IND vs SA 1st ODI Match Highlights: केएल राहुल हुए वनडे कप्तानी के पहले टेस्ट में फेल, टीम इंडिया को मिली हार
IND vs SA 1st ODI Match Highlights: केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पार्ल में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 31 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।
IND vs SA 1st ODI Match Highlights: केएल राहुल के टेस्ट क्रिकेट की तरह वनडे कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई। मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया को रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बना सकी। हार के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर 21 जनवरी को खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टॉस जीतकर पहले शानदार बल्लेबाजी की और 296 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान बावुमा 110 और रासी वान डर दुसें ने नाबाद 129* शतक जड़ा। इसके बाद गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया और भारतीय बल्लेबाजों को रोक दिया। शम्सी, फेहलुकवाया और नगिडी ने 2-2 विकेट लिए। वहीं महाराज और एडेन मार्करम ने 1-1 सफलता हासिल की।
राहुल-शिखर ने दी सधी हुई शुरुआत
जीत के लिए 297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने शिखर धवन और कप्तान केएल राहुल की जोड़ी उतरी। दोनों ने संभली हुई शुरुआत को दी और टीम को लिए 46 रन जोड़े। लेकिन 9वें ओवर में एडेन मार्करम की गेंद पर राहुल गच्चा खाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 12 रन बनाए।
शिखर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर संभाला
राहुल के आउट होने के बाद भारत की पारी को विराट कोहली और शिखर धवन ने संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंद में 92 रन की साझेदारी की। लेकिन इस साझेदारी को 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर केशव महाराज ने शिखर को एक शानदार गेंद पर बोल्ड करके तोड़ दिया। धवन ने 84 गेंद में 79 रन की पारी खेली।
अर्धशतक जड़ने के बाद चलते बने विराट
धवन के आउट होने के बाद विराट कोहली ने एक छोर संभाला और 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 152 के स्कोर पर वो बावुमा के हाथों तबरेज शम्सी की गेंद पर लपके गए। विराट 63 गेंद पर 51 रन बना सके।
पंत और श्रेयस भी हुआ नाकाम
जल्दी जल्दी दो बड़े विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम को संभालने की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के कंधों पर आ गई। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अहम मौके पर नाकाम रहे। पहले अय्यर 34वें ओवर में नगिडी की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर के हाथों लपके गए। उन्होंने 17 गेंद में 17 रन की पारी खेली। इसके दो गेंद बाद ही पंत फेहलुकवायों की व्हाइड गेंद पर स्टंपिंग होकर पवेलियन वापस लौट गए। पंत ने 16(22) रन बनाए।
डेब्यू मैच में वेंकटेश नहीं कर पाए धमाल
इसके बाद अपना डेब्यू वनडे खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने भी नगिडी की गेंद को पुल करने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया और 188 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर टीम इंडिया मुश्किल में आ गई।
गेंदबाजों ने कम किया हार का अंतर
ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन 199 के स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन फेहलुकवायो की गेंद पर बोल्ड हो गए और भारत ने अपनी पारी का सातवां विकेट गंवा दिया। अश्विन ने 7(13) रन बनाए। अश्विन के बाद बल्लेबाजी करने आए भुवनेश्वर 4(11) रन बनाकर शम्सी की गेंद पर कप्तान बावुमा के हाथों लपके गए। इसके बाद मैच महज औपचारिकता रह गया। शार्दुल ठाकुर ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ने नौवें विकेट के लिए 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई। शार्दुल ठाकुर 50(43) और बुमराह 14(23) रन बनाकर नाबाद रहे।
दक्षिण अफ्रीका ने दिया था 297 का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जानेमन मलान (6) पांचवें ओवर में आउट हो गए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका क्विंटन डिकॉक (27) के तौर पर 16वें ओवर में लगा। एडेन मार्कराम से टीम को काफी उम्मीदें थी पर वह 18वें ओवर में रन आउट हो गए। इसके बाद ड्यूसेन और बावुमा ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 204 रन की अहम साझेदारी की। यह साझेदारी बावुमा के 49वें ओवर में पवेलियन लौटने के बाद टूटी। वहीं, डेविड मिलर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो और आर अश्विन ने एक विकेट चटकाया।
विजयी आगाज की फिराक में टीम इंडिया
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। भारत इस हार को भुलाकर वनडे में नए सिरे से विजयी आगाज करना चाहेगा। नए कप्तान और सहयोगी स्टाफ के साथ यह वनडे सीरीज जीतकर टीम इंडिया विश्व कप 2023 की तैयारी शुरू करने की फिराक में होगी। बता दें कि भारत ने आखिरी बार पूरी मजबूत टीम के साथ वनडे सीरीज पिछले साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। इसके बाद दोयम दर्जे की टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई थी।
