नहीं रहे क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता, पिछले कुछ दिनों से थे कोरोना संक्रमित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2021, 12:33 PM IST

Piyush Chawla father dies: क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता नहीं रहे। वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित

नहीं रहे क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता, पिछले कुछ दिनों से थे कोरोना संक्रमित
Photo Credit: Instagram

रविवार को युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह कोरोना से पीड़ित थे। वहीं, अब एक और दुखद खबर सामने आई है। क्रिकेटर पीयूष चावला पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता प्रमोद कुमार चावला अब नहीं रहे। प्रमोद का कोरोना से जंग हारने के बाद सोमवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना से जूझ रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिता के निधन की जानकारी पीयूष ने अपने आधारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी।

पीयूष चावला ने पोस्ट में क्या लिखा

 पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, 'गहरे दुख के साथ बताना पड़ रहा हे कि मेरे प्यारे पिता का स्वर्गवास हो गया है। वह कोविड और कोविड कॉम्प्लीकेशन्स से जूझ रहे थे। हम इस कठिन समय में आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'  पीयूष ने इस पोस्ट के साथ एक इमोशन कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, 'जिंदगी पिता जी के बिना अब पहले जैसी नहीं होगी। आज मैंने अपना शक्ति का स्तंभ खो दिया है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!