IPL 2022, RR vs RCB Highlights: कार्तिक और शाहबाज ने मचाया धमाल, बैंगलोर ने राजस्थान पर दर्ज की रोमांचक जीत
IPL 2022, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से शिकस्त दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने 170 रन का टारगेट दिया थाा, जिसे बैंगलोर ने 6 विकेट खोने के बाद 19.1 ओवर हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। कार्तिक 23 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के के दम पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहबाज ने 26 गेंदों में 4 चौकों और 3 छककों के जरिए 45 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट लिए 67 रन की अहम पार्टनरशिप की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने अच्छा आगाज किया। फाफ डुप्लेसिस (29) और अनुज रावत (26) ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। यह पार्टनरशिप सातवें ओवर में टूटी, जिसके बाद आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। विराट कोहली (5), डेविड विली (0) और शेरफेन सदरफोर्ड का बल्ला नहीं चला। बैंगलोर के 5 विकेट 87 के स्कोर पर गिर थे। हालांकि, कार्तिक और शाहबाज ने हिम्मत नहीं हारी और टीम को जीत की डगर पर ले गए। शाहबाज 18वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद कार्तिक और हर्षल पटेल (4 गेंदों में नाबाद 9) ने टीम की जीत की नैया पार लगाई। राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने दो-दो जबकि नवदीप सैनी ने एक विकेट हासिल किया।
ऐसा रहा बैंगलोर की पारी का हाल
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 169 रन जोड़े। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (6 गेंदों में 4) दूसरे ओवर में सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरे ओपनर जोस बटलर ने अपना दमखम दिखाया और अंत तक टिके रहे। बटलर ने दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल (29 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 37) के साथ 70 रन की साझेदारी की। पडिक्कल 10वें ओवर में आउट हुए। वहीं, राजस्थान को तीसरा झटका कप्तान संजू सैमसन के तौर पर लगा।
पडिक्कल के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए सैमसन 8 गेंदों में 8 रन ही बना सके और 12वें ओवर में विकेट गंवा बैठे। 86 के कुल स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद बटलर और शिमरोन हेटमायर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने आरसीबी के गेंदबाजों की नाक में खूब दम किया। बटलर और हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए 51 गेंदों में 83 रन की अटूट साझेदारी की। बटलर ने 47 गेंदों में 6 छक्कों की बदौलत नाबाद 70 रन बनाए। हेटमायर ने 31 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के जरिए नाबाद 32 रन जुटाए। बैंगलोर के लिए डेविड विली, वनिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट चटकाया।
राजस्थान की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।
बैंगलोर की प्लेइंग 11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, डेविड विली, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।
बैंगलोर ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया
बैंगलोर ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया है। हर्षल पटेल ने 20वें की पहली गेंद पर विजयी छक्का जड़ा। कप्तान सैमसन ने अंतिम ओवर में यशस्वी जायसवाल को गेंद थमाई। हर्षल 4 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दिनेश कार्तिक 23 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 44 रन बनाकर नाबाद रहे।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 173/6 (19.1 ओवर)
आरसीबी को जीत के लिए 3 रन की जरूरत
आरसीबी को आखिर ओवर में जीत के लिए 3 रन की जरूरत है। बैंगलोर ने कृष्णा द्वारा किए गए 19वें ओर में 12 रन जुटाए। कार्तिक ने दो चौके लगाए।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 167/6 (19 ओवर)
शाहबाज को बोल्ट ने किया आउट
आरसीबी को छठा झटका शाहबाज अहमद के तौर पर लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे शाहबाज को 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ट ने बोल्ड किया। उन्होंने 26 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 155/6 (18 ओवर)
चहल ने किफायती ओवर डाला
युजवेंद्र चहल ने 17वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 4 रन आए। कार्तिक और शाहबाज ने दो-दो रन दौड़कर लिए।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 142/5 (17 ओवर)
शाहबाज ने प्रसिद्ध चौका और छक्का लगाया
