IPL 2021, CSK vs PBKS Match Highlights: केएल राहुल ने खेली तूफानी पारी, पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से रौंदा
IPL 2021, CSK vs PBKS Today Match Highlights: केएल राहुल (98*) की उम्दा पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2021 के 53वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 42 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया है।
IPL 2021, CSK vs PBKS Match Highlights: केएल राहुल (98*) की उम्दा पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2021 के 53वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 42 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया है। दुबई में खेले गए मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
IPL 2021, CSK vs PBKS Live Scorecard: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए वह दो चीजों की उम्मीद करेगी। पहला तो केकेआर 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 71 या ज्यादा अंतर से मैच हारे। और फिर कल मुंबई अपना मुकाबला हार जाए।
पंजाब की पारी का हाल
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को केएल राहुल और मयंक अग्रवाल (12) ने 46 रन की साझेदारी करके तेज शुरूआत दिलाई। फिर शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में मयंक अग्रवाल और सरफराज खान को आउट करके पंजाब को दोहरा झटका दिया। हालांकि, राहुल पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वो एक छोर से हमला करते रहे। इस बीच शाहरुख खान (8) और एडेन मार्करम (13) भी अपना विकेट गंवा बैठै। हालांकि, राहुल ने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। सीएसके की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन जबकि दीपक चाहर ने एक विकेट लिया।
सीएसके की पारी का हाल
इससे पहले फाफ डु प्लेसिस (76) की उम्दा पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर में रुतुराज गायकवाड़ (12) को शाहरुख खान के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने मोइन अली को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। रॉबिन उथप्पा (2) लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे और जॉर्डन की गेंद पर हरप्रीत बरार को कैच थमाकर डगआउट लौट गए।
फिर अंबाती रायुडू (4) और कप्तान एमएस धोनी (12) भी जल्दी-जल्दी आउट हुए। सीएसके का एक समय स्कोर 61/5 हो गया था। तब डु प्लेसिस को रवींद्र जडेजा (15*) के रूप में अच्छा जोड़दार मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करके सीएसके की न सिर्फ वापसी कराई बल्कि उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आखिरी ओवर में डु प्लेसिस की पारी का अंत हुआ। उन्होंने 55 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 76 रन बनाए। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन ने दो--दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को एक--एक सफलता मिली।
पंजाब ने जीता टॉस
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। पंजाब ने निकोलस पूरण की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
13वें ओवर में जीता पंजाब
पंजाब किंग्स ने 42 गेंदें शेष रहते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। केएल राहुल ने विजयी छक्का लगाया। वो 42 गेंदों में सात चौके और 8 छक्के की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे।
ब्रावो की राहुल ने की धुनाई
ड्वेन ब्रावो के ओवर में केएल राहुल ने दो दमदार छक्के जड़े। 12 ओवर में पंजाब का स्कोर 126/3। केएल राहुल 88* और एडेन मार्करम 13* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
11 ओवर में 100 रन के पार पंजाब
केएल राहुल की कोशिश है कि रनरेट बेहतर करने के लिए टीम को 14 ओवर के अंदर जीत दिलाएं। 11 ओवर में पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन हो गया है। केएल राहुल 71* और एडेन मार्करम 12* रन बनाकर खेल रहे हैं। क्या 18 गेंदों में 18 रन बना पाएगी पंजाब?
