दूसरे टी20 में जीत से चूकने पर दुखी आयरलैंड के कप्तान बलबर्नी, बोले- भारत के खिलाफ ऐसा कभी नहीं होता कि...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 03:41 PM IST

Andrew Balbirnie on India vs Ireland 2nd T20I: भारत ने आयरलैंड का दो टी20 मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। आयरलैंड को दूसरे मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे टी20 में जीत से चूकने पर दुखी आयरलैंड के कप्तान बलबर्नी, बोले- भारत के खिलाफ ऐसा कभी नहीं होता कि...

डबलिन: आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बलबर्नी ने मलाहाइड में दूसरे टी20 में भारत से चार रन की करीबी हार पर अफसोस जताते हुए कहा कि एक मजबूत टीम के खिलाफ जीत के करीब पहुंचना अविश्वसनीय है। अंतिम ओवर में 17 रनों की जरूरत के साथ, आयरलैंड केवल 12 रन ही बना सका, जिससे 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार रन से हार गए।

उन्होंने कहा, "हम सब बहुत दुखी हैं। ऐसा कभी नहीं होता है कि आप भारत जैसी टीम के खिलाफ इतने करीब पहुंचें। हमने बल्ले से बहुत अच्छा काम किया।" मैच के बाद बलबर्नी ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने ऐसा नहीं होता देखा कि आप भारत जैसी टीम को चुनौती दो। यह यहां सभी के लिए क्रिकेट का एक शानदार खेल था। पिछले दो मैचों में भारी दर्शकों की भीड़ भी जुटी थी।"

पावरप्ले में पीछा करने के लिए पॉल स्टलिर्ंग ने आक्रामक बल्लेबाजी की, जिसमें भुवनेश्वर कुमार को तीन चौके और एक छक्का लगाया और शुरुआती ओवर में 18 रन बनाए। उन्होंने बलबर्नी को टिकने के लिए समय दिया। हालांकि स्टलिर्ंग को पावर-प्ले के अंतिम ओवर में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए।

बलबर्नी ने कहा, "हम जानते थे कि हमें पावरप्ले का उपयोग करना होगा। यह हम सबको पता था। मुझे लगा कि पॉल ने शानदार शुरुआत दी है। वह पहले ओवर में भुवी के पीछे पड़ गए थे। पहली साझेदारी ने बाकी खिलाड़ी के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दिया था। मुझे लगता है कि उन्होंने सभी तरह से बहुत अच्छा किया।"

हैरी टेक्टर ने पहले टी20 में 28 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि जॉर्ज डॉकरेल ने 16 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली और मार्क अडायर ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए। बलबर्नी ने कहा कि जिस तरह से आयरलैंड ने भारत को सोचने पर मजबूर किया, जिससे आने वाले मैचों में भी ऐसा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!