IND vs NZ Match Highlights: टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल के रास्ते लगभग बंद, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से रौंदा
India vs New Zealand, T20 World Cup 2021 Match Highlights: न्यूजीलैंड ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में भारत को 8 विकेट से मात दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जीत का खाता खोला जबकि भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार रही।
IND vs NZ, T20 World Cup 2021, Match Highlights: डैरिल मिचेल (49) और ईश सोढ़ी (2 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में भारत को 8 विकेट से मात दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जीत का खाता खोला जबकि भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार रही। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। बता दें कि दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 33 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड की पारी का हाल
111 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन गप्टिल (20) और डैरिल मिचेल (49) ने दमदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने 24 रन जोड़े। बुमराह ने गप्टिल को मिड ऑन में ठाकुर के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद केन विलियमसन (33*) के साथ मिचेल ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को जीत के करीब पहुंचाया।
मिचेल को बुमराह ने अर्धशतक बनाने से रोका और लांग ऑन पर राहुल के हाथों कैच आउट कराया। मिचेल ने 35 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाए। इसके बाद विलियमसन और कॉनवे ने न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए।
भारत की पारी का हाल
पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। ट्रेंट बोल्ट ने इशान किशन (4) को मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। फिर केएल राहुल को को साउथी ने मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा (14) और कप्तान विराट कोहली (9) को ईश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया। भारतीय टीम की रनगति बेहद धीमी रही।
ऋषभ पंत (12) को एडम मिलने ने क्लीन बोल्ड किया। बोल्ट ने फिर एक ही ओवर में हार्दिक पांड्या (23) और शार्दुल ठाकुर को आउट किया। रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। ईश सोढ़ी को दो विकेट मिले। टिम साउथी और एडम मिलने को एक-एक विकेट मिला।
टॉस का बॉस
इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। एडम मिलने को टिम सीफर्ट की जगह शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार यादव को पीठ में कुछ दर्द है तो उनकी जगह इशान किशन लेंगे। शार्दुल ठाकुर को भुवनेश्वर कुमार की जगह शामिल किया गया है।
IND vs NZ Live Score: यहां देखे मैच का लाइव स्कोरकार्ड
Live Streaming IND vs NZ: आप भारत बनमा न्यूजीलैंड मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आप लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्टोरी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: (India's Playing XI):
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: (New Zealand's Playing XI):
मार्टिन गप्टिल, डैरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी, एडम मिलने, ईश सोढ़ी और ट्रेंट बोल्ट।
न्यूजीलैंड ने खोला जीत का खाता
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 33 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी है। केन विलियमसन ने शार्दुल ठाकुर की तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में एक रन लेकर न्यूजीलैंड की जीत पर मुहर लगाई। न्यूजीलैंड ने 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन का लक्ष्य हासिल किया।
जीत की दहलीज पर पहुंची न्यूजीलैंड
हार्दिक पांड्या के ओवर में केन विलियमसन ने दो बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 12 रन बने। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 108/2। केन विलियमसन 31* और डेवोन कॉनवे 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह ने मिचेल को अर्धशतक से रोका
जसप्रीत बुमराह ने डैरिल मिचेल को अर्धशतक पूरा करने से रोक दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल ने लांग ऑन पर राहुल को आसान कैच थमा दिया। मिचेल ने 35 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाए। इस ओवर में दो रन बने और एक विकेट आया। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्केर 96/2। केन विलियमसन 21* और डेवोन कॉनवे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हार्दिक पांड्या के ओवर में 5 रन बने
हार्दिक पांड्या के ओवर में 5 रन बने। डैरिल मिचेल अर्धशतक के बेहद करीब पहुंच गए हैं। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 94/1। डैरिल मिचेल 49* और केन विलियमसन 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बुमराह के ओवर में 6 रन बने
जसप्रीत बुमराह के ओवर में 6 रन बने। न्यूजीलैंड की टीम जीत के और करीब पहुंच गए हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 89/1। केन विलियमसन 17* और डैरिल मिचेल 47* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मिचेल ने ठाकुर का भी किया जडेजा जैसा हाल
डैरिल मिचेल ने शार्दुल ठाकुर का भी रवींद्र जडेजा जैसा हाल किया। उन्होंने ठाकुर के ओवर में एक छक्का और दो चौके जमाए। इस ओवर में 14 रन बने। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 83/1। केन विलियमसन 13* और डैरिल मिचेल 46* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वरुण चक्रवर्ती नहीं ले सके विकेट
वरुण चक्रवर्ती का गेंदबाजी कोटा पूरा हो गया है। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं हासिल कर सके। इस ओवर में 5 रन बने। 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 69/1। डैरिल मिचेल 32* और केन विलियमसन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
विलियमसन का क्लासिक शॉट