शाहबाज ने 16वें ओवर में भी अपने हाथ खोले। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा पर चौका और छक्का लगाया। इसके अलावा उन्होंने एक और कार्तिक ने दो रन दौड़कर लिए। शाहबाज 31 और कार्तिक 33 रन बनाकर टिके हैं।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 138/5 (16 ओवर)
आरसीबी ने सैनी के ओवर में बटोरे 16 रन
बैंगलोर की टीम ने सैनी द्वारा किए गए 15वें ओवर में 16 रन बटोरे। कार्तिक ने दूसरी और तीसरी जबकि शाहबाज ने आखिरी गेंद पर चौका मारा। कार्तिक 31 और शाहबाज 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 125/5 (15 ओवर)
अश्विन ने डाला बेहद महंगा ओवर
आरसीबी मोमेंटम अपनी तरफ शिफ्ट करती हुई नजर आ रही है। अश्विन द्वारा डाले गए बेहद महंगे ओवर की वजह से ऐसा हुआ है। अश्विन ने 17वें ओर में 21 रन खर्च दिए। कार्तिक ने तीन चौके और 1 छक्का ठोका।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 109/5 (14 ओवर)
शेरफेन सदरफोर्ड का नहीं चला बल्ला
राजस्थान को पांचवीं सफलता शेरफेन सदरफोर्ड के रूप में मिली है। सदरफोर्ट का बल्ला नहीं चला और वह 10 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बोल्ट ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर सैनी के हाथों लपकवाया। शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े सैनी ने डाइव लगाकर कठिक कैच पकड़ा। शाहबाज 14 और दिनेश कार्तिक 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 88/5 (13 ओवर)
शाहबाज ने सैनी पर चौका और छक्का जमाया
12वां ओवर करने आए नवदीप सैनी ने 12 रन लुटाए। शाहबाज ने दूसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का जमाया। शाहबाज 13 और सदरफोर्ड 5 रन के निजी स्कोर पर हैं।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 86/4 (12 ओवर)
चहल ने एक और अच्छा ओवर निकाला
स्पिनर चहल ने एक और अच्छा ओवर निकाला है। उन्होंने 11वें ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। रदरफोर्ड ने दो और शाहबाज अहमद ने एक रन बनाया।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 71/4 (11 ओवर)
रविचंद्रन अश्विन ने फेंकीं तीन वाइड
रविचंद्रन अश्विन ने 10वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्होंने तीन वाइड गेंद फेंक दीं। इसके अलावा एक रन लेग बाई का गया। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने दो रन बनाए।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 68/4 (10 ओवर)
चहल के ओवर में कोहली और विली आउट
आरसीबी को चहल द्वारा डाले गए नौवें ओवर में दो झटके लगे। विराट कोहली 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर नॉन स्ट्राइक एंड रन आउट हो गए। चौथी गेंद विली के पैड पर लगने के बाद शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा मेंर चली गई, जिसके बाद कोहली रन लेने के लिए दौड़ पड़े। तभी विकेटकीपर सैमसन ने गेंद उठाकर चहल की तरफ फेंक दी और स्पिनर ने गिल्लियां बिखेर दीं। इसके बाद चहल ने पांचवीं गेंद पर विली को क्लिन बोल्ड कर दिया। विली अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 62/4 (9 ओवर)
अनुज रावत बने नवदीप सैनी का शिकार
राजस्थान को दूसरा सफलता ओपनर अनुज रातव के तौर पर मिली है। रावत को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट किया। रावत ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद से छेड़छाड़ करने के चक्कर में विकेट के पीछे सैमसन के हाथों लपके गए। उन्होंने 25 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 26 रन जुटाए।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 61/2 (8 ओवर)
चहल ने चटकाया डुप्लेसिस का विकेट
आरसीबी को पहला झटका डुप्लेसिस के रूप में लगा है। उन्हें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर अपना शिकार बनाया। डुप्लेसिस ने लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का मारने का प्रयास किया और बोल्ट को कैच थमा दिया। उन्होंने 20 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 55/1 (7 ओवर)
पावर प्ले हुआ खत्म
पावर प्ले समाप्त हो चुका है, जिसके बाद बैंगलोर की टीम पचासे के नजदीक पहुंच गई है। छठा ओवर अश्विन ने किया, जिसमें एक चौके समेत आठ रन आए। डुप्लेसिस 24 और रावत 22 के निजी स्कोर पर हैं।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 47/0 (6 ओवर)
रावत ने फिर कृष्णा पर ठोका चौका
रावत ने कृष्णा पर फिर चौका ठोका है। उन्होंने पाचवें ओवर की तीसरी गेंद को जबरदस्त टाइमिंग के साथ बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। रावत 20 और डुप्वेसिस 18 रन बनाकर टिके हैं।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 40/0 (5 ओवर)
