रणवीर सिंह का दावा, इस खिलाड़ी के लौटने से टीम इंडिया पूरे रंग में लौट आएगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2021, 11:24 AM IST

Ranveer Singh on Jasprit Bumrah: बॉलीवुड सुपर स्टार रणवीर सिंह ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फॉर्म में लौटने की उम्मीद जताई है।

रणवीर सिंह का दावा, इस खिलाड़ी के लौटने से टीम इंडिया पूरे रंग में लौट आएगी

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में मंगलवार को भारत को पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 2-1 से हराकर बढ़त ले ली है। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इस मैच के नतीजे के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ में कसीदे पढ़े है। 

रणबीर सिंह को लगता है कि एक बार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी करेंगे। इंग्लैंड में भारत को तीसरे टी 20 आई में मंगलवार को पटखनी देने के बाद रणवीर ने ट्वीट किया, "कोइ ना। बस इंतजार करें @ जसप्रीत बुमराह के लौटने तक का, यह एक अलग कहानी होगी।" उन्होंने उम्मीद जताई कि बुमराह फॉर्म में लौटेंगे और पूरी टीम में रंग में लौट आएगी।

पिछले हफ्ते तेज गेंदबाज बुमराह ने टीवी खेल प्रेजेंटर और एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन रचाई थी। बुमराह ने शादी की तस्वीरें अपने फैंस से शेयर की  थी र कहा था कि ये दिन उनके जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है।

इस महीने की शुरुआत में बुमराह ने कुछ दिनों के लिए बोर्ड से छुट्टी मांगी थी क्योंकि उनकी शादी हो रही थी। उन्होंने बीसीसीआई को सूचित कहा था कि वह शादी कर रहे हैं और बड़े दिन की तैयारियों में मदद करने के लिए छुट्टी चाहते है। इसके बाद उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई और उनके फैंस ने उन्हें खूब शुभकामानाएं दी। 

27 वर्षीय बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में दो टेस्ट खेले और चार विकेट लिया था। बुमराह को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए आराम दिया गया था । भारत ने टेस्ट श्रृंखला 3-1 से जीती थी। इस बीच, दोनों टीमें अब चौथे टी 20 आई में गुरुवार को भिड़ेंगी भारत के लिए यकीनन करो या मरो की चुनौती होगी और वह सीरीज को फिलहाल बराबरी करने के इरादे से उतरेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!