Virat Kohli on Dhoni Retirement: धोनी के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, लिखा बेहद खास संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2020, 10:22 PM IST

Virat Kohli's tweet on MS Dhoni retirement: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर एक भावुक संदेश लिखा है।

Virat Kohli on Dhoni Retirement: धोनी के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, लिखा बेहद खास संदेश
Photo Credit: Twitter

MS Dhoni retires: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने गुपचुप अंदाज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला सुना दिया। आईपीएल 2020 के बाद वो मैदान पर नहीं दिखाई देंगे। धोनी के इस फैसले के आते ही सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत में संदेशों की बौछार शुरू हो गई। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अपने इस पूर्व कप्तान के बारे में एक भावुक संदेश लिखा है।

विराट कोहली ने धोनी के संन्यास पर भावुक अंदाज में दो ट्वीट किए। इसके साथ उन्होंने अपनी और धोनी की दो शानदार तस्वीरें भी पोस्ट कीं। विराट ने अपने संदेश में लिखा, 'हर क्रिकेटर को एक दिन अपना सफर समाप्त करना होता है। लेकिन फिर भी जब कोई ऐसा इंसान ये फैसला लेता है जिसको आपने बेहद करीब से जाना हो, आप खुद भी भावुक हो जाते हो। जो आपने देश के लिए किया है वो हमेशा देशवासियों के दिलों में रहेगा।'

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, 'मेरे दिल में आपसी सम्मान और प्यार जो आपसे हासिल किया वो हमेशा मौजूद रहेगा। दुनिया ने सफलताएं देखी हैं, मैंने उस इंसान को देखा है। हर चीज के लिए शुक्रिया कप्तान। मेरा तुमको सलाम।'

विराट कोहली ने इसके साथ ही भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए भी ट्वीट किया। रैना ने भी धोनी के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है। रैना को लेकर विराट ने लिखा, 'एक शानदार शीर्ष करियर के लिए बधाई भावेश। भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

माही के फैंस उनको जल्द ही यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल में देख सकेंगे। अभी ये नहीं कहा जा सकता कि इसके बाद उनका क्या इरादा है लेकिन ये आईपीएल धोनी और उनके फैंस के लिए बेहद भावुक करने वाला होगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!