IND vs ENG 1st Test, Live Streaming: जानिए भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच को कब और कहां लाइव देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2021, 06:10 AM IST

When and where to watch India vs England 1st Test match at Nottingham: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कब व कहां देखें, और इसका किस टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण होगा।

IND vs ENG 1st Test, Live Streaming: जानिए भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच को कब और कहां लाइव देखें
Photo Credit: AP

आज जब भारत और इंग्लैंड की टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (India vs England 1st Test) खेलने उतरेंगी तो क्रिकेट फैंस का जोश देखने लायक होगा। इस टेस्ट सीरीज का फैंस लंबे समय तक इंतजार कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में रौंदने के बाद भारतीय फैंस अब चाहते हैं कि टीम इंडिया इंग्लिश टीम को भी उसके घर में टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दे। इसी अभियान को सफल बनाने की कोशिश में आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पहला टेस्ट मैच शुरू होगा जहां विराट कोहली एक बार फिर अपने फॉर्म को सुधारने के साथ-साथ टेस्ट टीम का विजयी सिलसिल जारी रखने का प्रयास करेंगे।

इंग्लैंड दौरे पर भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी क्योंकि आते ही न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को करारी शिकस्त देते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया था। उसके बाद टीम इंडिया ने लंबी छुट्टी ली और जिस बीच रिषभ पंत व सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य कोविड से भी संक्रमित हुए लेकिन अब सब कुछ पटरी पर लौट चुका है और इसकी एक छोटी सी झलक काउंटी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में भी देखने को मिल गई थी। आइए जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच को भारत में आप कब और कितने बजे देख सकते हैं..

भारत VS इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा (Date and Venue of India vs England 1st Test)

टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड का पहला मुकाबला नॉटिंघम (ट्रेंट ब्रिज) में 4 अगस्त से 8 अगस्त के बीच खेला जाएगा। ये पांच दिवसीय मुकाबला पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच होगा।

भारतीय समय के मुताबिक इंडिया-इंग्लैंड पहले टेस्ट की शुरुआत कितने बजे होगी (IST Timing of India vs England first test match)

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच नॉटिंघम में खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच बुधवार (4 अगस्त) से अगले पांच दिनों तक भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मुकाबले को आप भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे (Live telecast of IND vs ENG 1st Test on which channel)

मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के तमाम चैनलों पर अंग्रेजी व हिंदी कमेंट्री में देख सकेंगे।

टेस्ट सीरीज में भारत-इंग्लैंड के पहले मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां पर देख पाएंगे (Live Streaming of Team India vs England first test match in India)

भारत बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी के सोनी लिव ऐप (SonyLIV) पर लाइव देख सकेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!