IND vs SA T20 Highlights: भारत की मौजूदा टूर्नामेंट में पहली हार, ग्रुप में टॉप पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
IND vs SA, Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में भारत को दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है। वहीं इस मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-2 में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसका सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना भी लगभग तय हो गया है।

IND vs SA, Match Highlights: लुंगी एनगिडी (4 विकेट) के बाद डेविड मिलर (56*) और एडेन मार्करम (52) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में भारत को दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। पर्थ में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 133/9 का स्कोर बनाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है। वहीं इस मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-2 में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसका सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना भी लगभग तय हो गया है।
IND VS SA Match Live Streaming: Watch Here
दक्षिण अफ्रीका की पारी का हाल
134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अर्शदीप सिंह ने बिगाड़ी। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक (1) और राइली रोसोयू को डगआउट भेज दिया। रोसोयू खाता भी नहीं खोल सके। पावरप्ले के आखिरी ओवर में शमी ने टेंबा बावुमा (10) को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज टीम को दबाव में ला खड़ा किया। 24 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को एडेन मार्करम (52) और डेविड मिलर (59*) ने संभाला।
इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 रन पर पहुंचाया। मार्करम अर्धशतक पूरा करने के बाद पांड्या की गेंद पर डीप मिडविकेट में सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। उन्होंने 41 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। मगर मिलर यहां नहीं रूके। उन्होंने अश्विन के ओवर में लगातार दो छक्के जमाकर प्रोटियाज टीम की गिरफ्त में मैच ला दिया। इस बीच ट्रिस्टन स्टब्स को अश्विन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। मिलर ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चौका जमाकर दक्षिण अफ्रीका की जीत पर मुहर लगाई। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
India vs South Africa T20 Match Live Scorecard: Watch Full Scorecard here
भारत की पारी का हाल
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने बिगाड़ी। एनगिडी ने शॉर्ट गेंद को अपना हथियार बनाया और केएल राहुल (9), कप्तान रोहित शर्मा (15), विराट कोहली (12) व हार्दिक पांड्या (2) को शिकार बनाया। दीपक हूडा खाता भी नहीं खोल सके और एनरिक नॉर्ट्जे की गेंद पर विकेटकीपर डी कॉक को कैच थमाकर डगआउट लौट गए। भारत ने 49 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
यहां से सूर्यकुमार यादव (68) ने दिनेश कार्तिक (6) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करके भारत को 100 रन के पार पहुंचाया। सूर्या ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए लगातार टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा अर्धशतक जमाया। पार्नेल ने 16वें ओवर में दिनेश कार्तिक को प्वाइंट में रोसोयू के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। सूर्या भी 19वें ओवर में पार्नेल की गेंद पर महाराज को मिड ऑफ में कैच थमाकर डगआउट लौट गए। सूर्या ने 40 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर में 133/9 का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने चार जबकि वेन पार्नेल ने तीन विकेट लिए। एनरिच नॉर्ट्जे के खाते में एक विकेट आया।
India vs South Africa Playing 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
द. अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रिले रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और लुंगी एनगिडी।
लुंगी एनगिडी बने प्लेयर ऑफ द मैच
अपनी तेज गति और बाउंसर से भारतीय बल्लेबाजों के मन में खौफ भरने वाले लुंगी एनगिडी प्लेयर ऑफ द मैच बने। एनगिडी ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके।
दक्षिण अफ्रीका टॉप पर पहुंचा
लुंगी एनगिडी (4 विकेट) के बाद डेविड मिलर (56*) और एडेन मार्करम (52) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में भारत को दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। पर्थ में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 133/9 का स्कोर बनाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है। वहीं इस मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-2 में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसका सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना भी लगभग तय हो गया है।
दक्षिण अफ्रीका जीता
भुवनेश्वर कुमार पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर पार्नेल को रन बनाने से रोका। दूसरी गेंद पर पार्नेल ने कवर्स में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मिलर ने फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री जमाकर स्कोर बराबर कर दिया। चौथी गेंद पर मिलर ने कवर्स की दिशा में चौका जमाकर दक्षिण अफ्रीका की जीत पर मुहर लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंदें शेष रहते भारत को 5 विकेट से मात दी। डेविड मिलर 46 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका इस जीत के साथ ही ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंचा।
