IND vs SA Pitch Report, 1st ODI: कैसी होगी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे की पिच-मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 10:03 AM IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है।

IND vs SA Pitch Report, 1st ODI: कैसी होगी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे की पिच-मौसम
Photo Credit: Twitter

आज भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहले वनडे में आमना-सामना होगा। तीन मैचों की सीरीज का यह मुकाबला पर्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण केएल राहुल टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा के पास होगी। भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी और अब टीम नए सिरे से आगाज करना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की फिराक में होगी।

कैसी होगी बोलैंड पार्क की पिच (IND vs SA Boland Park Pitch Report)

बोलैंड पार्क की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददागर मानी जाती है। हालांकि, इस विकेट पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को सफलता हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा तो पिच धीमी हो जाएगी। ऐसे में स्पिनर्स को भी सहायता मिलेगी, जिससे उनकी भूमिका अहम हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका में बोलैंड पार्क एक अच्छा स्कोरिंग मैदान है। इस स्टेडियम में वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 243 और दूसरी पारी का 175 है। पिछले कुछ सालों में यहां कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं।

पर्ल का मौसम कैसा रहेगा (Paarl Weather Forecast)

पर्ल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा। मैच के दौराान मौसम के साफ रहने की संभावना है और बारिश के आसार नहीं हैं। जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे तो तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, मैच आगे बढ़ने पर तापमान के 30-31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। खिलाड़ियों को उमस की चुनौती ज्यादा नहीं झेलनी पड़ेगी, जो तकरीबन 20-30 फीसदी रह सकती है। हवा 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!