रविचंद्रन अश्विन ने दिए 5 रन
कप्तान सैमसन ने चौथे ओवर में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को गेंद थमाई, जिसमें 5 रन गए। शुरुआती चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना, लेकिन पांचवीं पर रावत ने एक रन लिया। वहीं, अंतिम गेंद पर डुप्लेसिस ने मिडऑन के ऊपर से चौका जमाया।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 33/0 (4 ओवर)
ट्रेंट बोल्ट पर पड़े तीन चौके
ट्रेंट बोल्ट पर तीसरे ओवर में 16 रन दिए, जिसमें तीन चौके पड़े। डुप्लेसि ने पहली और तीसरी जबकि रावत ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। दोनों 14-14 के निजी स्कोर पर हैं।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 28/0 (3 ओवर)
रावत ने कृष्णा पर लगाए दो चौके
दूसरा ओवर करने आए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर अनुज रावत ने लगातार दो चौके लगाए। उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12/0 (2 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने आए डुप्लेसिस- रावत
बैंगलोर की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत आए हैं। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की कमान ट्रेंट बोल्ट ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में तीन रन दिए। डुप्लेसिस ने दो और रावत ने एक रन बनाया।
RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3/0 (1 ओवर)
राजस्थान ने बैंगलोर को दिया 170 का लक्ष्य
राजस्थान ने बैंगलोर को जीतने के लिए 170 रन का लक्ष्य दिया है। 20वां ओवर आकाश दीप ने डाला, जिसमें आरआर ने 23 रन बटोरे। बटलर ने दो और हेटमायर ने एक छक्का ठोका। बटलर 47 गेंदों में 70 और हेटमायर 31 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 गेंदों में 83 रन की अटूट साझेदारी की।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 169/3 (20 ओवर)
बटलर ने 12वां आईपीएल अर्धशतक जड़ा
बटलर (55*) ने 12वां आईपीएल अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 42 गेंदों में 4 छक्कों के जरिए पचासा कंप्लीट किए। बटलर ने 19वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर सिक्स मारा। वहीं, हेटमायर ने सिराज द्वारा डाले गए ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 146/3 (19 ओवर)
हर्षल पटेल ने खर्च किए 9 रन
हर्षल पटेल ने 18वें ओवर में 9 रन खर्च किए, जिसमें एक चौका भी आया। शुरुआती चार गेंदों पर एक-एक रन बनने के बाद हेटमायर ने पांचवीं गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। इसके बाद उन्होंने अंतिम गेंद पर एक रन लिया। हेटमायर 28 और बटलर 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 127/3 (18 ओवर)
हेटमायर ने सिराज पर लगाया छक्का
सिराज ने 17वें ओवर में 11 रन दिए। हेटमायर ने तीसरी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में दमदार छक्का लगाया। इसके अलावा हेटमायर और बटलर ने दो-दो रन दौड़कर बनाए। वहीं, एक रन वाइड का आया।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 118/3 (17 ओवर)
आरसीबी ने और कसा शिकंजा
आरसीबी के गेंदबाज बटलर और हेटमायर के खिलाफ शिकंजा कसते जा रहे हैं। हसरंगा ने 16वें ओवर में दो रन दिए और बटलर-हेयमायर को बांधे रखा। बटलर ने 39 और हेटमायर ने 13 रन बना लिए हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 107/3 (16 ओवर)
हर्षल ने किफायती ओवर फेंका
हर्षल शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने तीसरे और पारी के 15वें ओवर में किफायती बॉलिंग की, जिसमें सिर्फ 4 रन खर्च किए। बटलर और हेटमायर ने दो-दो रन जोड़े।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 103/3 (15 ओवर)
हेटमायर ने हसरंगा के ओवर में खोले हाथ
हेटमायर ने 14वां ओवर करने आए हसरंगा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने दूसरी और फिर तीसरी गेंद पर कवर की दिशा में चौका जमाया। हेटमायर 9 और बटलर 35 के निजी स्कोर पर हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 99/3 (14 ओवर)
हर्षल ने एक और अच्छा ओवर निकाला
तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने एक और अच्छा ओवर निकाला है। उन्होंने 13वें ओवर में महज 3 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। बटलर 34 और शिमरोन हेडयमायर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 89/3 (13 ओवर)
संजू सैमसन हुए कॉट एंड बोल्ड
आरसीबी को तीसरी सफलता हसरंगा ने दिलाई है। उन्होंने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया। सैमसन गुगली को डिफेंड करना चाहते थे मगर गेंद बल्ले से लगकर हसरंगा के हाथों में चली गई। सैमसन ने 8 गेंदों में 1 छक्के जरिए 8 रन बनाए।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 86/3 (12 ओवर)