IND vs SA LIVE: शमी ने दिए 6 रन
मोहम्मद शमी पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मिलर ने शक्तिशाली कट शॉट खेला और बाउंड्री जमाई। इसी के साथ डेविड मिलर ने 40 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। दूसरी गेंद पर शमी ने मिलर को बीट किया। चौथी गेंद पर मिलर ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर पार्नेल ने सिंगल लिया। शमी ने ओवर में 6 रन दिए।
India vs South Africa Live Score: 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 128/5। डेविड मिलर 51* और वेन पार्नेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: अश्विन ने स्टब्स को किया आउट
रविचंद्रन अश्विन पारी का 18वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मिलर ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर लगातार मिलर ने जमाया छक्का। इस बार गेंद को लांग ऑफ की दिशा में स्टैंड्स में भेजा। चौथी गेंद पर अश्विन ने ट्रिस्टन स्टब्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। स्टब्स ने 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया।
India vs South Africa Live Score: 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 122/5। डेविड मिलर 46* और वेन पार्नेल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: अर्शदीप के ओवर में 7 रन बने
अर्शदीप सिंह अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। मिलर ने पहली गेंद पर हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर स्टब्स ने मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर स्टब्स ने सिंगल लिया। इस ओवर में 7 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 109/4। डेविड मिलर 34* और ट्रिस्टन स्टब्स 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: पांड्या ने मार्करम का किया शिकार
हार्दिक पांड्या पारी का 16वां ओवर करने आए। मिलर ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर तेजी से दो रन लिए। मार्करम ने तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे। चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने मार्करम को डीप मिडविकेट पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। एडेन मार्करम ने 41 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर आए। पांचवीं गेंद पर स्टब्स ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर में सात रन बने और एक विकेट आया।
India vs South Africa Live Score: 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 102/4। डेविड मिलर 32* और ट्रिस्टन स्टब्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिनेश कार्तिक बाहर गए
दिनेश कार्तिक कुछ असहज नजर आए और फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। ऋषभ पंत स्थानापन्न विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं।
IND vs SA LIVE: मार्करम का अर्धशतक पूरा
अर्शदीप सिंह पारी का 15वां ओवर करने आए। पहली दो गेंदों पर लगातार दो सिंगल आए। चौथी गेंद पर मार्करम ने कवर्स में शानदार बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर मार्करम ने मिडविकेट पर हवाई शॉट खेला और दो रन लिए। मार्करम ने 38 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। इस ओवर में 10 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 95/3। एडेन मार्करम 50* और डेविड मिलर 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: अश्विन का काफी महंगा ओवर
रविचंद्रन अश्विन पारी का 14वां ओवर करने आए। मिलर ने पहली ही गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से लगाया छक्का। दूसरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर मार्करम ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमा दिया। इस ओवर में 17 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 85/3। एडेन मार्करम 43* और डेविड मिलर 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: मार्करम रन आउट होने से बचे
मोहम्मद शमी पारी का 13वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर मिलर ने डीप कवर्स में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने मार्करम को रन आउट करने का आसान मौका गंवा दिया। इस ओवर में 3 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 68/3। एडेन मार्करम 36* और डेविड मिलर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: कोहली ने टपकाया मार्करम का कैच
रविचंद्रन अश्विन अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर मार्करम ने अश्विन के ऊपर से शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर कोहली ने डीप मिडविकेट पर मार्करम का कैच छोड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 65/3। एडेन मार्करम 36* और डेविड मिलर 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: हार्दिक पांड्या का महंगा ओवर
हार्दिक पांड्या पारी का 11वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर मार्करम ने बाउंड्री जमाई। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर थर्ड मैन की दिशा में गई। चौथी गेंद पर मिलर ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट लगाकर बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर बाय की बाउंड्री आई। इस ओवर में 16 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 56/3। एडेन मार्करम 30* और डेविड मिलर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: अश्विन के ओवर में 5 रन बने
