LIVE

India vs Pakistan Playing 11: पाकिस्‍तान ने आखिरकार टी20 वर्ल्‍ड कप में तोड़ा भारत का अजेय रिकॉर्ड

14 साल बाद टी20 वर्ल्‍ड कप का इतिहास पलट गया। भारत को रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 25, 2021, 09:30 IST
Follow on Google News
India vs Pakistan Playing 11: पाकिस्‍तान ने आखिरकार टी20 वर्ल्‍ड कप में तोड़ा भारत का अजेय रिकॉर्ड

14 साल बाद टी20 वर्ल्‍ड कप का इतिहास पलट गया। भारत को रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्‍त झेलनी पड़ी। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान ने 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं लक्ष्‍य हासिल कर लिया। मोहम्‍मद रिजवान (79*) और बाबर आजम (68*) ने पाकिस्‍तान  को आसान जीत दिलाई। इसी के साथ टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान ने अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया और अंतर 1-5 कर दिया। भारतीय टीम कभी भी टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 विकेट से नहीं हारी थी, लेकिन आज उसके नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्‍होंने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन बल्‍लेबाजों को आउट किया। अफरीदी ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को अपना शिकार बनाया था।

पाकिस्‍तान की पारी का हाल

152 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान को बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान ने तेज शुरूआत दिलाई। दोनों ने 46 गेंदों में पहले 50 रन की साझेदारी की। बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान ने एक बार भी जोखिम भरा शॉट नहीं खेला और बहुत सादगी से अपनी पारी आगे बढ़ाई। भारत ने दो से तीन ओवर में दबाव बनाया जरूर, लेकिन पाक ओपनर्स ने बहुत अच्‍छी तरह से दबाव ने निपटारा किया।

दोनों बल्‍लेबाजों ने मैदान के चारों कोनों में शॉट घुमाते हुए 12.5 ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी की। बढ़‍िया बात यह रही कि रिजवान और बाबर दोनों ने कभी गलत शॉट नहीं खेला, कि ये कहना पड़े कि इन्‍हें भाग्‍य का साथ मिला। बिना जोखिम के खेलते हुए 106 गेंदों में दोनों ने 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली। पाकिस्‍तान ने 13 गेंदें शेष रहते 10 विकेट की बड़ी जीत हासिल की।

भारत की पारी का हाल

इससे पहले विराट कोहली (57) और ऋषभ पंत (39) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित भारत की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित शर्मा को खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। फिर उन्‍होंने केएल राहुल (3) को क्‍लीन बोल्‍ड किया। सूर्यकुमार यादव (11) ने दो आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स जमाए, लेकिन हसन अली ने उन्‍हें विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तीसरा झटका दिया।

फिर कप्‍तान कोहली ने ऋषभ पंत (39) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके भारतीय पारी संभाली। शादाब खान ने पंत का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। यहां से कोहली को रवींद्र जडेजा (13) का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। फिर हसन अली ने जडेजा को मोहम्‍मद नवाज के हाथों कैच आउट कराया। कोहली को शाहीन अफरीदी ने विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर भारत को छठां झटका दिया।

कोहली ने 49 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 57 रन बनाए। फिर हार्दिक पांड्या कमाल नहीं कर पाए और 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाकर हैरिस राउफ की गेंद पर मिड ऑफ में बाबर आजम को कैच थमाकर डगआउट लौटे। भुवनेश्‍वर कुमार 5* और मोहम्‍मद शमी बिना खाता खोले नाबाद रहे। पाकिस्‍तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट झटके। हसन अली को दो विकेट मिले। शादाब खान और हैरिस राउफ को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्लेइंग-11 (India's Probable Playing XI):

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्‍तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्‍वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की प्‍लेइंग-11 (Pakistan's Probable Playing XI)

बाबर आजम (कप्‍तान), मोहम्‍मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्‍मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हैरिस राउफ और शाहीन शाह अफरीदी।

OCT 25, 2021 00:04 IST

शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली का बयान

टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर संडे को खेला गया मैच पाकिस्तान के पक्ष में रहा। पाकिस्तान ने पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को मात दी तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ये बयान दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने दिया ये बयान

OCT 25, 2021 00:03 IST

जीत के बाद बाबर आजम का बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट अंतर से मात देकर 29 साल से चल रहे हार के सिलसिले को खत्म कर दिया। जानिए मौका-मौका का फितूर तोड़ने के बाद बाबर आजम ने क्या कहा?

