What a Catch: जॉनी बेयरस्‍टो का कैच देखकर चकरा जाएगा सिर, केएल राहुल को आउट होने पर नहीं हुआ विश्‍वास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2021, 08:55 PM IST

Jonny Bairstow takes KL Rahul catch: क्रेग ओवर्टन की गेंद पर टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा और दूसरी स्लिप में मौजूद जॉनी बेयरस्‍टो ने एक हाथ से लाजवाब कैच लपका।

What a Catch: जॉनी बेयरस्‍टो का कैच देखकर चकरा जाएगा सिर, केएल राहुल को आउट होने पर नहीं हुआ विश्‍वास

हेडिंग्‍ले: इंग्‍लैंड के जॉनी बेयरस्‍टो ने शुक्रवार को हेडिंग्‍ले में तीसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन भारतीय ओपनर केएल राहुल का स्लिप में शानदार कैच लपका। बेयरस्‍टो ने बाएं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका। बेयरस्‍टो के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट हुए।

बता दें कि इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम की पहली पारी 432 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह इंग्‍लैंड ने पहली पारी के आधार पर 354 रन की विशाल बढ़त हासिल की। टीम इंडिया को केएल राहुल 8 और रोहित शर्मा ने 34 रन की साझेदारी करके सधी हुई शुरूआत की। क्रेग ओवर्टन 19वां ओवर कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा, बेयरस्‍टो ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच लपका।

यहां देखें बेयरस्‍टो का कैच

राहुल के आउट होने के बाद टीम इंडिया पर दबाव जरूर था। मगर रोहित शर्मा ने चेतेश्‍वर पुजारा के साथ टीम की स्थिति को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्‍लेबाजों ने टी टाइम तक 78 रन जोड़े और इंग्‍लैंड के गेंदबाजों के हौसले पस्‍त कर दिए। इस बीच रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

पुजारा और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। ओली रोबिंसन ने 48वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम इंडिया को करारा झटका दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। मुंबई के बल्‍लेबाज 156 गेंदों में 7 चौके और एक छक्‍के की मदद से 59 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 48 ओवर में दो विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। चेतेश्‍वर पुजारा 44* रन बनाकर किला लड़ा रहे हैं।

ध्‍यान हो कि टीम इंडिया इस समय पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है। विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में इंग्‍लैंड को 151 रन से मात दी थी। इससे पहले नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्‍ट ड्रॉ रहा था। तब भी भारतीय टीम जीत के करीब थी, लेकिन आखिरी दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!