केन विलियमसन ने जडेजा की दूसरी गेंद पर खूबसूरत लेट कट शॉट खेला और थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री हासिल की। जडेजा के ओवर में 9 रन बने। 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 64/1। केन विलियमसन 11* और डैरिल मिचेल 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मिचेल ने छक्का जमाकर न्यूजीलैंड को 50 पार पहुंचाया
डैरिल मिचेल अब अपनी लय हासिल करते जा रहे हैं। मोहम्मद शमी के ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल ने मिडविकेट के ऊपर से जबर्दस्त छक्का जमाया और कीवी टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। इस ओवर में 11 रन बने। 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 55/1। डैरिल मिचेल 27* और केन विलियमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा के ओवर में लगी तीन बाउंड्री
रवींद्र जडेजा का ओवर काफी महंगा साबित हुआ। न जानें कप्तान कोहली ने पावरप्ले का आखिरी ओवर जडेजा से कराने की ठानी। इस ओवर में डैरिल मिचेल ने अकेले ही 14 रन बटोरे। उन्होंने ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 44/1। डैरिल मिचेल 19* और केन विलियमसन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वरुण का कड़ा ओवर
वरुण चक्रवर्ती ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर कड़ा डाला। उन्होंने इस ओवर में केवल 2 रन खर्च किए। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 30/1। केन विलियमसन 2* और डैरिल मिचेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बुमराह का शिकार बने गप्टिल
बुमराह की तीसरी गेंद पर गप्टिल ने मिड ऑफ के ऊपर से शानदार बाउंड्री जमाई थी। फिर चौथी गेंद बुमराह ने धीमी गति की डाली। गप्टिल ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन टाइमिंग अच्छी नहीं। मिड ऑन पर शार्दुल ठाकुर ने दूसरे प्रयास में कैच लपका। मार्टिन गप्टिल ने 17 गेंदों में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाए। इस ओवर में 10 रन बने। 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्केर 28/1।केन विलियमसन 1* और डैरिल मिचेल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्टिन गप्टिल ने खोला बाउंड्री जमाने का खाता
मार्टिन गप्टिल ने वरुण चक्रवर्ती के तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड की बाउंड्री का खाता खोला। गप्टिल ने दूसरी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से चौका जमाया। फिर अगली गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से चौका जड़ा। इस ओवर में 12 रन बने। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 18/0। मार्टिन गप्टिल 16* और डैरिल मिचेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह का शानदार ओवर
जसप्रीत बुमराह ने पारी का दूसरा ओवर शानदार डाला। कीवी बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका ही नहीं दिया। इस ओवर में शानदार लाइन लेंथ बरकरार रखते हुए केवल 1 रन दिया। 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6/0। डैरिल मिचेल 0* और मार्टिन गप्टिल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत
वरुण चक्रवर्ती के साथ भारतीय टीम ने गेंदबाजी की शुरूआत की। कीवी ओपनर्स ने संभलकर उनका सामना किया। 1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6/0। डैरिल मिचेल 1* और मार्टिन गप्टिल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड को मिला 111 रन का लक्ष्य
जडेजा ने साउथी की पहली गेंद पर दो रन लेकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। अगली गेंद पर जडेजा ने कोई रन नहीं लिया। फिर जडेजा ने तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने दो रन दौड़कर लिए। आखिरी गेंद पर जडेजा का ईश सोढ़ी ने कैच टपका दिया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 26* और मोहम्मद शमी 0* रन बनाकर नाबाद रहे।
बोल्ट ने एक ओवर में दाे विकेट झटके
हार्दिक पांड्या भी बेअसर रहे। ट्रेंट बोल्ट के ओवर की पहली गेंद पर पांड्या ने लांग ऑफ में मार्टिन गप्टिल को आसान कैच थमाया। हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में एक चौके की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद चौथी गेंद पर बोल्ट ने शार्दुल ठाकुर को गप्टिल के हाथों कैच आउट कराया। ठाकुर खाता भी नहीं खोल सके। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमा दिया। आखिरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 99/7। रवींद्र जडेजा 15* और मोहम्मद शमी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा ने जमाई बाउंड्री
रवींद्र जडेजा ने एडम मिलने के ओवर की आखिरी गेंद पर स्कूप शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने। एडम मिलने ने गेंदबाजी स्पेल में 30 रन देकर एक विकेट लिया। 18 ओवर के बाद भारत का स्केर 94/5। रवींद्र जडेजा 10* और हार्दिक पांड्या 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आखिरकार हार्दिक पांड्या ने जमाई बाउंड्री
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के हाल बुरे हैं। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में हार्दिक पांड्या ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री जमाकर सूखा खत्म किया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/5। हार्दिक पांड्या 21* और रवींद्र जडेजा 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ईश सोढ़ी का शानदार गेंदबाजी स्पेल
ईश सोढ़ी का शानदार गेंदबाजी स्पेल रहा। उन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में 17 रन देकर दो विकेट लिए। इस ओवर में 5 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/5। हार्दिक पांड्या 1* और रवींद्र जडेजा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मिलने ने पंत को किया क्लीन बोल्ड
टीम इंडिया पर दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय टीम को एडम मिलने का दमदार झटका दिया है। मिलने ने ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को क्लीन बोल्ड किया। पंत ने 19 गेंदों में 12 रन बनाए। ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/5। हार्दिक पांड्या 13* और रवींद्र जडेजा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की रनगति बेहद धीमी