बल्लेबाजी के लिए कप्तान संजू सैमसन
पडिक्कल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान संजू सैमसन उतरे हैं। उन्होंने 11वें ओवर में चार गेंदें खेंली और 2 रन जुटाए। वहीं, बटलर ने भी दो रन बनाए। बटलर 33 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 80/2 (11 ओवर)
पडिक्कल बने हर्षल पटेल का शिकार
कप्तान डुप्लेसि ने 10वें ओवर में हर्षल पटेल को गेंद थमाई और उन्होंने टीम को दूसरी सफलता दिलाई। हर्षल ने ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन रन दिए और पडिक्कल का शिकार किया। पडिक्कल अंतिम गेंद पर एक्सट्रा कवर की दिशा में सिक्स लगाने की फिराक में थे पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। उन्होंने 29 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 37 रन की पारी खेली। पडिक्कल ने दूसरे विकट बटलर के साथ 70 रन की साझेदारी की।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 76/2 (10 ओवर)
बटलर ने हसरंगा पर जड़ा शानदार सिक्स
बटलर ने नौवां ओवर करने आए स्पिनर वनिंदु हसरंगा पर शानदार सिक्स जड़ा। उन्होंने अंतिम गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में उठाकर मारा। इसके अलावा बटलर ने एक और पडिक्कल ने पांच रन जुटाए।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 73/1 (9 ओवर)
डेविड विली ने लुटाए 14 रन
तेज गेंदबाज डेविड विली ने आठवें ओवर में 14 रन लुटाए। पडिक्कल ने तीसरे गेंद पर चौका मारा, जो सिराज के कैच छोड़ने के बाद बाउंड्री के पार गया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन सीमा के बाहर सिक्स ठोका। पडिक्कल ने 31 और बटलर ने 21 रन बना लिए हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 61/1 (8 ओवर)
बटलर को एक ओवर में दो जीवनदान
धीमी शुरुआत करने वाले बटल को आकाश दीप द्वारा डाले गए सातवें ओवर में दो जीवनदान मिले। बटलर पहली गेंद पर कॉट एंड बोल्ड से बचे जबकि चौथी गेंद पर विली ने कैच टपका दिया। वहीं, बटलर ने पांचवीं गेंद पर दमदार छक्का लगाया। इसके अलावा उन्होंने ओवर में पांच रन और बटोरे। पडिक्कल ने एक रन जुटाया।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 47/1 (7 ओवर)
पावर प्ले हुआ समाप्त
पावर प्ले समाप्त हो गया है, जिसमें राजस्थान ने एक विकेट गंवाया। छठा ओवर विली ने किया और पांच रन दिए। पडिक्कल 19 और बटलर 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 35/1 (6 ओवर)
आकाश दीप ने किफायती ओवर डाला
आकाश दीप ने पांचवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने पांच रन खर्च किए। पडिक्कल ने 4 और बटलर ने एक रन बनाया। पडिक्कल 17 और बटलर 7 रन बनाकर टिके हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 30/1 (5 ओवर)
पडिक्कल ने जमाया चौका
पडिक्कल ने तीसरे के बाद चौथे ओवर में भी अपने हाथ खोले। उन्होंने विली द्वारा फेंकी गई अंतिम गेंद पर शानदार चौका जमाया। इसके अलावा बटलर ने ओवर में तीन रन बटोर और एक रन लेग बाई का आया।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 25/1 (4 ओवर)
पडिक्कल ने सिराज पर जड़ा छक्का
सिराज ने तीसरे ओवर में 11 रन खर्च किए, जिसमें एक छक्का भी शामिल है। देवदत्त पडिक्कल ने तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की बाउंड्री के बाहर उठाकर मारा। पडिक्कल 9 और बटलर 3 के निजी स्कोर पर हैं।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 17/1 (3 ओवर)
सस्ते में पवेलियन लौटे यशस्वी
राजस्थान को पहला झटका यशस्वीर जायसवाल के तौर पर लगा है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी 6 गेंदों में 4 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें डेविड विली ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वह अंदर की ओर आई गेंद पर ड्राइव लगाना चाहते थे पर चूक गए।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 6/1 (2 ओवर)
पारी का आगाज करने उतरे बटलर और यशस्वी
राजस्थान की ओर से पारी का आगाज करने के लिए जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल उतरे हैं। वहीं, बैंगलोर के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला, जिसमें सिर्फ 2 रन आए। बटलर और यशस्वी ने एक-एक रन बनाया।
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स 2/0 (1 ओवर)
राजस्थान और बैंगलोर की प्लेइंग 11
आरआर: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।
आरसीबी: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, डेविड विली, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले सैमसन?
