरें मिलेंगी', आफताब का बयान, सिर्फ हिंदू लड़कियां थीं निशाने पर!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 30, 2022, 12:21 AM IST

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का कहना है कि वह श्रद्धा के अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों के संपर्क में था और उसे श्रद्धा को मारने का जरा सा भी अफसोस नहीं है।

श्रद्धा मर्डर केस मामले में अपडेट सामने आया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उसके पॉलीग्रॉफ टेस्ट (polygraph test) में दिए बयान से आफताब की कट्टर मानसिकता दिखी है, उसका कहना है कि वह साजिश के तहत हिंदू लड़कियों को जाल में फंसा रहा था और ये सिलसिला जारी था।

आफताब का कहना है कि वह श्रद्धा के अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों के संपर्क में था गौर हो कि आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है जिसमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्ट में पूछताछ के दौरान आरोपी आफताब पूनावाला ने कहा है कि 'श्रद्धा वालकर के कत्ल के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए, तो भी अफसोस नहीं, क्योंकि जन्नत में हूरें मिलेगी, आफताब ने कहा कि श्रद्धा ही नहीं, उसके जैसी करीब 20 हिंदू लड़कियों से उसके संबंध थे।'

वह 'बंबल एप' पर ख़ास कर हिंदू लड़कियों को खोजता था

कहा जा रहा है कि आफताब ने खुलासा किया कि वह 'बंबल एप' पर ख़ास कर हिंदू लड़कियों को खोजता था, और उन्हें अपना शिकार बनाता था, श्रद्धा की हत्या के बाद वह एक साइकोलॉजिस्ट लड़की को अपने रूम पर लेकर आया वो भी हिंदू लड़की ही थी, ऐसा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है।

आफताब के चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा नहीं

आफताब जब तक रिमांड पर था, तो वह पुलिस को बराबर गुमराह कर रहा था और उसके चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा नहीं था। पूछताछ खत्म हो जाने पर वह जेल के अंदर भी चैन की नींद सोता था, वहीं इस स्थिति को देखते हुए पुलिस अब आफताब का नार्को टेस्ट भी करना चाहती है वहीं अब तक श्रद्धा के शव की 13 हड्डियां मिल गई हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article