IND vs SA 1st ODI Live Full Scorecard: Watch here
भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), जानेमन मलान, एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, डेविड मिलर, केशव महाराद, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को जेन्सन, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।
पहले मुकाबले में मिली हार
रॉसी वान डर दुसें चुने गए मैन ऑफ द मैच
129 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले रॉसी वान डर दुसें को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
IND vs SA Live Score: पहले वनडे में भारत को मिली 31 रन से हार
297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बना सकी और रन से मैच गंवा दिया। शार्दुल ठाकुर 50(43) और बुमराह 14(23) रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 46 गेंद में 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
IND vs SA Live Score: 49 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 259 रन
भारतीय टीम ने 49 ओवर में 8 विकेट खोकर 259 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम 06 गेंद में 38 रन बनाने हैं। ठाकुर 47(40) और बुमराह 12(20) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: 48 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 254 रन
भारतीय टीम ने 48 ओवर में 8 विकेट खोकर 254 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम 12 गेंद में 43 रन बनाने हैं। ठाकुर 44(37) और बुमराह 9(16) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: 47 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 237 रन
भारतीय टीम ने 47 ओवर में 8 विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम 18 गेंद में 60 रन बनाने हैं। ठाकुर 24(28) और बुमराह 9(16) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: 46 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 230 रन
भारतीय टीम ने 46 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम 24 गेंद में 67 रन बनाने हैं। ठाकुर 24(28) और बुमराह 8(14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: 44 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 218 रन
भारतीय टीम ने 44 ओवर में 8 विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम 36 गेंद में 79 रन बनाने हैं। ठाकुर 18(22) और बुमराह 2(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
भुवी बने शम्सी का शिकार, भारत को लगा आठवां झटका
भारतीय टीम को पारी के 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर आठवां झटका तबरेज शम्सी ने दिया। भुवी का शानदार कैच कप्तान बावुमा ने लपका उन्होंने 11 गेंद में 4 रन बनाए। डजीत के लिए भारत को 46 गेंद में 83 रन और बनाने हैं।
IND vs SA Live Score: 41 ओवर में भारत ने बनाए 7 विकेट पर 211 रन
भारतीय टीम ने 41 ओवर में 7 विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम 54 गेंद में 86 रन बनाने हैं। ठाकुर 16(17) और भुवनेश्वर 3(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के लिए भारत को बनाने हैं 60 गेंद में 94 रन
भारतीय टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम 60 गेंद में 94 रन बनाने हैं।
IND vs SA Live Score: 39 ओवर में भारत ने बनाए 7 विकेट पर 200 रन
भारतीय टीम ने 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 ओवर में 7 विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार 1(3) और शार्दुल ठाकुर 7(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 66 गेंद में 97 रन और बनाने हैं।
अश्विन के बाद बल्लेबाजी करने उतरे भुवनेश्वर कुमार
रविचंद्रन अश्विन के आउट होने के बाद भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी करने भुवनेश्वर कुमार उतरे हैं।
अश्विन बने फेहलुकवायो का शिकार, भारत को लगा सातवां झटका
भारतीय टीम को 199 के स्कोर पर सातवां झटका फेहलुकवायो ने दिया। अश्विन उनकी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंद पर 7 रन बनाए।
IND vs SA Live Score: 38 ओवर में भारत ने बनाए 6 विकेट पर 197 रन
भारतीय टीम ने 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 6(11) और शार्दुल ठाकुर 6(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 12 ओवर में 100 रन और बनाने हैं।
IND vs SA Live Score: 36 ओवर में भारत ने बनाए 6 विकेट पर 188 रन
भारतीय टीम ने 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 4(5) और शार्दुल ठाकुर 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 14 ओवर में 109 रन और बनाने हैं।
IND vs SA Live Score: 37 ओवर में भारत ने बनाए 6 विकेट पर 190 रन
