क्राइम

I Love you Army: 'आई लव यू आर्मी' लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 11:38 PM IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वह कई सालों से भारतीय सेना में नौकरी पाने की तैयारी कर रहा था।

Image

एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में रहने वाला केदार पाल नाम का युवक पिछले तीन साल से आर्मी में भर्ती के लिए तैयारी कर परीक्षा दे रहा था। दो बार उसका लिखित व फिजिकल टेस्ट में चयन भी हो गया था,लेकिन दोनों ही बार मेडिकल जांच में अनफिट हो गया।नतीजतन उसने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

अपने पीछे वह एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ गया है,जिसमें "आई लव यू आर्मी" लिखा है, पुलिस का कहना है कि पिछले चार साल से आर्मी में भर्ती के तैयारी कर रहा था लेकिन चयन नहीं हुआ।

जब उसका चयन सेना के लिए नहीं हुआ तो उसने 'Love You Army' लिखकर जान दे दी, उसने सुसाइड नोट में घरवालों से माफी मांगी है।

Army Letter

Army Letter

पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक लड़के का शव पेड़ पर लटक रहा है, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला जांच में पता चला कि युवक का नाम केदार पाल है और उसकी उम्र 22 साल है, युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article