जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन संग रचाई शादी, सामने आईं ये खूबसूरत तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2021, 05:10 PM IST

Jasprit Bumrah tied the knot with Sanjana Ganesan: पिछले कई हफ्तों से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी की चर्चा थी। अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन संग रचाई शादी, सामने आईं ये खूबसूरत तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी रचाई है। बुमराह ने सोमवार को आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो हो गईं। पहली तस्वीर में बुमराह और संजना एक दूसरे की आंखों में प्यार से देख रहे हैं जबकि दूसरे तस्वीर में दोनों शादी की रस्म अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक बेहद निजी कार्यक्रम में शादी की, जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की।

'हम एक साथ नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं'

जसप्रीत बुमराह ने तस्वीरें शेयर करते हुए रोमांटिक कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, 'प्यार, अगर आपको योग्य समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है।' उन्होंने लिखा, 'प्रेम ने हमें चलाया और हम एक साथ नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। आज हमारी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिनों में से एक है। हम अपनी शादी और खुशी की खबर आपके साथ साझा करते हुए खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।' बुमराह की इस पोस्ट पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं और अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। बुमराह और गणेशन को शादी के बंधन में बंधने के लिए जमकर बधाइयां मिली रही हैं।

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने इंग्‍लैंड के खिलाफ चौथे टेस्‍ट से अपचान अपना नाम वापस लिया था, जिसके से ही उनकी शादी की खबरें जोर पकड़ने लगी थीं। इसके अलावा संजना गणेशन के जसप्रीत बुमराह पर कुछ पुराने ट्वीट्स भी दोबारा सोशल मीडिया पर छा गए, जिससे इन अफवाहों को और बल मिला कि क्रिकेटर और टीवी प्रेजेंटर की शादी होने वाली है। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी के लेकर हमेश चुप्पी साधे रखी।

दोनों के शादी करने वाली बात तब कंफर्म हुई, जब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तारा शर्मा सलूजा ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिये इस खबर की पुष्टि की। बता दें कि संजना बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान के मालिकाना अधिकार वाली कोलकाता नाइटराइडर्स से बतौर प्रेजेंटर के रूप में जुड़ी हुई हैं। संजना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट में से एक रही हैं। वह कई लोकप्रिय रिएलिटी शो का हिस्‍सा भी रह चुकी हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!