भारतीय टीम ने 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 4(5) और शार्दुल ठाकुर 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 13 ओवर में 107 रन और बनाने हैं।
IND vs SA Live Score: 35 ओवर में भारत ने बनाए 5 विकेट पर 185 रन
भारतीय टीम ने 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर और रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी कर रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 15 ओवर में 112 रन और बनाने हैं।
नगिडी का शिकार बने वेंकटेश अय्यर, लगा छठा झटका
भारतीय टीम ने वेंकटेश अय्यर के रूप में अपना छठा विकेट गंवाया। पारी के 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नगिडी की शॉर्ट गेंद पर पुल श़ॉट खेलने की कोशिश में वेंकटेश अय्यर लपके गए। भारत ने 188 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर अपने सामने मुश्किल खड़ी कर ली है।
भारत ने गंवाया पांचवां विकेट, फेहलुकवायो का शिकार बने पंत
भारतीय टीम को पांचवां झटका ऋषभ पंत के रूप में 34वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। व्हाइड बॉल पर पंत स्टंपिंग हो गए। डिकॉक ने इसपर कोई गलती नहीं की। पंत ने 22 गेंद में 16 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर बने नगिडी का शिकार
श्रेयस अय्यर पारी के 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लुंगी नगिडी की बाउंसर को पुल करने को कोशिश में विकेटकीपर डिकॉक के हाथों लपके गए। उन्होंने 17 रन की पारी खेली।
IND vs SA Live Score: 33 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 177 रन
भारतीय टीम ने 33 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 15(14) ऋषभ पंत 14(20) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 17 ओवर में 120 रन और बनाने हैं। भारत को जीतने के लिए 102 गेंद में 120 रन और बनाने हैं।
IND vs SA Live Score: 32 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 166 रन
भारतीय टीम ने 32 ओवर में 3 विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 7(9) ऋषभ पंत 13(19) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 18 ओवर में 141 रन और बनाने हैं। भारत को जीतने के लिए 108 गेंद में 129 रन और बनाने हैं।
IND vs SA Live Score: 30 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 156 रन
भारतीय टीम ने 30ओवर में 3 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 3(4) ऋषभ पंत 5(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 20 ओवर में 141 रन और बनाने हैं।
नहीं खेल पाए विराट पारी
IND vs SA Live Score: 29 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 153 रन
भारतीय टीम ने 29 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 1(1) ऋषभ पंत 4(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 21 ओवर में 144 रन और बनाने हैं।
बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर
विराट कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ऋषभ पंत का साथ देने उतरे हैं।
अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौटे विराट
विराट कोहली एक बार फिर अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील करने में नाकाम रहे। पारी के 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट शम्सी की गेंद पर कप्तान बावुमा के हाथों लपके गए। उन्होंने 63 गेंद का सामना किया और 51 बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 3 चौके जड़े।
विराट कोहली ने जड़ा 63वां अर्धशतक
विराट कोहली ने पारी के 28वें ओवर की चौथी गेंद पर 1 रन लेकर अपना वनडे क्रिकेट में 63वां अर्धशतक पूरा किया।
IND vs SA Live Score: 28 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 152 रन
भारतीय टीम ने 28 ओवर में 2 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 51(61) और ऋषभ पंत 4(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: 27 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 146 रन
भारतीय टीम ने 26 ओवर में 2 विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 48(57) और ऋषभ पंत 2(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: 26 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 140 रन
297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 26 ओवर में 2 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 45(54) और ऋषभ पंत 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिखर की जगह बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत
शिखर धवन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने ऋषभ पंत उतरे हैं।
शिखर का महाराज ने किया शिकार, भारत को लगा दूसरा झटका
शतक की ओर बढ़ते दिख रहे शिखर धवन का शिकार पारी के 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर केशव महाराज ने किया। धवन 84 गेंद पर 79 रन की पारी खेलकर बोल्ड हो गए। इसकी के साथ ही विराट और शिखर की साझेदारी का अंत हो गया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े।
