IPL 2022, RR vs RCB Playing 11, Dream11 Team Prediction: आरसीबी की आज ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 05:55 PM IST

IPL 2022, RR vs RCB Playing 11 Today Match, Dream11 Team Prediction: आईपीएल 2022 में आज राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती है।

IPL 2022, RR vs RCB Playing 11, Dream11 Team Prediction: आरसीबी की आज ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

IPL 2022, RR vs RCB Playing 11 Today Match, Dream11 Team Prediction: राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज वानखेड़े स्‍टेडियम पर धमाकेदार मुकाबला होने की उम्‍मीद है। दोनों ही टीमों में धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं, जिसके चलते आज के मैच में बाउंड्री की बरसात देखने को मिल सकती है। राजस्‍थान रॉयल्‍स इस समय गजब फॉर्म में है और उसने अपने दोनों मुकाबले जीते है। 

संजू सैमसन के नेतृत्‍व वाली रॉयल्‍स की कोशिश आज आरसीबी को भी पटखनी देने की होगी। मगर आरसीबी ने अपने पिछले मैच में केकेआर को जिस अंदाज में मात दी, अब वो रॉयल्‍स को अपना अगला निशाना बनाना चाहेगी। आरसीबी के लिए अच्‍छी बात यह है उसके कई विदेशी खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन इन्‍हें खेलने में समय लगेगा। फाफ डु प्‍लेसिस के नेतृत्‍व में आज आरसीबी की ये प्‍लेइंग 11 मैदान संभाल सकते हैं।

राजस्थान बनाम बैंगलोर मैच का लाइव स्कोर और अपडेट्स जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें- IPL 2022, RR vs RCB Live Score

ओपनिंग - फाफ डु प्‍लेसिस और अनुज रावत

आरसीबी इस समय विजयी लय में है तो अपनी ओपनिंग जोड़ी से छेड़छाड़ नहीं करेगी। कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस टीम को एक बार फिर आक्रामक शुरूआत दिलाना चाहेंगे। अनुज रावत अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। उनकी कोशिश अच्‍छी पारी खेलकर खुद को साबित करने की होगी। डु प्‍लेसिस और रावत मिलकर टीम को अच्‍छी शुरूआत दिलाना चाहेंगे।

मिडिल ऑर्डर - विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत है, जो किसी भी लक्ष्‍य तक टीम को पहुंचा सकता है या फिर किसी भी लक्ष्‍य का पीछा करने का दम रखता है। विराट कोहली तो टीम की रन मशीन है। कार्तिक भी खुद को कई मौकों पर साबित कर चुके हैं। रदरफोर्ड पावर हिटर हैं और शाहबाज अहमद भी स्थिति के मुताबिक खेलना जानते हैं। कोहली के ईर्द-गिर्द आरसीबी की बल्‍लेबाजी घूम रही होगी।

ऑलराउंडर - वनिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल

श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने गेंद के साथ अच्‍छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इन दोनों पर बल्‍ले के साथ भी दमदार प्रदर्शन की जिम्‍मेदारी है। केकेआर के खिलाफ हर्षल पटेल ने खुद को बेहतरीन ऑलराउंडर साबित किया और एक बार फिर उनकी कोशिश शानदार प्रदर्शन करने की होगी।

गेंदबाज - डेविड विली, मोहम्‍मद सिराज और अकाश दीप

डेविड‍ विली दो मैचों में विकेट नहीं ले सके हैं और आज उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है। मोहम्‍मद सिराज और आकाश दीप ने दोनों मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया और टीम इन पर निर्भर करेगी। देखना होगा कि सिराज वानखेड़े की पिच पर क्‍या धमाका करेंगे। 

आरसीबी की संभावित प्‍लेइंग 11

फाफ डु प्‍लेसिस (कप्‍तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, डेविड विली, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद सिराज और आकाश दीप।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!