रविचंद्रन अश्विन पारी का 10वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मार्करम ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर मिलर ने सिंगल लिया। इस ओवर में 5 सिंगल आए।
India vs South Africa Live Score: 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 40/3। एडेन मार्करम 23* और डेविड मिलर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: पांड्या ने मिलर को किया परेशान
हार्दिक पांड्या पारी का 9वां ओवर डालने आए। पहली गेंद पर मिलर ने हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मार्करम ने स्क्वायर की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने शॉर्ट कवर्स से मार्करम को रन आउट करने का मौका गंवा दिया। इस ओवर में 2 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 35/3। एडेन मार्करम 20* और डेविड मिलर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: शमी का जानदार ओवर
मोहम्मद शमी पारी का आठवां ओवर करने आए। पहली गेंद मिलर के पैड पर लगी। भारत ने रिव्यु लिया। भारत का रिव्यु खराब हुआ क्योंकि गेंद पहले मिलर के बल्ले पर लगी और फिर पैड पर लगी। शमी ने बाउंसर डालकर शानदार वापसी की। तीसरी गेंद पर मिलर ने सिंगल लिया। इस ओवर में केवल 1 रन आया।
India vs South Africa Live Score: 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 33/3। एडेन मार्करम 19* और डेविड मिलर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: पांड्या के ओवर में बने 8 रन
हार्दिक पांड्या पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मार्करम ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर मिलर ने मिड ऑन की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर मार्करम ने शानदार ड्राइव लगाकर बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर मार्करम ने लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 8 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 32/3। एडेन मार्करम 19* और डेविड मिलर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: शमी ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता
मोहम्मद शमी पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर मार्करम ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर बावुमा ने सिंगल लिया। शमी ने चौथी गेंद पर टेंबा बावुमा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। शमी ने लेंथ बॉल डाली, जिस पर बावुमा स्कूप शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग में लगकर पीछे गई, जहां दिनेश कार्तिक ने बाएं ओर डाइव लगाकर अच्छा कैच लपका। टेंबा बावुमा ने 15 गेंदों में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। डेविड मिलर क्रीज पर आए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।
India vs South Africa Live Score: 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 24/3। एडेन मार्करम 12* और डेविड मिलर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: बावुमा ने भाग्य के सहारे छक्का लगाया
भुवनेश्वर कुमार अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। बावुमा ने तीसरी गेंद पर लेग साइड में लेग बाई का सिंगल लिया। चौथी गेंद पर मार्करम ने कवर्स में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर बावुमा ने अपर कट के सहारे विकेटकीपर के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21/2। टेंबा बावुमा 9* और एडेन मार्करम 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: मार्करम ने जमाई बाउंड्री
अर्शदीप सिंह पारी का चौथा ओवर करने आए। मार्करम ने तीसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की पाई और बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में कट शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 4 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 13/2। टेंबा बावुमा 3* और एडेन मार्करम 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: भुवी का एक और सटीक ओवर
भुवनेश्वर कुमार पारी का तीसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर बावुमा ने डीप थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर मार्करम ने मिड ऑन की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 9/2। टेंबा बावुमा 3* और एडेन मार्करम 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: अर्शदीप ने झटके दो विकेट
अर्शदीप सिंह पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर क्विंटन डी कॉक को दूसरी स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। क्विंटन डी कॉक ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने राइली रोसोयू को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोसोयू खाता नहीं खोल सके। चौथी गेंद पर मार्करम ने मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 4 रन बने और दो विकेट आए।
India vs South Africa Live Score: 2 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7/2। टेंबा बावुमा 2* और एडेन मार्करम 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: भुवी की शानदार शुरूआत
भुवनेश्वर कुमार ने पारी का पहला ओवर डाला। बावुमा ने पांचवीं गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 3 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3/0। टेंबा बावुमा 2* और क्विंटन डी कॉक 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: दक्षिण अफ्रीका को मिला 134 रन का लक्ष्य
