IND vs NZ: आज कब और कहां देखें T20 World Cup में भारत-न्यूजीलैंड मैच, यहां जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2021, 04:02 PM IST

टी20 क्रिकेट विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और भारत की टीमें करो या मरो के मुकाबले में मैदान पर उतरेंगी। जानिए इस मैच को भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

IND vs NZ: आज कब और कहां देखें T20 World Cup में भारत-न्यूजीलैंड मैच, यहां जानिए

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में ग्रुप-2 का अहम मुकाबला खेलने जा रही हैं। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ हारकर अजीब स्थिति में फंस चुकी है और ग्रुप की शीर्ष दो टीमों में जगह बनाकर सेमीफाइनल में जाने के लिए उन्हें ये मैच जीतना ही होगा।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं और इस मैच में कई दिलचस्प पल देखने को मिल सकते हैं। मुकाबला दुबई में खेला जाना है जो एक बड़ा मैदान है। इस वेन्यू पर बल्लेबाजों और फील्डरों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। दोनों ही टीमें पुरानी हार भुलाकर इस मैच में कैसे भी जीत दर्ना चाहेंगी। आइए जानते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड मैच आप कब और कहां देख सकते हैं।

कब, कहां और किस मैदान पर खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच? (When, where, which venue for IND vs NZ)

भारत-न्यूजीलैंड मैच आप 31 अक्टूबर (रविवार) को देख सकेंगे। ये मैच दुबई में दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच कितने बजे शुरू होगा? (India vs New Zealand match Timing IST)

टीम इंडिया और ब्लैक कैप्स के बीच मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ये रविवार का दूसरा मैच होगा।

किस चैनल पर आप भारत-न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे? (India vs New Zealand T20 World 2021, On which TV Channel?)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमिल, तेलुगु और कन्‍नड़ पर भी देख सकेंगे।

इंडिया और न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप कहां पर देख सकते हैं? (Where to watch online live streaming of India vs New Zealamd)

भारत और न्यूजीलैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं। ताजा जानकारी और अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट टाइम्‍स नाउ नवभारत पर भी पढ़ सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!