एडेन मार्करम ने जमाया लंबा छक्का
शाहरुख खान के बाद बल्लेबाजी करने आए एडेन मार्करम ने जल्द ही हाथ खोले और ड्वेन ब्रावो की गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमाया। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 92/3। केएल राहुल 63* और एडेन मार्करम 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
धुआंधार केएल राहुल
केएल राहुल अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। दीपक चाहर द्वारा 9वें ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से लंबा छक्का जमाया। गेंद सबसे ऊपर वाले टियर पर जाकर लगी। आखिरी गेंद पर शाहरुख खान का कैच लांग ऑन पर ब्रावो ने पकड़ा। दीपक चाहर को मिली सफलता। 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन। केएल राहुल 59 रन बनाकर जमे हुए हैं।
केएल राहुल का रिकॉर्ड
केएल राहुल पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने शॉन मार्श के 2477 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।
शाहरुख खान ने जमाया 95 मीटर का लंबा छक्का
शाहरुख खान ने जडेजा के ओवर की पांचवीं गेंद पर 95 मीटर का लंबा छक्का जमाया। उन्होंने लांग ऑन के ऊपर से यह शॉट खेला। 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 71/2। केएल राहुल 51* और शाहरुख खान 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
केएल राहुल का अर्धशतक
केएल राहुल ने जडेजा द्वारा किए पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना 27वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने केवल 25 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से पचासा पूरा किया।
केएल राहुल का धमाका जारी
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का आक्रामक रूप जारी है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की कुटाई करते हुए सातवें ओवर में एक छक्का और एक चौका जमाया। पंजाब का स्कोर 7 ओवर के बा 62/2 हो गया है। केएल राहुल 49* और शाहरुख खान 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शार्दुल ठाकुर का करिश्माई ओवर
लॉर्ड ठाकुर के नाम से मशहूर शार्दुल ने गेंद हाथ में पकड़ते ही पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने पांचवें ओवर में केवल दो रन खर्च किए और दो विकेट चटकाए। शार्दुल ने तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अग्रवाल ने 12 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाए। फिर आखिरी गेंद पर सरफराज खान को मिड ऑफ में फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट करा दिया। कमाल का ओवर डाला। 5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 46/2। केएल राहुल 33* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
केएल राहुल का आक्रामक रूप
जोश हेजलवुड को भी राहुल ने नहीं बख्शा। चौथे ओवर में पंजाब ने 15 रन बनाए। राहुल ने ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर शानदार चौके लगाए। फिर पांचवीं गेंद पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 42/0। केएल राहुल 33* और मयंक अग्रवाल 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
चाहर की जमकर कुटाई हुई
दीपक चाहर के ओवर में 14 रन बने। राहुल ने पहली ही गेंद पर पुल शॉट खेलकर छक्का जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल ने डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार चौका जमाया। 3 ओवर के बाद 27/0। केएल राहुल 19* और मयंक अग्रवाल 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
केएल राहुल ने की शानदार शुरूआत
दीपक चाहर के पहले ओवर में राहुल ने दो चौके जड़े। केएल राहुल ने पांचवीं गेंद पर कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। फिर छठी गेंद को प्वाइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से सीमा रेखा के पार भेजा। पंजाब की जोरदार शुरूआत। 1 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 11/0। केएल राहुल 9* और मयंक अग्रवाल 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
शमी के ओवर में 16 रन बने
मोहम्मद शमी का आखिरी ओवर काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में 16 रन बने। 20 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 134/6। ड्वेन ब्रावो 4* और रवींद्र जडेजा 16* रन बनाकर नाबाद रहे।
शमी ने डु प्लेसिस की पारी पर लगाया विराम
मोहम्मद शमी ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर फाफ डु प्लेसिस को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराया। शमी ने धीमी गति की शॉर्ट लेंथ गेंद डाली, जिस पर डु प्लेसिस पुल शॉट खेलने गए। उनके बल्ले के ऊपरी किनारे पर गेंद लगकर विकेट के पीछे गई, जहां राहुल ने अच्छा कैच पकड़ा।
फाफ डु प्लेसिस के नाम हुई ऑरेंज कैप
फाफ डु प्लेसिस ने अपनी टीम के साथी रुतुराज गायकवाड़ को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा और ऑरेंज कैप अपने नाम की।