एनरिच नॉर्ट्जे पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर भुवी ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर भुवी ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी रन आउट हुए। अर्शदीप सिंह क्रीज पर आए। पांचवीं गेंद पर भुवी बीट हुए, लेकिन सिंगल दौड़कर लिया। आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।
India vs South Africa Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/9। भुवनेश्वर कुमार 4* और अर्शदीप सिंह 1* रन बनाकर डगआउट लौटे।
IND vs SA LIVE: पार्नेल ने अश्विन-सूर्या को किया आउट
वेन पार्नेल पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को मिडविकेट पर कगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन ने 11 गेंदों में 7 रन बनाए। दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार बीट हुए। तीसरी गेंद पर भुवी ने कवर्स में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर सूर्या का कवर्स में टेंबा बावुमा ने मुश्किल कैच छोड़ा। बल्लेबाज को दो रन मिले। पांचवीं गेंद पर पार्नेल ने सूर्या को मिड ऑफ में केशव महाराज के हाथों कैच आउट कराया। सूर्या ने 40 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और दो विकेट आए।
India vs South Africa Live Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/8। भुवनेश्वर कुमार 1* और मोहम्मद शमी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: सूर्या अकेले लड़ा रहे किला
कगिसो रबाडा पारी का 18वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर अश्विन ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने लेग बाई का सिंगल लिया। चौथी गेंद पर सूर्या ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शॉट खेलकर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर सूर्या ने सिंगल लिया। इस ओवर में 9 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/6। सूर्यकुमार यादव 66* और रविचंद्रन अश्विन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: सूर्या ने जमाए दो शानदार चौके
केशव महाराज पारी का 17वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर सूर्या ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सूर्या ने लेट कट खेलकर थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री हासिल की। आखिरी गेंद पर सूर्या ने फाइन लेग की दिशा में स्कूप शॉट खेलकर चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/6। सूर्यकुमार यादव 61* और रविचंद्रन अश्विन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: पार्नेल ने कार्तिक का किया शिकार
वेन पार्नेल पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर कार्तिक को प्वाइंट पर राइली रोसोयू के हाथों कैच आउट कराया। कार्तिक ने लेंथ गेंद पर पुल शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर प्वाइंट की दिशा में गई, जहां रोसोयू ने आसान कैच पकड़ा। दिनेश कार्तिक ने 15 गेंदों में 6 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने तीसरी गेंद पर कवर्स में शॉट खेलकर दो रन लिए। पार्नेल के ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।
India vs South Africa Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105/6। सूर्यकुमार यादव 52* और रविचंद्रन अश्विन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: सूर्या ने पूरा किया अर्धशतक, एनगिडी की आखिरी ओवर में हुई कुटाई
लुंगी एनगिडी अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़कर एनगिडी का स्वागत किया। दूसरी गेंद एनगिडी ने धीमी गति की डालकर सूर्या को बीट किया। चौथी गेंद पर सूर्या ने मिड ऑन की दिशा में ड्राइव करके चौका जमाया। सूर्या ने 30 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप में बैक टू बैक अर्धशतक जमाया। इस ओवर में 12 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/5। सूर्यकुमार यादव 51* और दिनेश कार्तिक 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: मार्करम के ओवर में 5 सिंगल आए
एडेन मार्करम पारी का 14वां ओवर करने आए। सूर्या ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर पहली गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। मार्करम के ओवर में 5 सिंगल आए।
India vs South Africa Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/5। सूर्यकुमार यादव 40* और दिनेश कार्तिक 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: सूर्या ने जमाया शानदार छक्का
केशव महाराज पारी का 13वां ओवर करने आए। सूर्यकुमार यादव ने दूसरी गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर सूर्या आगे बढ़े और गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जमा दिया। अगली गेंद पर सूर्या ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 11 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/5। सूर्यकुमार यादव 37* और दिनेश कार्तिक 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: रबाडा का सटीक ओवर
कगिसो रबाडा पारी का 12वां ओवर करने आए। सूर्या ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। फिर तीसरी गेंद पर कार्तिक ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर सूर्या ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन दौड़कर लिए। इस ओवर में 6 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/5। सूर्यकुमार यादव 27* और दिनेश कार्तिक 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs South Africa Live: महाराज के ओवर में बने 7 रन