20 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 104 रन
297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। IND vs SA Live Score: भारत 104/1, 20 ओवर
IND vs SA Live Score: 23 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 125 रन
297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 23 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 34(45) और शिखर धवन 75(76) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs SA Live Score: 24 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 129 रन
297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 24 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 36(48) और शिखर धवन 77(79) रन बनाकर खेल रहे हैं।
22 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 117 रन
भारत ने 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 ओवर में 1 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 28 (40) और शिखर धवन 74(75) रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के लिए भारतीय टीम को बनाने हैं 31 ओवर में 195 रन
भारतीय टीम को जीत के लिए 31 ओवर में 195 रन और बनाने हैं। विराट कोहली और शिखर धवन दोनों ही खिलाड़ी पिच पर अपने पैर जमा चुके हैं।
19 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 102 रन
297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19 ओवर नें भारत ने 1 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 24(32) और शिखर धवन 64(65) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs SA Live Score: भारत 102/1, 19 ओवर
100 रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में शिखर धवन के लुंगी नगिडी के खिलाोफ चौके के साथ 100 रन पूरे कर लिए।
17 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 90 रन
भारत ने 17 ओवर में 1 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। शिखर 55(59) और विराट 22(26) रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट-धवन ने संभाला मोर्चा, 100 रन की ओर बढ़ा भारत
भारतीय टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। शिखर 54 (57) और विराट कोहली 16 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं।
15 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 80 रन
297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 15 ओवर नें भारत ने 1 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 13(19) और शिखर धवन 54(55) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 80/1, 15 ओवर
गब्बर की अर्धशतकीय दहाड़!
धवन ने जड़ा 34वां अर्धशतक
शिखर धवन ने पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर 51 गेंद पर अपने वनडे करियर का 34वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके जड़े। भारत ने 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। विराट 11 (16) रन बनाकर दूसरे छोर पर टिके हैं।
शिखर धवन अर्धशतक से 2 कदम दूर
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार वापसी की है और वो अर्धशतक से 2 रन दूर हैं। 13 ओवर नें भारत ने 1 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9(13) और शिखर धवन 48(48) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 70/1, 13 ओवर
गेंदबाजी में बदलाव, लुंगी नगिडी के हाथ में थमाई कप्तान ने गेंद
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए लुंगी नगिडी को 13वें ओवर में गेंद थमाई है।
12 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 67 रन
भारत ने 12 ओवर में 67 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। विराट कोहली 7(11) और शिखर धवन 47(44) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 67/1, 12 ओवर
11 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 60 रन, पिच पर हैं विराट और धवन
भारत ने 11 ओवर में 60 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। विराट कोहली 6(10) और धवन 41(39) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 60/1, 11 ओवर
अर्धशतक की ओर बढ़े शिखर धवन, 10 ओवर में भारत ने बनाए 55/1 रन
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अर्धशतक की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। वो 37 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर से विराट कोहली 4(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 55/1, 10 ओवर
बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली, भारत 50 रन के पार
विराट कोहली केएल राहुल के बाद बल्लेबाजी करने उतरे और चौके के साथ अपना खाता खोला। भारतीय टीम ने इसी के साथ ही अपने 50 रन भी पारी में पूरे कर लिए। विराट 4 और शिखर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 50/1, 9 ओवर