टॉस गंवाने के बाद राजस्थान के कप्तान सैमसन ने कहा कि बहुत निराश नहीं हूं। हमने जो पिछले कुछ मैच खेले हैं, उसके मुकाबले में विकेट बिलकुल अलद दिख रहा है। हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में हमारे मानक बैं। हम सभी को अपने-अपने रोल का ध्यान रखना चाहिए और छोटे-छोटे पलों को जीतने की कोशिश करनी चाहिए।
आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
बैंगलोर ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस ने कहा कि हमा पहले गेंदबाजी करेंगे, जिसकी वजह ट्रेंड और ओस का प्रभाव है। पिच बहुत अलग दिख रही है। ऐसे में हमें देखना होगा कि ओस क्या करती है।
सिक्स की सेंचुरी के करीब बटलर
राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर को आईपीएल में 100 छक्कों तक पहुंचने के लिए महज दो सिक्स की जरूरत है।
राजस्थानी सूरमाओं से भिड़ने के लिए तैयार आरसीबी
Checking-in for Match Day! #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #RRvRCB pic.twitter.com/UnI7Y43TPk
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 5, 2022
आरसीबी को हर्षस से फिर होगी उम्मीद
आरसीबी के हर्षल पटेल राजस्थान के खिलाफ 7 मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं। उनका राजस्थान के खिलाफ 10.6 का स्ट्राइक रेट है।
1️⃣3️⃣ wickets in 7️⃣ matches for @HarshalPatel23 against tonight’s opponents!
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 5, 2022
That strike rate speaks for itself. #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #RRvRCB pic.twitter.com/Pp2hOC8meF
पत्नी धनश्री के साथ स्टेडियम पहुंचे चहल
Chahal chale Wankhede. #RoyalsFamily | #HallaBol | #RRvRCB pic.twitter.com/b4CwQ0lN3k
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 5, 2022
मैदान पर जमकर पसीना बहाते हेटमायर
Just Hettie getting Matchday ready #RoyalsFamily | #HallaBol | #RRvRCB | @SHetmyer pic.twitter.com/0V1Aq89Kg2
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 5, 2022
पिछले पांच मैचों में आरसीबी का दबदबा
राजस्थान और बैंगलोर के बीच खेले गए पिछले मैच में आरसीबी का दबदबा देखने को मिला है। बैंगलोर ने चार और आरआर ने एक मैच अपने नाम किया है।
आरआर-आरसीबी में किसका पलड़ा भारी?
राजस्थान और बैंगलोर ने आईपीएल में अब तक 24 मैच खेले हैं, जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने 12 और आरआर ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
जानिए, मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम
राजस्थान-बैंगलोर मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल का जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शुभम गरवाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, अनुना सिंह, केसी करियप्पा, जोस बटलर, रासी वान डेर डूसन, नाथन कूल्टर नाइल, जिमी नीशम, डेरिल मिशेल , करुण नायर, ओबेद मैककॉय, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वाड
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल।

