शहर

Facebook Live फांसी पर लटक गया युवक, सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स ने दिया जीवनदान; मौत के मुंह से यूं खींचा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक फेसबुक पर लाइव आकर फांसी के फंदे से लटक गया। गनीमत रही कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव लोगों ने उसकी जान बचा ली।

Image

फिरोजाबाद में फेसबुक पर लाइव फांसी लगा रहे युवक को उसके भाई बहन ने बचाया

फ़िरोज़ाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। कैलाश नगर में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक इस खौफनाक कदम का फेसबुक पर लाइव कर रहा था। लेकिन कहते हैं ना कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। युवक के भाई-बहन ने जैसे ही अपने मोबाइल पर भाई की यह लाइव फेसबुक स्टोरी देखी, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बिना एक सेकंड गंवाए सूझबूझ दिखाई और मौके पर पहुंचकर युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों ने दी परिजनों को सूचना

यह पूरी घटना फ़िरोज़ाबाद शहर के कैलाश नगर इलाके की है। यहाँ रहने वाले मोहित नाम के एक युवक ने घर के अंदर आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी का फंदा गले में डाल लिया। मोहित ने इस पूरी घटना को अपने फेसबुक अकाउंट के स्टोरी पेज पर लाइव कर दिया।गनीमत यह रही कि उसी समय मोहित के भाई और बहन भी सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। जैसे ही उनकी नज़र मोहित की लाइव स्टोरी पर पड़ी, वे दंग रह गए। स्क्रीन पर उनका भाई मौत के फंदे की तरफ बढ़ रहा था।भाई-बहन ने तुरंत आनन-फानन में बिना वक्त गंवाए कमरे की तरफ दौड़ लगाई। उन्होंने तुरंत मोहित के गले से फांसी का फंदा निकाला और उसे नीचे उतारा। समय रहते उठाए गए इस कदम की वजह से मोहित की जान बच सकी।

युवक को बेहद गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की गहन जाँच-पड़ताल में जुट गई है।युवक ने इतना बड़ा और आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और युवक के होश में आने के बाद पूछताछ की बात कह रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें