क्या चहल और धनश्री के बीच सब ठीक नहीं? एक ने सरनेम हटाया, दूसरे ने किया अनोखा पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 03:05 PM IST

Dhanashree-Chahal Instagram updates: क्या भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी धनश्री द्वारा सरनेम हटाना और चहल का एक पोस्ट इन कयासों की वजह बना है।

क्या चहल और धनश्री के बीच सब ठीक नहीं? एक ने सरनेम हटाया, दूसरे ने किया अनोखा पोस्ट
Photo Credit: Instagram

भारतीय क्रिकेटरों की निजी जिंदगी में हमेशा ही चर्चा में रहती है। हर छोटी अपडेट कोई ना कोई सुर्खियां बना ही देती है। ताजा मामला भारतीय स्पिनर युवजेंद्र चहल से जुड़ा है। उनकी पत्नी धनश्री का सोशल मीडिया पर ताजा अपडेट और युजवेंद्र चहल की ताजा इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ गड़बड़ है। हालांकि ये सभी सिर्फ कयास भर हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल में सरनेम बदला है। दरअसल, पहले वो धनश्री वर्मा चहल लिखा करती थीं और अब उन्होंने इसमें से चहल हटा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ युजवेंद्र चहल ने भी एक इंस्टा स्टोरी शेय़र की। इस स्टोरी में लिखा था- 'न्यू लाइफ लोडिंग' (New Life Loading)।

Yuzvendra Chahal Insta story

Dhanashree Verma

पेशे से कोरियोग्राफर धनश्री की शादी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ दिसंबर 2020 में हुई थी। उसके बाद से लगातार दोनों साथ देश-विदेश में तमाम क्रिकेट मैचों व दौरों में देखे गए। फिलहाल जो कुछ सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अपडेट को लेकर बातें चल रही हैं, वे सिर्फ कयास हैं क्योंकि अब तक इस मामले में दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!