भारत के खिलाफ मौका-मौका का फितूर तोड़ने के बाद क्या बोले बाबर आजम 

OCT 25, 2021 00:01 IST

राहुल के आउट होने पर विवाद

भारत पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल को शाहीन शाह अफरीदी की नो बॉल पर आउट देने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। प्रशंसक पूछ रहे हैं अंपायर क्या सो रहा था।

भारत-पाकिस्तान मैच में खड़ा हुआ विवाद, नो-बॉल पर राहुल को दिया आउट, भड़क उठे फैंस

OCT 25, 2021 00:00 IST

कोहली की धमाकेदार पारी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक और धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने रविवार को भारतीय टीम को कप्तानी पारी खेलकर मुश्किल से उबारा। 

T20 World Cup:पाकिस्तान के खिलाफ फिर चला विराट कोहली का बल्ला, दबाव में खेली धमाकेदार पारी 

OCT 25, 2021 00:00 IST

ऋषभ पंत के छक्‍के का वीडियो वायरल

टी20 विश्व कप के सबसे खास मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आईं तो टीम इंडिया के धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो लाजवाब छक्के भी जड़े जिसका वीडियो अब वायरल है।

VIDEO: रिषभ पंत ने एक हाथ से जड़े दो शानदार छक्के, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे 'जबरदस्त'

OCT 24, 2021 23:58 IST

भारत-पाकिस्‍तान मैच रिपोर्ट

4 साल बाद टी20 वर्ल्‍ड कप का इतिहास पलट गया। भारत को रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान ने लूट लिया 'मौका', नहीं जड़ने दिया भारत को जीत का 'छक्का'

OCT 24, 2021 17:59 IST

VIDOE: पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए भारत से टक्कर का क्या मतलब है?

आईसीसी ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी टीम इंडिया के विरुद्ध प्रतिद्वंद्विता पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
 

OCT 24, 2021 17:44 IST

श्रीलंका को मिला 172 रन का लक्ष्य

बांग्लादेश ने श्रीलंका को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य  दिया है। मोहम्मद नईम और मुशफिकुर रहीम के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट पर 171 रन बनाए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। बांग्लादेश के लिये सलामी बल्लेबाज नईम ने 62 और रहीम ने 57 रन बनाए।

OCT 24, 2021 17:19 IST

 विराट कोहली ये कारनामा अंजाम देने के करीब

 विराट कोहली को 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे करने के लिए 10 बड़े हिट की जरूरत है। वह रोहित शर्मा के बाद ऐसा कारनामा अंजाम देने वाले दूसरे बल्लेबाजन बन जाएंगे।

OCT 24, 2021 16:42 IST

150 विकेट चटकाने की ओर शार्दुल ठाकुर

ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर टी20 क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने की ओर हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए पांच शिकार करने की दरकार है।

OCT 24, 2021 16:09 IST

कैचों का सैकड़ा बनाने वाले हैं मोहम्मद रिजवान

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टी20 क्रिकेट में कैचों का सैकड़ा पूरा करने वाले हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ एक की जरूरत है। साथ ही रिजवान को टी20 क्रिकेट में 3500 रन तक पहुंचने के लिए 9 रन चाहिए।

OCT 24, 2021 15:40 IST

श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

भारत और पाकिस्तान के अलावा टी20 विश्व कप के सुपर-12 चरण में आज श्रीलंका और बांग्लादेश का मुकाबला भी है। श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप-1 का हिस्सा हैं।  श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने एक बदलाव करते हुए तास्किन अहमद की जगह नासुम अहमद को टीम में जगह दी है। श्रीलंका ने अनफिट महेश थेकसाना की जगह बिनुरा फर्नांडो को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

OCT 24, 2021 15:25 IST

स्पेशल पचासे के नजदीक राहुल और पांड्या

केएल राहुल और हार्दिक पांड्या स्पेशल पचासे के नजदीक हैं। दोनों आज अपना 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। वहीं, राहुल को टी20 क्रिकेट में 5,500 रन पूरे करने के लिए 32 रन चाहिए। इसके अलावा पांड्या को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 500 रन कंप्लीट करने के लिए 16 रन की दरकार है।
 

