T20 Cricket Record: एलेक्स हेल्स ने 10 हजारी बनते ही रचा बड़ा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 10:09 PM IST

Batters With Most Runs in T20 cricket: एलेक्स हेल्स ने टी20 क्रिकेट में 10 हजारी बनते ही बड़ा इतिहास रच डाला है। हेल्स ने जो कारनामा अंजाम दिया है, वो कोई और इंग्लिश क्रिकेटर नहीं कर सका।

T20 Cricket Record: एलेक्स हेल्स ने 10 हजारी बनते ही रचा बड़ा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर
Photo Credit: Twitter

इंग्लैंड के धाकड़ क्रिकेटर एलेक्स हेल्स टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। हेल्स आक्रामक बैटिंग के लिए मशहूर हैं और जब उनका दिन होता है तो फिर गेंदबाजों की खैर नहीं होती। वह इन दिनों द हंड्रेड टू्र्नामेंट में खेल रहे हैं और उनका बल्ला जमकर आग उगल रहा है। ट्रेंट रॉकेट्स टीम का हिस्सा हेल्स ने टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में ओवल इनविंसिबल के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और एक बड़ा इतिहास रच डाला। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करने के बाद 6 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 59 रन बनाए।

ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर

बता दें कि हेल्स ने अपनी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 10 हजारी बन गए। वह इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। वहीं, हेल्स टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर हैं। उन्होंने 352 पारियों में अब तक 10,044 रन जुटाए हैं। फिलहाल सर्वाधिक टी20 रन का बनाने का रिकॉर्ड 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 455 पारियों में 14,562 रन जोड़े हैं।

गेल के बाद कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (11,749) का अंबर आता है। वहीं, फेहिरस्त में पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक (11,698) तीसरे स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (10,870) चौथे और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (10,699) पांचवें पायदान पर हैं। इसके बाद, फेहरिस्त में 'रन मशीन' विराट कोहली (10,626) और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (10,337) हैं।

प्लेयर ऑफ द मैच चुन गए एलेक्स हेल्स

बतौर ओपनर उतरे हेल्स को इनविंसिबल के विरुद्ध दमदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ दे मैच अवॉर्ज से नवाजा गया। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर रॉकेट्स ने 181/4 का विशास स्कोर खड़ा किया। जवाब में इनविंसिबल की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही जुटा सकी और 25 रन से मैच हार गई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!