साक्षी ने पति धोनी को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- 'एक और साल उम्रदराज हो गए, दाढ़ी भी..'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2020, 06:04 PM IST

Sakshi Dhoni wishes husband MS Dhoni on his 39th B'day: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को उनके 39वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी साक्षी ने इस खास अंदाज में बधाई दी।

साक्षी ने पति धोनी को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- 'एक और साल उम्रदराज हो गए, दाढ़ी भी..'
Photo Credit: Instagram

नई दिल्लीः टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। माही बेशक पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं और लॉकडाउन शुरू होने के बाद से पूरी तरह से दुनिया से अलग हैं, फिर भी उनके फैंस ने इस खास दिन का जमकर जश्न मनाया और उन्हें बधाईयां दीं। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने भी उनको सोशल मीडिया पर बधाई दी, कुछ खास अंदाज में।

मंगलवार को जब धोनी के करोड़ों फैंस उनको सोशल मीडिया पर बधाई देने में जुटे थे, वहीं इन सभी शुभकामनाओं के बीच में धोनी के लिए एक विशेष बधाई भी आई, ये बधाई उनकी पत्नी साक्षी की तरफ से है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की कई फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'तुम जिस दिन पैदा हुए थे, उस तारीख को देखते हुए एक और साल उम्रदराज हो गए। दाढ़ी थोड़ी सफेद हो गई, स्मार्ट और स्वीट हो गए। तुम वो इंसान नहीं हो जो सिर्फ शुभकामनाओं और तोहफों से मान जाए। केक काट के, मोमबत्ती जला के तुम्हारी जिदगी के एक और साल का जश्न मनाते हैं।'

तीन दिन पहले मनाई थी शादी की 10वीं सालगिरह

आज जहां सभी धोनी के जन्मदिन को मना रहे हैं, वहीं तीन दिन पहले उन्होंने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह भी मनाई थी। माही और साक्षी की शादी चार जुलाई 2010 को हुई थी। अपनी शादी की 10वीं सालगिरह पर भी साक्षी ने कुछ खास तस्वीरें पोस्ट करते हुए उस दिन का जश्न मनाया था।

छह फरवरी 2015 को साक्षी ने बेटी जीवा को जन्म दिया। जीवा के जन्म के मौके पर धोनी ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप में टीम की कप्तानी कर रहे थे। वो घर तो नहीं आ पाए थे लेकिन विश्व कप के बाद उन्होंने जीवा के साथ खूब समय बिताया था और अब जब वो क्रिकेट से दूर हैं, तो वो जीवा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!