फाफ डु प्लेसिस ने जमाया आकर्षक छक्का
अर्शदीप सिंह 19वां ओवर अच्छा कर रहे थे, लेकिन डु प्लेसिस ने पांचवीं गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़कर कहानी पलट दी। 100 मीटर लंबा छक्का जमाया। 19 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 118/5। फाफ डु प्लेसिस 66* और रवींद्र जडेजा 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
आखिरी दो ओवर में कितने रन बनाएगा चेन्नई
सीएसके ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। फाफ डु प्लेसिस 58* और रवींद्र जडेजा 13* रन बनाकर खेल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम 12 गेंदों पर सीएसके के बल्लेबाज कितने रन बना पाते हैं। बल्लेबाजों की कोशिश 30 रन जुटाने की रहेगी।
फाफ डु प्लेसिस का 21वां अर्धशतक
फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल का अपना 21वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने क्रिस जॉर्डन द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया और अपना पचासा पूरा किया। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर डु प्लेसिस ने लगातार दो चौके जड़कर सीएसके का स्कोर 108/5 पर पहुंचा दिया।
डु प्लेसिस-जडेजा की मजबूत हो रही साझेदारी
फाफ डु प्लेसिस और रवींद्र जडेजा ने अब तक 35 रन की साझेदारी कर ली है। दोनों सीएसके को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 17 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 5 विकेट पर 96 रन हो गया है। फाफ डु प्लेसिस 48* और रवींद्र जडेजा 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दो ओवर में सीएसके ने जोड़े 11 रन
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम संघर्ष कर रही है। पिछले दो ओवर में फाफ डु प्लेसिस और रवींद्र जडेजा ने मिलकर 11 रन जोड़े। अब देखना होगा कि आखिरी 4 ओवर में ये दोनों बल्लेबाज क्या कमाल कर पाएंगे। 16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 86/5। फाफ डु प्लेसिस 40* और रवींद्र जडेजा 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
मोइजेस हेनरिक्स के ओवर में 9 रन बने
मोइजेस हेनरिक्स के ओवर में जडेजा बाउंड्री निकालने में कामयाब रहे। इस ओवर में सीएसके के बल्लेबाजों ने 9 रन बनाए। 14 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 75/5। फाफ डु प्लेसिस 32* और रवींद्र जडेजा 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रवि बिश्नोई ने धोनी को बनाया शिकार
पंजाब किंग्स के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर सीएसके को करारा झटका दिया। बिश्नोई ने एमएस धोनी को क्लीन बोल्ड किया। बिश्नोई ने गूगली डाली, जो धोनी समझ नहीं पाए। वह शरीर से दूर गेंद पर ड्राइव खेल बैठे और गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगकर स्टंप्स पर जा लगी। धोनी ने 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाए। 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 61/5। फाफ डु प्लेसिस 26* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
हरप्रीत बरार का शानदार ओवर
हरप्रीत बरार ने पारी के 11वें ओवर में केवल दो रन खर्च किए। 11 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 55/4। फाफ डु प्लेसिस 25* और एमएस धोनी 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। सीएसके अगर इतनी धीमी रफ्तार से खेलेगी तो कितना स्कोर बना पाएगी?
धोनी और डु प्लेसिस ने जमाया चौका
रवि बिश्नोई के ओवर में एमएस धोनी और फाफ डु प्लेसिस दोनों ने एक-एक चौका जमाया। इस ओवर में कुल 9 रन आए। 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 53/4। फाफ डु प्लेसिस 25* और एमएस धोनी 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
क्रिस जॉर्डन ने बढ़ाई चेन्नई की मुसीबतें
क्रिस जॉर्डन ने चेन्नई सुपरकिंग्स की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अंबाती रायुडू को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। शॉर्ट गेंद डालने का जॉर्डन को हुआ फायदा। रायुडू ने कट शॉट खेला और अर्शदीप सिंह ने अपने बाएं ओर दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा। अंबाती रायुडू ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए। 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 44/4। फाफ डु प्लेसिस 21* और एमएस धोनी 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रवि बिश्नोई ने की कसी हुई गेंदबाजी
रवि बिश्नोई ने पारी का आठवां ओवर किया और केवल 6 रन दिए। पंजाब के गेंदबाज इस समय सीएसके पर हावी। 8 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 39/3। फाफ डु प्लेसिस 20* और अंबाती रायुडू 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
क्रिस जॉर्डन का शानदार ओवर, उथप्पा का किया शिकार
