IND vs ENG 1st ODI: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्‍लैंड पहले वनडे का लाइव प्रसारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 03:44 PM IST

भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे द ओवल में खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले टी20 सीरीज जीती र्थी।

IND vs ENG 1st ODI: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्‍लैंड पहले वनडे का लाइव प्रसारण

भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे द ओवल में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 5 बजे होगा। हाल ही में भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली गई, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच अब तक कुल 103 वनडे खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 55 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 43 मुकाबलों में इंग्‍लैंड विजेता बना है। तीन मैचों के नतीजे नहीं निकले जबकि दो मुकाबले ड्रॉ पर खत्‍म हुए। आखिरी बार भारत और इंग्‍लैंड के बीच पुणे में 28 मार्च 2021 को वनडे मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने इंग्‍लैंड को सात विकेट से मात दी थी। दोनों देशों के बीच पिछले पांच वनडे मैचों के नतीजों पर गौर करें तो इंग्‍लैंड ने तीन जबकि भारत ने दो मैच जीते हैं। चलिए जानते हैं कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला वनडे कब, कहां और  कैसे खेला जाएगा। 

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs ENG 1st ODI match be played?)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला आज 12 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला वनडे कहां खेला जाएगा? (Where will IND vs ENG 1st ODI match be played?)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला वनडे मैच द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

टीम इंडिया और इंग्‍लैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs ENG 1st ODI start timing)

भारत-इंग्‍लैंड पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 5:00 बजे होगा।

इंग्‍लैंड और टीम इंडिया के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण किस चैनल पर प्रसारित होगा (IND vs ENG 1st ODI Live telecast)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्‍पोर्ट्स पर होगा। आप सोनी स्‍पोर्ट्स 1 और सोनी स्‍पोर्ट्स 1 एचडी पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where to watch India vs England 1st ODI Live streaming)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से संबंध‍ित कवरेज आप टाइम्‍सनाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!