ईश सोढ़ी ने एक और कसा हुआ ओवर किया। केवल 4 रन खर्च किए। भारतीय टीम की रनगति इस समय बेहद धीमी है। 14 ओवर में भारत का स्कोर 67/4। हार्दिक पांड्या 10* और ऋषभ पंत 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
टिम साउथी के ओवर में केवल 4 रन बने
भारतीय टीम संघर्ष कर रही है। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत पर पारी संवारने और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। इस ओवर में 4 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/4। ऋषभ पंत 9* और हार्दिक पांड्या 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली का तीसरी बार किया शिकार
मिचेल सैंटनर का स्पेल समाप्त
मिचेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी स्पेल डाला। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में केवल 15 रन दिए। हालांकि, वो कोई सफलता हासिल नहीं कर सके। इस ओवर में बने 6 रन। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 58/4। हार्दिक पांड्या 6* और ऋषभ पंत 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट
ब्रेक के बाद भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने विराट कोहली को लांग ऑन पर ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। सोढ़ी ने लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिस पर कोहली ने हवाई शॉट खेला। बोल्ट ने लांग ऑन पर आसान कैच लपका। विराट कोहली ने 17 गेंदों में 9 रन बनाए। सोढ़ी के ओवर में विराट का महत्वपूर्ण विकेट आया और चार रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/4। हार्दिक पांड्या 2* और ऋषभ पंत 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मिचेल सैंटनर के ओवर में बने 5 रन
विराट कोहली और ऋषभ पंत पर पारी संभालने की जिम्मेदारी है। मिचेल सैंटनर के ओवर में 5 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 48/3। विराट कोहली 9* और ऋषभ पंत 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। अब ढाई मिनट का ब्रेक है।
एडम मिलने की शानदार वापसी
एडम मिलने पारी का 9वां ओवर करने आए। पहली दो गेंदें डॉट डाली। तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। मिलने की शानदार वापसी रही। ओवर में केवल दो रन खर्च किए। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/3। विराट कोहली 5* और ऋषभ पंत 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा 14 रन बनाकर हुए आउट
इश सोढ़ी ने भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को लांग ऑन पर मार्टिन गप्टिल के हाथों कैच आउट कराया। रोहित ने शॉर्ट गेंद पर लंबा शॉट जमाना चाहा, लेकिन टाइमिंग अच्छी नहीं रही। गप्टिल ने अच्छा कैच लपका। रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/3। विराट कोहली 4* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मिचेल सैंटनर का दूसरा शानदार ओवर
मिचेल सैंटनर का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली को 5 गेंदों में केवल 1 रन बनाने दिया। इस ओवर में दो रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/2। रोहित शर्मा 14* और विराट कोहली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथी ने किया राहुल का शिकार
टिम साउथी पहली गेंद पर राहुल को भाग्य का सहारा मिला। बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लगकर गेंद फाइन लेग की दिशा में सीमा रेखा के पार गई। पांचवीं गेंद पर टिम साउथी ने केएल राहुल को डीप स्क्वायर लेग में डैरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। राहुल ने 16 गेंदों में तीन चौके की मदद से 18 रन बनाए। पावरप्ले समाप्त। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35/2। रोहित शर्मा 13* और विराट कोहली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत के लिए अच्छा रहा ओवर
राहुल ने एडम मिलने की पहली ही गेंद पर शानदार कट शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। अगली ही गेंद पर राहुल ने तेजी से एक रन दौड़कर लिया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने प्वाइंट के फील्डर के ऊपर से शानदार चौका जमाया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। भारतीय टीम के लिए यह ओवर शानदार रहा। इस ओवर में 15 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/1। रोहित शर्मा 12* और केएल राहुल 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित के शॉट पर ऐसा हुआ ऋतिका का हाल
मिचेल सैंटनर का कड़ा ओवर
मिचेल सैंटनर ने पावरप्ले के अंदर शानदार ओवर डाला। बाएं हाथ के स्पिनर ने केएल राहुल और रोहित शर्मा को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। इस ओवर में केवल दो रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/1। रोहित शर्मा 2* और केएल राहुल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बोल्ट ने बिगाड़ी भारत की शुरूआत, इशान का किया शिकार
इशान किशन ने खोले हाथ। ट्रेंट बोल्ट के ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में हवाई शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने इशान किशन को डीप स्कवायर लेग में डैरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। इशान किशन ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। रोहित शर्मा को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला। एडम मिलने ने लांग लेग पर हाथ का कैच छोड़ा। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12/1। केएल राहुल 7* और रोहित शर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राहुल ने मैच की पहली बाउंड्री जमाई
टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के लिए दूसरा ओवर किया। पहली गेंद ऑफ स्टंप लाइन पर डाली, जिस पर राहुल ने डिफेंस किया। ओवर की चौथी गेंद पर राहुल ने जोखिम उठाया और मिड ऑन के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में बाउंड्री आकर्षण का केंद्र रही। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0। केएल राहुल 6* और इशान किशन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित तीसरे नंबर पर खेलेंगे?