भारत को लगा पहला झटका, राहुल बने मार्करम का शिकार
एडेन मार्करम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पारी के 9वें ओवर में अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। राहुल मार्करम की गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के दस्तानों में समा गई। राहुल ने 17 गेंद में 12 रन की पारी खेली।
IND vs SA Live Score: भारत 46/1, 8.3 ओवर
50 रन के करीब पहुंचा भारत, शिखर ने दिखाया दम
शिखर धवन और केएल राहुल की धमाकेदार शुरुआत के बीच टीम इंडिया ने 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 33(33) और 11(15) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SA Live Score: भारत 44/0, 8 ओवर
7 ओवर में भारत ने बनाए 35/0 रन, फॉर्म में दिखे शिखर धवन
भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। राहुल 10(17) और शिखर 25(28) रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन अपनी लय हासिल करते नजर आ रहे हैं और रन रेट में इजाफा हो रहा है।
IND vs SA Live Score: भारत 35/0, 7 ओवर
6 ओवर में भारत ने बनाए 28/0 रन, राहुल-शिखर टिके
भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। राहुल 5(11) और शिखर 23(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन अपनी लय हासिल करते नजर आ रहे हैं और रन रेट में इजाफा हो रहा है।
IND vs SA Live Score: भारत 28/0, 6 ओवर
भारत ने 5 ओवर में बनाए 24 रन
भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। राहुल 5(11) और शिखर 19(19) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 24/0, 5 ओवर
भारत ने 4 ओवर में बना 18 रन
भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। राहुल 4(9) और शिखर 14(15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 18/0, 4 ओवर
3 ओवर में राहुल-शिखर ने जोड़े 10 रन
भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। राहुल 4(9) और शिखर 6(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 10/0, 1 ओवर( जीत से 287 रन दूर)
भारत ने 2 ओवर में बनाए 6/0 रन
जीत के लिए मिले 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 2 ओवर की समाप्ति पर बगैर किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 1 और शिखर धवन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर ने इस ओवर में यान्सिन के खिलाफ चौका जड़ा।
IND vs SA Live Score: भारत 6/0, 2 ओवर( जीत से 291 रन दूर)
डेब्युटेंट मार्को येन्सिन गेंदबाजी पर
कप्तान बावुमा ने पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए अपना पहला मैच खेल रहे मार्को येन्सिन को लगाया है।
पहले ओवर में भारत ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 2 रन
जीत के लिए मिले 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पहले ओवर की समाप्ति के बाद बगैर किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की स्पिन गेंदबाजी के साथ पारी की शुरुआत की है। केएल राहुल 1 और शिखर धवन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: भारत 2/0, 1 ओवर( जीत से 295 रन दूर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत, राहुल-शिखर ने किया पारी का आगाज
दक्षिण अफ्रीका द्वारा जीत के लिए दिए 297 रन के लक्ष्य का पीछा करने कप्तान केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी उतरी है। वहीं मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत एडेन मार्करम ने की है।
दक्षिण अफ्रीका ने कुल 296 रन बनाए
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। ड्यूसेन 129 और डेविड मिलर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए 50वां और आखिरी ओवर शार्दुल ठाखुर ने डाला, जिसमें उन्होंने 17 रन लुटाए।
बावुमा को बुमराह ने पवेलियन भेजा
दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका कप्तान बावुमा के तौर पर लगा। बावुमा कप्तानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 143 गेंदों में 110 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके मारे। बावुमा को बुमराह ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच लपकवाया। वह लांग ऑन पर छक्का लगाना चाहते थे पर चूक गए। उनका विकेट 272 के कुल स्कोर पर गिरा। बावुमा ने ड्यूसेन (115*) के साथ चौथे विकेट के लिए 204 रन की दमदार साझेदारी की।
ND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 279/4 (49 ओवर)
बावुमा के बाद ड्यूसेन ने ने भी शतक जड़ा
बावुमा के बाद ड्यूसेन ने भी शतक जड़ दिया। उन्होंने 83 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों के दम पर सेंचुरी बनाई। यह उनके वनडे करियर का दूसरा सैकड़ा है।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 271/3 (48 ओवर)
कप्तान बावुमा ने ठोका दूसरा वनडे शतक
कप्तान बावुमा ने शतक जमा दिया है। उन्होंने 133 गेंदों में 7 चौकों की बदौलत अपने वनडे करियर का दूसरा शतक कंप्लीट किया।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 245/3 (45 ओवर)
