India vs South Africa T20 World Cup 2022: जानें कब, कहां और कैसे देख सकते है भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच का प्रसारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2022, 12:23 PM IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पर्थ में टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के लिए इस मैच को जीतना चाहेंगी। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

India vs South Africa T20 World Cup 2022: जानें कब, कहां और कैसे देख सकते है भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच का प्रसारण

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पर्थ में टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने अपने शुरूआती दोनों मुकाबले जीते और इस समय वह ग्रुप-2 की अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर जमी हुई है। वहीं कप्तान टेंबा बावुमा के नेतृत्‍व वाली दक्षिण अफ्रीका ने एक मैच जीता जबकि उसका शुरूआती मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। प्रोटियाज टीम दो मैचों में तीन अंक लेकर ग्रुप-2 में दूसरे स्‍थान पर है। 

दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां भारत का पलड़ा भारी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 13 मुकाबले जीते जबकि प्रोटियाज ने 9 मैच जीते। एक मैच का परिणाम नहीं निकला। इस साल दोनों टीमों के बीच कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। भारत ने इसमें से चार जबकि दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैच जीते। एक मैच का परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमें टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में पांच बार भिड़ चुकी हैं। भारतीय टीम ने चार मैचों में जीत दर्ज की जबकि एक बार उसे शिकस्‍त मिली। चलिए आपको बताते हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाइव मैच का प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच कब खेला जाएगा? (When is the India vs South Africa T20 World Cup 2022 match?)

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच 30 अक्‍टूबर (रविवार) को खेला जाएगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच कहां खेला जाएगा? (Where Indian vs South Africa T20 world Cup 2022 match will played?)

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (IND vs SA T20 World Cup 2022 match IST)

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले होगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (IND vs SA T20 World Cup 2022 match live on TV)

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर देख सकते हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच को भारत में इंटरनेट पर कहां देख सकते हैं? (IND vs SA T20 World Cup 2022 match live streaming)

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप मैच से संबंधित कवरेज पढ़ सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!