OCT 24, 2021 14:56 IST

बड़ी उपलब्धि के करीब भुवनेश्वर कुमार

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। अगर भुवनेश्वर को रविवार को पाकिस्तान के विरुद्ध मैदान पर उतरने का मौका मिलात तो यह उनका 200वां टी20 मैच होगा। 
 

OCT 24, 2021 14:31 IST

इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी नजर

जानिए, भारत-पाकिस्तान मुकाबले में किन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर नजर होगी? नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

तीन खिलाड़ियों में एक बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और एक गेंदबाज शामिल है। 

OCT 24, 2021 14:00 IST

किस नंबर पर खेलेंगे हार्दिक पांड्या?

ऑलराउंडर पंड्या ने 2019 में अपनी पीठ के निचले हिस्से का ऑपरेशन करवाने के बाद से कभी कभार ही गेंदबाजी की है। वह पिछले फिलहाल बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। हार्दिक के विश्व कप में छह नंबर पर उतरने की उम्मी है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा कि  हार्दिक का छठे नंबर के बल्लेबाज के रूप में कौशल इतना अहम है कि रातों रात उनका विकल्प नहीं खोजा जा सकता।

OCT 24, 2021 13:29 IST

अफरीदी ने बताया कौनसी टीम जीतेगी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा हाई वोल्टेज मैच होते हैं, ऐसे में जो टीम कम गलतियां करेगा और अपने आपको बेहतर तरीके से मैनेज करेगी उसके जीतने के चांस ज्यादा हैं। 
 

OCT 24, 2021 12:58 IST

सौरव गांगुली ने की ये भविष्यवाणी

पूर्व  भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत का सिलसिला बरकरार रहने की उम्मीद जताई है। दादा ने कहा है कि भारत का वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का आंकड़ा अब 13-0 हो सकता है।
 

OCT 24, 2021 12:29 IST

मैच से पहले हसन अली ने गिटार पर आजमाया हाथ

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन ने भारत के खिलाफ मैच से पहलेगिटार पर हाथ आजमाया। उन्होंने साथ ही दिल-दिल पाकिस्तान सॉन्ग गाया। आईसीसी ने हसन का वीडियो शेयर किया है।

OCT 24, 2021 12:04 IST

जानें, मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और दुबई के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

T20 World Cup 2021: India vs Pakistan Pitch Report and Weather Forecast

OCT 24, 2021 11:27 IST

पाकिस्तान टीम इन पर निर्भर रहेगी

पाकिस्तानी टीम बल्लेबाजी में बाबर आजम, मोहम्मद रिजमान, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज पर काफी निर्भर होगी। वहीं, गेंदबाजी में हसन अली और शाहीन अफरीदी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। स्पिनर इमाद वसीम का यूएई में शानदार रिकार्ड रहा है और ऐसे में वह भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। 
 

OCT 24, 2021 10:56 IST

भारत किन गेंदबाजों को देगा मौका?

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का चुना जाना तय है। लेकिन  भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक मौका मिलेगा। अगर रवींद्र जडेजा के अलावा अतिरिक्त स्पिनर रखा जाएगा तो रविचंद्रन अश्विन या राहुल चाहर खेलेगे। 

OCT 24, 2021 10:27 IST

भारत को इन बल्लेबाजों से उम्मीद

आज के मैच में भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और ऋषभ पंत से काफी उम्मीद होंगी। यह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने के माद्दा रखते हैं।

OCT 24, 2021 10:00 IST

IND vs PAK Head to Head: भारत का पलड़ा भारी

टी20 और वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी है, क्योंकि उसने चिर प्रतिद्वंदी टीम को सभी 12 मैचों में मात दी है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को पांच मैचों में धूल चटाई है जबकि वनडे विश्व कप में 7 बार शिकस्त दी है। 

OCT 24, 2021 09:36 IST

India's T20 World Cup Squad: भारत का स्क्वाड

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल

OCT 24, 2021 09:29 IST

Pakistan's T20 World Cup Squad: पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम(कप्तान), शादाब खान(उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, शोएब मलिक, हारिस राउफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।