Delhi Capitals: आईपीएल 2021 की नीलामी के बाद ऐसी दिखती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2021, 09:42 PM IST

Delhi Capitals full team for IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी में किसको-किसको खरीदा है और अब आईपीएल के आगामी सीजन में उनकी टीम कैसी दिखेगी, आइए जानते हैं।

Delhi Capitals: आईपीएल 2021 की नीलामी के बाद ऐसी दिखती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम
Photo Credit: Twitter

अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2021 में फिर पूरा जोर लगाने उतरेगी। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए आयोजित हुई खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा। उनकी सबसे महंगी खरीद रहे इंग्लिश खिलाड़ी टॉम कुरन।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार की नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों को रिलीज किया था। नीलामी में उन्होंने अपनी टीम की जरूरतों के हिसाब से खरीदारी करते हुए 8 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। टॉम कुरन उनकी सबसे महंगी खरीद रहे। दिल्ली ने इस इंग्लिश खिलाड़ी को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स द्वारा नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

1. टॉम कुरन (इंग्लैंड) - 5.25 करोड़ रुपये

2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 2.2 करोड़ रुपये

3. सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड) - 2 करोड़ रुपये

4. उमेश यादव (भारत) - 1 करोड़ रुपये

5. रीपल पटेल (अनकैप्ड) - 20 लाख

6. विष्णु विनोद (अनकैप्ड) - 20 लाख

7. लुकमान हुसैन मेरीवाला (अनकैप्ड) - 20 लाख

8. एम सिद्धार्थ (अनकैप्ड) - 20 लाख

अब आईपीएल 2021 के लिए ये है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, अवेश खान, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरिक नाटर्ज, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डैनियल सैम्स, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, टॉम कुरन, स्टीव स्मिथ, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव, रीपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मेरीवाला और एम सिद्धार्थ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!