Shikhar Dhawan, IPL 2022 Auction: 'गब्बर' को मिली अपनी पांचवीं आईपीएल टीम, जानिए कितने में खरीदे गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 12:25 PM IST

IPL Auction 2022, Shikhar Dhawan ko kis team ne khareeda: आईपीएल 2022 की नीलामी में आज दिग्गज भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन को पंजाब की टीम ने खरीदा। आइए जानते हैं कि उनको कितने में खरीदा गया।

Shikhar Dhawan, IPL 2022 Auction: 'गब्बर' को मिली अपनी पांचवीं आईपीएल टीम, जानिए कितने में खरीदे गए
Photo Credit: PTI

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में भारत के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों की बोली भी लग रही है। कई ऐसे दिग्गज हैं जिनको उनकी टीम रिटेन नहीं कर पाईं, इसलिए उनके लिए नीलामी के दौरान जमकर बोली लगी। इन्हीं भारतीय दिग्गजों में से एक हैं शिखर धवन (Shikhar Dhawan)। इस भारतीय ओपनर को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया था और अब वो आईपीएल नीलामी में बिक गए हैं। उनको इस बार पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

शिखर धवन को आईपीएल 2022 की नीलामी में  टीम ने खरीदा। उनका बेस प्राइज (Base Price) 2 करोड़ रुपये था और उनको  में खरीदा गया। उनको खरीदने के लिए आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी जंग हुई। बीच में राजस्थान पीछे हट गया और उनकी जगह पंजाब किंग्स की जंग में एंट्री हो गई। दिल्ली और पंजाब की टीमों के बीच जमकर बोली लगी। लेकिन 8 करोड़ 25 लाख पर दिल्ली ने हाथ पीछे खींच लिया और इतनी ही रकम में धवन पंजाब में शामिल हो गए।

आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार शिखर धवन की टीम बदली है। इससे पहले धवन दिल्ली कैपिटल्, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा भी रह चुके हैं।

पिछले कुछ समय से शिखर धवन को भारतीय चयनकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास तवज्जो नहीं दी है, हालांकि उसके बावजूद जब-जब वो मैदान पर उतरे हैं उन्होंने खुद को साबित किया है। हाल में वो भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए थे लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हैं।

'गब्बर' के नाम से मशहूर इस भारतीय बल्लेबाज ने अब तक 192 आईपीएल मैचों में 5784 रन बनाए हैं और वो सर्वाधिक आईपीएल रन बनाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वो अब तक आईपीएल इतिहास में 2 शतक और 44 अर्धशतक जड़े हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!