अब सिर्फ आठ ओवर खेल बाकी
बावुमा (95*) और ड्यूसेन (75*) के दरम्यान 150 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। अब सिर्फ आठ ओवर खेल बाकी है।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 223 (42 ओवर)
दक्षिण अफ्रीका के 200 रन पूरे
बावुमा (87*) और ड्यूसेन (65*) भारतीय खेमे को खुश होने का मौका नहीं दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के 200 रन पूरे हो गए हैं। मेजबान टीम ने यह आंकड़ा 231 गेंदों में छुआ।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 203/3 (39 ओवर)
ड्यूसेन ने जड़ा 10वां वनडे अर्धशतक
ड्यूसेन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 49 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दरिए 50 रन जुटाए। यह उनके वनडे करियर का 10वां पचासा है।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 181/3 (35 ओवर)
बावुमा-ड्यूसेन ने 100 रन जोड़े
बावुमा और ड्यूसेन के बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। बावुमा ने 72 और ड्यूसेन ने 49 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 169/3 (34 ओवर)
भुवनेश्वर को फिर गेंदबाजी के लिए बुलाया
कप्तान राहुल ने भुवनेश्वर को एक बार फिर गेंदबाजी के लिए बुलाया। भुवी ने 31वें ओवर में 3 रन खर्च किए। ड्यूसेन ने 2 और बावुमा ने 1 रन बनाया।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 151/3 (31 ओवर)
भारतयी टीम को विकेट की तलाश
भारतयी टीम को पिछले ओवर से विकेट नहीं मिला है। गेंदबाज विकेट की तलाश में लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं। बावुमा (62*) और ड्यूसेन (39*) खूंटा गाड़कर खड़े हैं। दोनों के दरम्यान 80 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 148/3 (30 ओवर)
बावुमा ने जड़ा तीसरा वनडे अर्धशतक
तेम्बा बावुमा (51*) ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 76 गेंदों में 4 चौकों की मदद से अपना पचासा कंप्लीट किया। यह उनके वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी है। वहीं, ड्यूसेन 35 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका -129/3 (28 ओवर)
बावुमा-ड्यूसेन के बीच 50 रन की साझेदारी
बावुमा और ड्यूसेन के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। बावुमा 43 और ड्यूसेन 28 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 118/3 (25 ओवर)
दक्षिण अफ्रीका ने छुआ 100 का आंकड़ा
दक्षिण अफ्रीका ने 100 का आंकड़ा छू लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने 139 गेंदों में सैकड़ा बनाया और इस दौरान 9 अतिरिक्त रन मिले। बावुमा 33 और ड्यूसेन 21 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 100/3 (23 ओवर)
20 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 80/3
दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान बावुमा (27*) धैर्य के साथ मोर्चा संभाल हुए हैं। ड्यूसेन (7*) उनका साथ दे रहे हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 80/3 (20 ओवर)
मार्कराम सस्ते में पवेलियन लौटे
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका एडेन मार्कराम के रूप में लगा है। डिकॉक के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे मार्कराम सस्ते में पवेलियन लौट गए। वह 11 गेंदों में 4 रन ही जोड़ पाए। उन्हें 18वें ओवर की चौथी गेंद पर डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर ने रन आउट किया। वेंकटेश ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो किया। बावुमा 25 रन बनाकर बनाकर टिके हैं। रस्सी वान डेर डुसेन का खाता खुलना बाकी है।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 70/3 (8 ओवर)
डिकॉक को अश्विन ने किया क्लीन बोल्ड
भारत को दूसरी सफलता क्विंटन डिकॉक के रूप में मिली है। डिकॉक को स्पिनर अश्विन ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। डिकॉक फुलर गेंद पर पूरी तरह से चूक गए, जिसके बाद गिल्लियां बिखर गईं। उन्होंने 41 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली। उन्होंने बावुमा (22*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका -65/2 (16 ओवर)
अब युदवेंद्र चहल को मिली गेंद
कप्तान राहुल ने चार गेंदबाजों को आजमाने के बाद स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद सौंपी। चहल ने 15वें ओवर में पांच रन खर्च किए।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 58/1 (15 ओवर)
ठाकुर ने मेडन ओवर किया, अश्विन रहे किफायती
शार्दुल ठाकुर ने 13वें ओर में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने बावुमा को मेडन ओवर किया। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 14वें ओवर में केवल एक रन किया। बावुमा ने 15 और डिकॉक ने 23 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 53/1 (14 ओवर)
दक्षिण अफ्रीका का पचासा हुआ कंप्लीट
