विराट-अनुष्का ने दी 'गुड न्यूज़', तो सोशल मीडिया पर आए फैन्स के ऐसे-ऐसे मैसेज 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 12:44 PM IST

विराट कोहली ने जैसे ही अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंट होने की खबर पर साझा की सोशल मीडिया पर आने वाले स्टार किड को लेकर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

विराट-अनुष्का ने दी 'गुड न्यूज़', तो सोशल मीडिया पर आए फैन्स के ऐसे-ऐसे मैसेज 

नई दिल्ली:  विराट कोहली ने गुरुवार को आईपीएल के आगाज से पहले ही फैन्स के साथ गुड न्यूज साझा की और अनुष्का के प्रेगनेंट होने का ऐलान किया। 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद विराट कोहली और अनुष्का दोनों ही अपने अपने करियर में व्यस्त थे। दोनों को कोरोना महामारी की वजह से उपजे लॉकडाउन के दौरान लंबा वक्त एक दूसरे के साथ गुजारने का मौका मिला तो दोनों ने परिवार को आगे बढ़ाने का भी फैसला कर लिया। 

24 मार्च को कोरोना की वजह से उपजे लॉकडाउन की वजह से विराट कोहली और अनुष्का एक साथ मुंबई में वक्त गुजार रहे थे। ऐसे में कपल ने गुरुवार को जनवरी 2021 में माता पिता बनने का ऐलान कर दिया।

विराट से पहले हार्दिक पांड्या ने साल 2020 की शुरुआत में अपनी सगाई का ऐलान किया था। इसके बाद लॉकडाउन के दौरान ही वो पिता भी बन गए। ऐसे में सोशल मीडिया में अनुष्का के प्रेगनेंट होने की खबर के आते ही फैन्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और विरुष्का को बधाई दे रहे हैं। फैन्स विराट के साथ हार्दिक को लेकर सबसे ज्यादा कमेंट्स कर रहे हैं और आने वाले स्टार किड को लेकर भी तरह तरह के मीम्स लोगों ने साझा किए हैं। 

फैन्स विराट कोहली के सबसे ज्यादा मजे हार्दिक पांड्या के पिता बनने को लेकर ले रहे हैं। एक मीम्स में तो हार्दिक के पिता बनने के बाद विराट के खबर साझा करने के बारे में कहा है कि मेरी नकल रहा है तू। वहीं एक अन्य ने कहा, हार्दिक पांड्या की फटाफट पारी के बाद आखिरकार विराट के फैन्स के लिए आई अच्छी खबर।


एक फैन ने कहा, कि तैमूर से लाइमलाइट छीनने की साजिश है मोदी जी देश सही दिशा में जा रहा है। वहीं एक फैन ने इसे आपदा में अवसर बताया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!