CSK vs PBKS Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: कैसी होगी चेन्नई सुपर किंग्स-पंजाब किंग्स मैच की पिच और मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2021, 02:53 PM IST

Today Match Pitch Report, CSK vs PBKS, Dubai Forecast Today: आईपीएल 2021 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना होगा। जानें, कैसी होगी मैच की पिच और दुबई का संभावित मौसम।

CSK vs PBKS Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: कैसी होगी चेन्नई सुपर किंग्स-पंजाब किंग्स मैच की पिच और मौसम

Today Match Pitch Report, Chennai vs Punjab: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच गुरुवार को आईपीएल 2021 का 53वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें दोपहर साढ़े तीन बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी। सीएसके और पीबीकेएस का लीग चरण में यह आखिरी मैच है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसके 13 मैचों में 9 जीत और 4 हार के बाद 18 अंक है। सीएसके प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं, केएल राहुल के नेतृत्व वाली पंजाब टीम इतने ही मैचों में 10 अंक लेकर तालिका में छठे नंबर पर है। पीबीकेएस ने 5 मैच जीते और 8 गंवाए।

कैसी होगी मुकाबले की पिच?

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम एक बड़ा मैदान है। यहां बड़े स्कोर बने हैं। हालांकि, आईपीएल 2021 के पिछले कई मैचों में इस स्टेडियम में ज्यादा धूम-धड़ाका नहीं देखने को मिला है। बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल हो रही है। दुबई में दूसरे चरण में 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें हाईएस्ट स्कोर 185 है। यहां अब तक पहले बैटिंग करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैं और 6 मुकाबले टारगेट चेज करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। दुबई में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने की उम्मीद है। मिडिल ओवरों में स्पिनर घातक साबित हो सकते हैं। यहां 160 रन के स्कोर का बचाव किया जा सकता है। 

कैसा होगा दुबई का मौसम?

दुबई में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को मैच के समय गर्मी की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। दोनों टीमें  जब दोपहर को मैच खेलेंगी, तब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने की संभावना है। उमस 47 फीसदी रह सकती है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हवा 20 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है। गौरतलब है कि सीएसके और पीबीकेएस मौजूदा चरण में दुबई में दो-दो मैच खेल चुकी हैं। ऐसे में दोनों टीमों को यहां की परिस्थितियों का बखूबी अंदाजा होगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!