केशव महाराज पारी का 11वां ओवर करने आए। सूर्या ने पहली ही गेंद पर कट खेलकर चौका हासिल किया। खूबसूरत शॉट। अगली गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में सूर्या ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर कार्तिक ने सिंगल लिया। इस ओवर में 7 रन बने।
India vs South Africa Live Score: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/5। सूर्यकुमार यादव 23* और दिनेश कार्तिक 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय टीम की शुरुआती 10 ओवर में हालत खस्ता हो गई है। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज अभी तक हावी रहे हैं। नॉर्खिया ने 10वें ओवर में 9 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने दूसरी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का ठोका।
India vs South Africa Live Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/5, सूर्यकुमार यादव 17* और दिनेश कार्तिक 1* क्रीज पर हैं।
IND vs SA LIVE: हार्दिक पांड्या सस्ते में आउट
भारत का पांचवां विकेट ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का रूप में गिरा है। पांड्या से टीम को काफी उम्मीदें थी मगर वह सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। पांड्या को एनगिडी ने रबाडा के हाथों कैच कराया। उन्होंने पुल शॉट खेला लेकिन रबाडा ने फाइन लेग पर आगे की तरफ डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया।
India vs South Africa Live Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/5, सूर्यकुमार यादव 8* और दिनेश कार्तिक 1* क्रीज पर हैं।
ND vs SA LIVE: नहीं खुला दीपक हुड्डा का खाता
भारत ने चौथा विकेट खो दिया है। अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए अक्षर पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे गए। उन्हें नॉर्खिया ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। हुड्डा ऑफ साइड पर आई गेंद बल्ला अड़ाने के चक्कर में विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमा दिया।
India vs South Africa Live Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/4, सूर्यकुमार यादव 6* और हार्दिक पांड्या 1* क्रीज पर हैं।
IND vs SA LIVE: विराट कोहली लौटे पवेलियन
भारत को तीसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली को एनगिडी ने अपना शिकार बनाया। कोहली ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर हवाई फायर करने की कोशिश की और बाउंड्री के नजदीक रबाडा ने कैच लपक लिया। उन्होंने 11 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौकों के जरिए 12 रन बनाए।
India vs South Africa Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/3, सूर्यकुमार यादव 1* और दीपक हुड्डा 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त
भारतीय टीम पावर प्ले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। छठे ओवर में एनरिक नॉर्खिया ने 7 रन दिए। पहली गेंद पर टीम को बाई का चौका मिला। इसके बाद कोहली 2 और राहुल ने एक सिंगल लिया।
India vs South Africa Live Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/2, विराट कोहली 4* और सूर्यकुमार यादव 1* क्रीज पर हैं।
IND vs SA LIVE: रोहित शर्मा हुए कॉट एंड बोल्ड
लुंगी एनगिडी ने पांचवें ओवर में भारत को दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। वह स्टंप लाइन में आई गेंद पर पुल करना चाहते थे और एनगिडी को कैच थमा बैठे। रोहित ने 14 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए। एनगिडी ने आखिरी गेंद पर केएल राहुल को अपने जाल में फंसाया। राहुल ने स्लिप में मार्कराम को कैच दिया। 14 गेंदों में 9 रन बनाए। उन्होंने एक चौका माराय़
India vs South Africa Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/2, विराट कोहली 2* और सूर्यकुमार यादव 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA LIVE: रोहित शर्मा ने लगाया चौका
रबाडा ने चौथे ओवर में 7 रन खर्च किए। रोहित ने एक चौके समेत 6 रन जुटाए। रोहित को चौथी गेंद पैरों पर फुलटॉस मिली, जिसके बाद उन्होंने डीप स्क्वेयर लेग पर बाउंड्र हासिल की।
India vs South Africa Live Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0, केएल राहुल 8* और रोहित शर्मा 13* क्रीज पर हैं।
IND vs SA LIVE: राहुल ने भी किया हवाई फायर
पार्नेल ने तीसरे ओवर में 8 रन दिए। रोहित की तरह राहुल ने भी हवाई फायर के जरिए अपना खाता खोला। उन्होंने दूसरी गेंद पर फ्लिक कर डीप मिडविकेट में छक्का मारा। इसके बाद, उन्होंने तीसरी गेंद पर और रोहित ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।
India vs South Africa Live Score: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0, केएल राहुल 7* और रोहित शर्मा 7* क्रीज पर हैं।
IND vs SA LIVE: रोहित शर्मा ने जड़ा सिक्स
दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा ओवर कगिसो रबाडा ने किया, जिसमें 6 रन आए। रोहित ने छक्का जड़कर अपना खाता खोला। उन्होंने चौथी गेंद पर अपना पसंदीदा पुल शॉट खेला और डीप फाइन लेग की दिशा में आधा दर्ज रन बटोरे।
India vs South Africa Live Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0, केएल राहुल 0* और रोहित शर्मा 6* क्रीज पर हैं।
IND vs SA LIVE: भारतीय पारी का हुआ आगाज
भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी आक्रमण की कमान वेन पार्नेल ने संभाली। पार्नेल ने पहला ओवर मेडल डाला। राहुल कोई रन नहीं बना सके।