दक्षिण अफ्रीका ने अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। अफ्रीकी टीम ने 70 गेंदों में 50 रन जुटाए। टीम को इस दौरान 8 एक्सट्रा रन मिले।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 52/1 (12 ओवर)
10 ओवर में मेजबान टीम का स्कोर 39/1
पहला विकेट गिरने के बाद डिकॉक और बावुमा संभलकर दक्षिण अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। डिकॉक 14 और बावुमा 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 39/1 (10 ओवर)
कप्तान ने शार्दुल ठाकुर को थमाई गेंद
बुमराह और भुवी के बाद कप्तान केएल राहुल ने शार्दुल ठाकुर को गेंद थमाई। शार्दलु ने नौवें ओवर में रन खर्च किए। उन्होंने एक नो-बॉल भी डाली।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 35/1 (9 ओवर)
भुवनेश्वर ने 8वें ओवर में दिए 5 रन
भुवनेश्वर ने आठवें ओवर में 6 रन दिए। डिकॉक ने 3 और बावुमा ने 2 रन जुटाए।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 31/1 (8 ओवर)
भुवी-बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी की
भुवनेश्वर और बुमराह कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। भुवी ने छठे ओवर में महज 1 रन दिया और बुमराह ने सातवें ओर में 2 रन खर्च किए। डिकॉक 9 और कप्तान तेम्बा बावुमा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 26/1 (7 ओवर)
मलान बने बुमरा का शिकार
भारत ने मलान को सस्ते में पवेलियन भेज दिया है। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया। मलान ने 10 गेंदों में 1 चौके के जरिए 6 रन बनाए।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 23/1 (5 ओवर)
डिकॉक ने बुमराह पर पड़ा चौका
डिकॉक ने बुमराह द्वारा फेंके गए तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। उनके अलावा मलान ने एक रन दौड़कर लिया।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 14/0 (3 ओवर)
भुवनेश्वर ने किफायती ओवर डाला
दूसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया, जो किफायती रहा। उन्होंने एक अतिरिक्त रन सहित कुल 3 रन दिए।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 9/0 (2 ओवर)
पारी का आगाज करने उतरे डिकॉक और मलान
दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी का आगाज करने क्विंटन डिकॉक और जानेमन मलाए आए हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमरा ने संभाली। बुमराह ने एक चौके समेत 6 रन दिए। उन्होंने एक वाइड गेंद फेंकी।
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका - 6/0 (1 ओवर)
पहले वनडे में दो खिलाड़ियों का डेब्यू
दो खिलाड़ी इस मैच से वनडे करियर का आगाज कर रहे हैं। भारत ने वेंकटेश अय्यर जबकि दक्षिण अफ्रीका ने मार्को जेनसेन को पदार्पण का मौका दिया है।
'हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे'
टॉस हारने के बाद कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। लेकिन हम दोनों चीजें करने के लिए हमेशा तैयार हैं। पिच थोड़ा ड्राइ लग रहा है। हमारे गेंदबाजी आक्रमण में अच्छे स्पिनर हैं। बुमराह और भुवी हैं।
भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), जानेमन मलान, एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, डेविड मिलर, केशव महाराद, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को जेन्सन, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।
IND vs SA ODI Live: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। टॉस के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि विकेट थोड़ा ड्राइ लग रहा है। हम बल्लेबाजी की अनुकूल परिस्थितियों का फाएदा उठाना चाहेंगे।
IND vs SA ODI Live Score: चौकों के पचासा के करीब पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वनडे में चौकों को पचासा जमाने के करीब हैं। उन्हें यह आंकड़े छूने के लिए दो चौकों की जरूरत है।
IND vs SA ODI Live Score: वनडे नहीं खेलेंगे कगिसो रबाडा
IND vs SA ODI Live Score: दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के अगुआ कगिसो रबाडा भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत मंगलवार को विश्राम दिया गया है।
IND vs SA ODI Live Score: कोहली पर होंगी सभी की नजरें
सभी फॉर्मेट की कप्तान छोड़ चुके विराट कोहली सात साल में पहली बार सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे। ऐसे पर सभी की नजरें कोहली पर होंगी। उनके प्रशंसक यही दुआ कर रहे होंगे कि वह अपने करियर की नई पारी का आगाज शानदार अंदाज में करें।
IND vs SA ODI Live Score: कोहली का औसत सबसे शानदार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के दरम्यान वनडे मैचों में सबसे शानदार औसत विराट कोहली का है। कोहली ने 64.35 के औसत से रन बनाए हैं। उनके बाद गैरी कर्स्टन (62.59) का नंबर आता है।
IND vs SA ODI Live Score: पिछले पांच मैचों में भारत का दबदबा
दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पिछले मैचों में भारत का दबदबा देखने को मिला है। भारत ने चार और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक मैच अपने नाम किया।

