Friendship Day: फ्रेंडशिप डे के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूथ के लिए एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक खास पोस्ट साझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि वह आज भी खुद को एक छात्र मानते हैं और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। अपने संदेश में उन्होंने दोस्ती को जीवन का अनमोल रिश्ता बताते हुए प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे से लगातार सीखते रहने की भावना को सबसे बड़ी ताकत बताया।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टा पर लिखा, "अभी भी एक विद्यार्थी हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं। आज का सबक: आज मित्रता दिवस है और यह एक दिल है। सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार" बता दें कि नीट पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने लगातार सरकार को घेर रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने कई छात्रों और युवाओं से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना।
जेन जी को धमका नहीं सकती सरकार: राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर जेन-जी को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों भारत का अतीत हैं और उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे देश के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।
देशभर में काफी संख्या में युवाओं का इंटरनेट मीडिया अकाउंट बंद कराए जाने के लिए भी कांग्रेस नेता ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। तृणमूल कांग्रेस और राजद से लेकर सपा जैसी अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी छात्रों के खिलाफ राज्यों में एफआईआर का विरोध किया।