India vs South Africa Live Score: 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 0/0, केएल राहुल 0* और रोहित शर्मा 0* क्रीज पर हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका ने किया बदलाव
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है। भारत ने स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह दीपक हुड्डा को उतारा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनर तबरेज शम्सी की जगह तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को मौका दिया है।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले बावुमा?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा कि हमारे लिए यह टूर्नामेंट का बड़ा मैच है। टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत हुई है। भारत एक मजबूत टीम है, जिसके खिलाफ अपने कौशल का परीक्षण करने का बड़ा अवसर है। हम भी शायद पहले बल्लेबाजी करते, क्योंकि रौशनी में बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अब हमें अच्छी गेंदबाजी करने और विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने की जरूरत है। यहां क परिस्थितियां हमारे घर जैसी हैं।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम बल्लेबाजी करेंगे। यह अच्छी पिच है। हम जानते हैं कि इस पिच पर क्या करना है। हमारे वाका में कैंप था, जिससे हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मदद मिली। यह एक महत्वपूर्ण मैच है। हमें सिर्फ अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करना है और प्रक्रिया पर भरोसा करना है।
मैचों का पचासा कंप्लीट करेंगे सूर्यकुमार
मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय मैचों का पचासा कंप्लीट करने वाले हैं। पिछले साल डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार अब तक 49 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
कुछ देर में होगा मुकाबले का टॉस
MATCH-DAY is upon us! #TeamIndia set to face South Africa in their 3⃣rd game of the #T20WorldCup! #INDvSA pic.twitter.com/YP1VDI73Yj
— BCCI (@BCCI) October 30, 2022
इस बड़े कारनामे के करीब कोहली
विराट कोहली टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए सिर्फ 28 रन की जरूरत है। कोहली से आगे श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (1016) हैं।
SA के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 13 और दक्षिण अफ्रीका ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप में पांच मैच खेले हैं, जिसमें भारत को चार और दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ एक बार जीत नसीब हुई।
सिक्स की डबल सेंचुरी के करीब मिलर
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर सभी प्रारूपों में सिक्स की डबल सेंचुरी कंप्लीट करने के नजदीक हैं। उन्हें ऐसा करन के लिए सिर्फ सिक्स चाहिए।
क्या अक्षर की जगह खेलेंगे चहल?
दक्षिण अफ्रीका की टीम में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, रिली रोसो और डेविड मिलर हैं जो अक्षर पटेल को सहजता से खेल सकते हैं। अक्षर का बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने इकोनॉमी रेट नौ रन प्रति ओवर के करीब है। अगर भारत अक्षर की जगह युजवेंद्र चहल को अंतिम एकादश में नहीं रखता है तो फिर हार्दिक पंड्या को अपने चारों ओवर करने पड़ सकते हैं।
आज कैसा रहेगा पर्थ का मौसम?
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कई मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होना है, उसमें मौसम के साफ रहने की आशा की किरण नजर आ रही है। दरअसल, पर्थ में दोपहर के समय में 14 प्रतिशत बारिश की संभावना बनी हुई है जबकि शाम के समय यह घटकर चार प्रतिशत हो जाएगी।
कैसी होगी पर्थ की पिच?
पर्थ की पिच पर गति, उछाल और शुरुआत में स्विंग भी मौजूद रहेगी। यहां की पिच हरी घास से सजी हुई नजर आ रही है, जिसका मतलब है कि तेज गेंदबाज कहर बरपाते हुए नजर आएंगे।
कोहली मेरे समय के संपूर्ण बल्लेबाज: चैपल
पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की लाजवाब पारी से बेहद प्रभावित ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्रेग चैपल ने इस पूर्व कप्तान को अपने समय का सबसे संपूर्ण भारतीय बल्लेबाज करार दिया। चैपल ने कोहली की पारी को ‘ईश्वर का गीत’ की संज्ञा देते हुए कहा, 'बल्लेबाजी की कला से समझौता किए बिना जिस तरह से पिछले रविवार को कोहली ने अपने प्रतिद्वंदी को निर्ममता से चारों खाने चित किया वैसे पूर्व में कभी कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था।'
आज रोहित के लिए यादगार मैच
रोहित शर्मा के लिए रविवार का मैच यादगार होगा। दरअसल, रोहित टी20 विश्व कप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। रोहित मैदान पर उतरते ही तिलकरत्ने दिलशान (35) को पछाड़कर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
ऐसी है कोहली-रोहित की कैमिस्ट्री
The two big brothers of the current squad!
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 29, 2022
Watch @imVkohli describe his partnership with @ImRo45 to @jatinsapru on #FollowTheBlues!#CricketLIVE: Oct 30, 4 PM | Star Sports & Disney+Hotstar pic.twitter.com/OJoxsZlzPE
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा।
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड
टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रिली रोसो, ट्रिस्टन स्टब्स, कगिसो रबाडा, वेन पार्नेल, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, मार्को जानसेन, एनरिक नोर्किया, रीजा हेंड्रिक्स , हेनरिक क्लासेन, लुंगी एनगिडी।
