इन क्रिकेटर्स के अनुभव का कोई तोड़ नहीं, आईपीएल में खेल चुके हैं सबसे ज्यादा मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2022, 10:19 AM IST

Players with the most IPL matches: आईपीएल में कई खिलाड़ियों के अनुभव का कोई तो़ड़ नहीं है। आइए आपको तीन ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं, जिनके नाम टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इन क्रिकेटर्स के अनुभव का कोई तोड़ नहीं, आईपीएल में खेल चुके हैं सबसे ज्यादा मैच
Photo Credit: Twitter

किसी भी खेल में अनुभव का काफी महत्व होता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी कई खिलाड़ी हैं, जो 2008 से लेकर अभी तक टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। ऐसे खिलाड़ियों की फेहरिस्त में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से लेकर दिनेश कार्तिक का नाम शामिल नहीं है। यह लीग में अभी सबसे अधिक मैच खेल चुके हैं। 

220 मैच अभी तक खेल चुके हैं माही

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में रिकॉर्ड 220 मैच खेल चुके हैं। इस लीग में 40 वर्षीय माही 39.55 के शानदार औसत से 4746 रन बना चुके हैं। धोनी का इस दौरान स्ट्राइक रेट 135.83 का रहा। उन्होंने अब तक 23 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 325 चौके और 219 छक्के हैं। यही नहीं, धोनी अपनी टीम को चार खिताब भी दिला चुके हैं। 

कार्तिक 213 मैचों संग दूसरे स्थान पर

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं और वह भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। कार्तिक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लायंस, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेले हैं। कार्तिक ने कुल 213 मैच खेले हैं। वह आगामी सीजन में एक बार फिर आरसीबी के लिए खेलते हुए नजक आएंगे। कार्तिक ने 129.72 के  स्ट्राइक रेट के साथ 4046 रन बनाए हैं। वह 19 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 399 चौकों के अलावा 112 छक्के जड़े हैं।

रोहित भी कार्तिक की बराबरी पर

मुंबई इडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी 213 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम ने पांच खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने 130.39 के  स्ट्राइक रेट से 5611 रन जुटाए हैं। रोहित अब तक लीग में एक शतक और 40 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 491 चौके और 227 सिक्स जमाए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!