'नफरत बहुत कड़ा शब्‍द है': जब एमएस धोनी ने अपने एक आलोचक को दिया था करारा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2021, 12:42 PM IST

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर ज्‍यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। मगर जब वो सक्रिय थे, तो उनके उस समय के जवाब आज भी सोशल मीडिया पर किसी संबंध में वायरल होते नजर आते हैं।

'नफरत बहुत कड़ा शब्‍द है': जब एमएस धोनी ने अपने एक आलोचक को दिया था करारा जवाब

नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर अपने चुटीले और शानदार जवाब देने के लिए जाने जाते थे। टीम इंडिया के लिए बिजली की रफ्तार से तेज स्‍टंपिग करने और बेहतरीन पारियां खेलकर मैच जिताने के अलावा एक समय धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। धोनी अब तो सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहते, लेकिन जब सक्रिय रहते थे तो उस समय के उनके ट्वीट आज भी वायरल हो जाते हैं।

ऐसे ही 39 साल के धोनी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर दोबारा खूब फैला, जिसमें उन्‍होंने अपने एक आलोचक को करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी थी। धोनी के लिए एक फैन ने ट्वीट किया था, 'एमएस धोनी, महिला सिर्फ एक व्‍यक्ति की बात सुनती है, जो है खुले मुंह के साथ फोटोग्राफर। मगर तब जब वो अपने सारे इनपुट दे दे, ये मजाकिया है।' इस पर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे उम्‍मीद है कि एमएस धोनी जानते हैं कि कई लोग उनसे नफरत करते हैं और उनमें से मैं एक हूं।'

जहां कई यूजर्स ने इस खराब कमेंट पर ट्विटर यूजर को जमकर कोसा। वहीं एमएस धोनी ने पूरा मामला अपने हाथों में लेकर यूजर को करारा जवाब दिया और सबक भी सिखाया। धोनी ने जवाब दिया, 'आपको शायद मैं पसंद नहीं, लेकिन नफरत बहुत कड़ा शब्‍द होता है इस्‍तेमाल करने के लिए। खैर, कोई नहीं, ये आपका विकल्‍प है तो मैं शिकायत नहीं करूंगा।'

एमएस धोनी ने पिछले साल संन्‍यास लिया

एमएस धोनी ने पिछले साल 15 अगस्‍त के दिन अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। धोनी ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में मैं पल दो पल का शायर हूं, गीत के साथ कई फोटोज का ए‍क क्लिप बनाकर शेयर किया था। यह करीब तीन मिनट का वीडियो था, जिसमें पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने भारतीय टीम के साथ सबसे यादगार पलों को साझा किया था। 

झारखंड में जन्‍में एमएस धोनी ने अपना आखिरी ट्वीट इस साल जनवरी में किया था। ट्विटर पर माही के 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 33.1 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!