IND vs SA ODI Series 2022 Schedule: भारत दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 12:14 PM IST

India vs South Africa (IND vs SA) ODI Series 2022 schedule, fixtures: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 19 जनवरी को होने जा रहा है। जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले।

IND vs SA ODI Series 2022 Schedule: भारत दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले

India vs South Africa (IND vs SA) ODI Series 2022 schedule, fixtures: टेस्ट सीरीज में भारत की 1-2 के अंतर से हार बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें 19 जनवरी से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज पर टिक गई हैं। वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने और टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली पहली बार एमएस धोनी के अलावा अन्य किसी खिलाड़ी की कप्तानी में खेलने मैदान पर उतरेंगे।

रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है। वो पहली बार वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। जोहान्सबर्ग में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में विराट कोहली के चोटिल होने की वजह से राहुल को वनडे से पहले टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था लेकिन उस मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

ऐसा है वनडे सीरीज का कार्यक्रम
वनडे सीरीज का आगाज 19 जनवरी को पार्ल शहर के बोलेंड पार्क मैदान पर होगा। इसी मैदान पर 2 दिन बाद यानी 21 जनवरी को सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर दोनों टीमें सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। तीनों ही मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे शुरू होंगे। 

सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज( बैकअप- नवदीप सैनी)।

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज (उप-कप्तान), क्विंटन डिकॉक, जुबैर हमजा, मार्को जेनसन, जानेमन मलान, सिसांडा मगला, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी नगिडी, वेन पारनेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगीसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डर डुसेन और काइल वेरेने।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!