IPL 2022, RCB vs RR Playing 11, Dream11 Team Prediction: राजस्‍थान रॉयल्‍स की आज ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 05:56 PM IST

IPL 2022, RCB vs RR Playing 11 Today Match, Dream11 Team Prediction: आईपीएल 2022 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुकाबला खेला जाएगा। आरआर आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती है।

IPL 2022, RCB vs RR Playing 11, Dream11 Team Prediction: राजस्‍थान रॉयल्‍स की आज ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

IPL 2022, RCB vs RR Playing 11 Today Match, Dream11 Team Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर घमासान होना है। आईपीएल 2022 का 13वां मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। राजस्‍थान रॉयल्‍स इस समय शानदार फॉर्म में है, जिसने अपने दोनों मैच जीते हैं। रॉयल्‍स ने सबसे पहले हैदराबाद और फिर मुंबई इंडियंस को हराया। वहीं आरसीबी को अपने पहले मैच में पंजाब से शिकस्‍त मिली, लेकिन फिर उसने जबर्दस्‍त वापसी करके कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया। दोनों ही टीमें इस समय विजयी लय में है।

ऐसे में आज होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है। दोनों ही टीमें मैच जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाती हुई नजर आएगी। रॉयल्‍स अपने विजयी क्रम को बरकरार रखने के लिए इन खिलाड़‍ियों के साथ मैदान संभाल सकती है।

राजस्थान बनाम बैंगलोर मैच का लाइव स्कोर और अपडेट्स जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें- IPL 2022, RR vs RCB Live Score

ओपनिंग - जोस बटलर और यशस्‍वी जायसवाल

राजस्‍थान रॉयल्‍स अपनी ओपनिंग जोड़ी में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। हालांकि, यशस्‍वी जायसवाल का अब तक अच्‍छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। जोस बटलर तो मुंबई के खिलाफ शतक जमाकर खुद को साबित कर चुके हैं। यशस्‍वी जायसवाल दोनों मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। आज के मैच में वो कमाल करना चाहेंगे।

मिडिल ऑर्डर - देवदत्‍त पडिक्‍कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग

राजस्‍थान रॉयल्‍स का मिडिल ऑर्डर इस समय शानदार फॉर्म में है। देवदत्‍त पडिक्‍कल तीसरे नंबर पर आकर दमदार प्रदर्शन करने में सक्षम है। संजू सैमसन फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शिमरोन हेटमायर अच्‍छी लय में है और टीम उनकी क्षमता का पूरा फायदा उठाने की फिराक में होगी। रियाग पराग को मौका मिल रहा है, लेकिन उन्‍हें एक बड़ी पारी की तलाश है।

गेंदबाज- रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्‍ट, प्रसिद्ध कृष्‍णा और युजवेंद्र चहल

राजस्‍थान रॉयल्‍स का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत है। तेज गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्‍णा और ट्रेंट बोल्‍ट शानदार लय में है। नवदीप सैनी भी अपनी गति के दम पर बल्‍लेबाजों के मन में खौफ भरना चाहेंगे। वहीं स्पिन विभाग की बागडोर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के हाथों में है, जिनके पास से रन बनाना बल्‍लेबाजों के लिए तेढ़ी खीर साबित होता है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11

जोस बटलर, यशस्‍वी जायसवाल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, संजू सैमसन (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्‍ट, प्रसिद्ध कृष्‍णा और युजवेंद्र चहल।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!