वो 10 पॉपुलर विदेशी क्रिकेटर, जिन्हें आईपीएल 2021 नीलामी में नहीं मिला खरीदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2021, 10:46 PM IST

Indian Premier League 2021 Auction: आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेहद चौंकाने वाली रही। कई पॉपुलर विदेशी क्रिकेटर्स को नीलामी में खरीदार नहीं मिला।

वो 10 पॉपुलर विदेशी क्रिकेटर, जिन्हें आईपीएल 2021 नीलामी में नहीं मिला खरीदार
Photo Credit: AP, File Image

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को चेन्नई में संपन्न हुई। सभी आठ फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 145.30 करोड़ रुपए खर्च किए और 56 खिलाड़ियों को खरीदा। फ्रेंचाइजी ने 22 विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। कई बड़े नामों को फ्रेंचाइजी ने मोटी रकम में खरीदा जबकि कइयों को खरीददार तक नहीं मिला। ऐसा ना सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी हुआ। आइए आपको उन 10 पॉपुलर विदेशी क्रिकेटर के नाम बताते हैं, जिन्हें आईपीएल 2021 नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिल सका। 

नीलामी में इन पॉपुलर खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

   खिलाड़ी  देश  बेस प्राइस
 1  एरोन फिंच   ऑस्ट्रेलिया  1 करोड़ रुपए
 2  जेसन रॉय   इंग्लैंड  2 करोड़ रुपए
 3  एलेक्स हेल्स  इंग्लैंड  1.5 करोड़ रुपए
 4  जेसन बेहरनडॉर्फ   ऑस्ट्रेलिया  1 करोड़ रुपए
 5  मिचेल मैक्लेनाघन    न्यूजीलैंड  50 लाख रुपए
 6  शेल्डन कॉट्रेल  वेस्टइंडीज  1.5 करोड़ रुपए
 7  शॉन मार्श  ऑस्ट्रेलिया  1.5 करोड़ रुपए
 8  कोरी एंडरसन  न्यूजीलैंड  75 लाख रुपए
 9  मार्नस लाबुशेन  ऑस्ट्रेलिया  1 करोड़ रुपए
 10  आदिल राशिद  इंग्लैंड  1.5 करोड़ रुपए

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस

एक तरफ जहां कई नामी-गिरामी खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिला वहीं दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस नीलामी में छाए रहे। उनपर कई टीमों ने दांव लगाया, लेकिन आखिर में बाजी राजस्थान रॉयल्स के हाथ लगी। राजस्थान ने मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा और इसी के साथ अफ्रीकी ऑलराउंडर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बन गया। मॉरिस से पहले आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे। युवराज को साल 2015 में दिल्ली की टीम ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!