Bengaluru Crime News: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में एक 70 साल की वृद्ध महिला का शव मिला है। शव के कई टुकड़े कर एक ड्रम में रखे गए थे। पुलिस ने जानकारी दी कि शव को एक खाली पर जगह रखा गया था। आशंका है कि घटना दो या तीन दिन पहले की है। घटना का पता तब लगा तक नजदीक में रहने वाले लोगों को बदबू आने लगी। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान की जा चुकी है। महिला का नाम सुशीलम्मा है, जो केआर पुरम के करीब निसर्ग लेआउट के पास किराए के फ्लैट में अपनी बेटी के साथ रहती थी। इस मामले पर अतिरिक्त आयुक्त पूर्व रमन गुप्ता ने कहा कि पीड़िता अपनी बेटी और 2-3 रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। उनके सभी रिश्तेदार आसपास ही रहते हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने कहा कि अपराधियों ने महिला के हाथ और पैर काट दिए हैं, जो गायब हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अतिरिक्त आयुक्त पूर्व रमन गुप्ता ने कहा कि हो सकता है कि घटना कल हुई हो। मैं घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर गई थी। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी सभी आवश्यक जांच करेंगे। हम जांच कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ना है।