पावरप्ले के बाद क्रिस जॉर्डन गेंदबाजी करने आए और पहले ही ओवर में पंजाब को सफलता दिलाई। ओवर की पांचवीं गेंद पर उथप्पा को डीप स्क्वायर लेग में बरार के हाथों कैच आउट कराया। शॉर्ट लेंथ की गेंद देखते ही उथप्पा ने पुल शॉट खेला। बरार ने अपने बाएं ओर भागते हुए शानदार कैच पकड़ा। उथप्पा ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए। 7 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 33/3। फाफ डु प्लेसिस 17* और अंबाती रायुडू 0* रन बनाकर क्रीज पर हैं।
अर्शदीप सिंह ने अली को खाता नहीं खोलने दिया
अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले के अंदर पंजाब को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की चौथी गेंद पर मोइन अली को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराया। अर्शदीप ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली और अली उससे छेड़खानी करने गए। अपना विकेट गंवाया। इससे पहले ओवर की तीन गेंदों पर डु प्लेसिस ने 9 रन बनाए थे। शुरूआती दो गेंदों में दौ चाके और फिर एक रन लिया। पावरप्ले पंजाब के नाम रहा। 6 ओवर के बाद सीएसेक का स्कोर दो विकेट पर 30 रन। फाफ डु प्लेसिस 15* और रॉबिन उथप्पा 1* रन बनाकर क्रीज पर हैं।
अर्शदीप का सफल ओवर, विकेट निकाला
अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पंजाब किंग्स को बड़ी सफलता दिलाई। शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, गायकवाड़ पुल शॉट खेलने गए और उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं रही। शाहरुख खान ने अच्छा कैच पकड़ा। रुतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। 4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 19/1। फाफ डु प्लेसिस 5* और मोइन अली 0* रन बनाकर क्रीज पर हैं।
रुतुराज गायकवाड़ के नाम हुई ऑरेंज कैप
रुतुराज गायकवाड़ ने मौजूदा आईपीएल की ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। गायकवाड़ ने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम की है।
शमी का एक और सटीक ओवर
मोहम्मद शमी आज अपनी लय में नजर आ रहे हैं। 12 गेंदों में उन्होंने एक बार भी बल्लेबाज को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। अपने दूसरे ओवर में शमी ने केवल 3 रन खर्च किए। 3 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 13/0। फाफ डु प्लेसिस 2* और रुतुराज गायकवाड़ 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
दूसरे ओवर में सीएसके ने की वापसी
रुतुराज गायकवाड़ ने दूसरे ओवर में सीएसके की वापसी कराते हुए हरप्रीत बरार के ओवर में 8 रन बनाए। इस ओवर की पहली गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से रुतुराज ने शानदार बाउंड्री जमाई थी। 2 ओवर के बाद सीएसके ने 11 रन बनाए। रुतुराज गायकवाड़ 8 और फाफ डु प्लेसिस 1 रन बनाकर जमे हुए हैं।
मोहम्मद शमी की शानदार शुरूआत
मोहम्मद शमी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहला ओवर बेहद कड़क किया और केवल 3 रन खर्च किए। अच्छी लाइन और लेंथ बरकरार रखी। 1 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 3/0। रुतुराज गायकवाड़ 2* और फाफ डु प्लेसिस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आज के मैच की टीमें
केएल राहुल ने जीता टॉस
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स - केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, शाहरुख खान, सरफराज खान, मोइजेस हेनरिक्स, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, मोहम्म शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
चेन्नई सुपरकिंग्स - फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।
पंजाब बना टॉस का बॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। पंजाब ने निकोलस पूरण की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों के आंकड़ें
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
आईपीएल 2021 में आज पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी। जानें, दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन।
IPL 2021, CSK vs PBKS Playing 11: जानिए, आज चेन्नई-पंजाब मुकाबले में क्या हो सकती है प्लेइंग-11
कैसा होगा दुबई का मौसम?
आईपीएल 2021 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना होगा। जानें, कैसी होगी मैच की पिच और दुबई का संभावित मौसम।
बॉलीवुड में एमएस धोनी?
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहने के बाद क्या करेंगे? जब उनसे एक फैन ने पूछा कि क्या वो बॉलीवुड में जाएंगे, तो इस पर धोनी ने दिलचस्प जवाब दिया।
क्या क्रिकेट के बाद बॉलीवुड का रुख करेंगे? MS Dhoni ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया
एमएस धोनी ने किया बड़ा खुलासा
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा खुलासा करके अपने फैंस का दिल खुश कर दिया है।
आखिरकार धोनी ने किया खुलासा, बताया कब तक आईपीएल खेलेंगे और कब होगी क्रिकेट से आखिरी विदाई