बोल्ट की शानदार शुरूआत
ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर किया। पहली गेंद डॉट डाली। दूसरी गेंद फुल लेंथ की डाली, जिस पर राहुल ने प्वाइंट की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर इशान किशन ने फ्रंटफुट डिफेंस किया। चौथी गेंद पर इशान किशन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। बोल्ट ने ओवर में केवल 1 रन दिया। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/0। केएल राहुल 1* और इशान किशन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीमों ने टेके घुटने
दोनों टीमों ने ब्लैक लाइव्स मैटर के लिए घुटने टेके।
टॉस का दृश्य
भारत की प्लेइंग 11 एक बार और देख लें
क्या आप जानते हैं
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी20 वर्ल्ड कप 2021 से बाहर हो गए हैं। शाकिब अल हसन हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बाहर हुए।
क्या रोहित शर्मा खेलेंगे बड़ी पारी?
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत - रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड - मार्टिन गप्टिल, डैरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी, एडम मिलने, ईश सोढ़ी और ट्रेंट बोल्ट।
विराट कोहली पांचवीं बार टॉस हारे
टॉस का बॉस बना न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। एडम मिलने को टिम सीफर्ट की जगह शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार यादव को पीठ में कुछ दर्द है तो उनकी जगह इशान किशन लेंगे। शार्दुल ठाकुर को भुवनेश्वर कुमार की जगह शामिल किया गया है।
क्या टीम इंडिया में होंगे दो बदलाव?
यूसुफ पठान का संदेश
देखें दुबई की पिच
वसीम जाफर ने क्रिकेट पंडितों का उड़ाया मजाक
मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें
टी20 क्रिकेट विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और भारत की टीमें करो या मरो के मुकाबले में मैदान पर उतरेंगी। जानिए इस मैच को भारत में कब और कहां देख सकते हैं।
आज कब और कहां देखें T20 World Cup में भारत-न्यूजीलैंड मैच, यहां जानिए
इन तीन खिलाड़ियों ने किया था भारत का काम तमाम
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम जीत की राह में बाधा बनती रही है। 5 साल पहले लो स्कोरिंग मैच में न्यूजीलैंड की स्पिन तिकड़ी ने कर दिया था टीम इंडिया का काम तमाम।
5 साल पहले न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ियों ने कर दिया था टीम इंडिया का काम तमाम
दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब आखिरी बार टी20 मैच में टकराईं थी तो बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था।
जानिए क्या हुआ था जब भारत और न्यूजीलैंड आखिरी बार टी20 में टकराए, ऐसा था Scorecard
आज इन 5 खिलाड़ियों का चलना जरूरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा।
टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगी जीत दिलाने की जिम्मेदारी
आंकड़ों में कौन भारी?
आज टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। आंकड़ों में जानें किस टीम का पलड़ा भारी?
आज भारत-न्यूजीलैंड का होगा आमना-सामना, आंकड़ों में जानें किस टीम का पलड़ा भारी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
आज भारत और न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप 2021 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भिड़ंत होगी। जानिए, दोनों टीमें किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती हैं।
क्या मार्टिन गप्टिल खेलेंगे?
न्यूजीलैंड के दिग्गज सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
क्या भारत के खिलाफ खेलेंगे मार्टिन गप्टिल? कीवी ओपनर की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
क्या 18 साल का सूखा होगा खत्म?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। देखना होगा कि भारतीय टीम 18 साल का सूखा समाप्त कर पाएगी या नहीं।
18 साल हो गए, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ ये करिश्मा करने में कामयाब होगी कोहली की टोली?


