शहर

अनंत सिंह की बेटी ने हल्दी सेरेमनी में महिला इंफ्लूएंसर से ऐसा क्या बोला, जो रातों-रात हो गया वायरल, Video आया सामने

Anant Singh Daughter Video: अनंत सिंह की बेटी की शादी उनके पुश्तैनी गांव लदमा में आयोजित हो रही है। शादी के लिए 10 बीघा जमीन में एक विशाल और भव्य पंडाल लगाया गया है। इस दौरान अनंत सिंह की मेहंदी और हल्दी की काफी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Image

शिवांगी सिंह (फोटो साभार- miss_puja_8002)

Anant Singh Daughter Video: मोकामा के बाहुबली बिधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज यानि 25 नवंबर को होने जा रही है। यह शादी पूरे भारत में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में अनंत सिंह ने देशभर के लोगों को आमंत्रित किया है। शादी की तैयारियां पिछले काफी दिनों से चल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इस शादी में 5 से 6 लाख लोग दावत खाएंगे। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि शादी में मेहमानों के लिए 50 लाख गुलाब जामुन बनाए गए हैं।

शिवांगी सिंह का वीडियो रातों-रात हुआ वायरल

अनंत सिंह की बेटी की शादी उनके पुश्तैनी गांव लदमा में आयोजित हो रही है। शादी के लिए 10 बीघा जमीन में एक विशाल और भव्य पंडाल लगाया गया है। इस दौरान अनंत सिंह की मेहंदी और हल्दी की काफी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो ऐसा है, जिसमें अनंत सिंह की बेटी एक इंफ्लुएंसर से कुछ ऐसा कह देती हैं। जिसके बाद वीडियो रातों-रात वायरल हो जाता है। यह वीडियो हल्दी के दिन का है।

दरअसल, अनंत सिंह की बेटी हल्दी सेरेमनी में बैठने के लिए स्टेज पर जा रही होती हैं, इसी बीच एक महिला इंफ्लुएंसर उनसे कैमरे में देखकर कुछ कहने को बोलती हैं। इसके बाद शिवांगी सिंह वीडियो में सिर्फ इतना कहती हैं, 'थैंक्यू.. थैंक्यू सो मच'

शिवांगी सिंह ने की महिला इंफ्लुएंसर की तारीफ

शिवांगी सिंह वीडियो में सिर्फ इतना ही कहती हैं और रातों-रात वीडियो 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा लेता है। यहां तक कि अगले दिन जब शिवांगी सिंह मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए जाती हैं तो खुद उस महिला इंफ्लुएंसर से पूछती हैं कि कल आपने वीडियो बनाया था। जो इतना वायरल हो गया है। इसके बाद महिला इंफ्लुएंसर खुशी जताती हैं और एक बार फिर शिवांगी सिंह से कुछ बोलने के लिए कहती हैं। इसके बाद शिवांगी सिंह कहती हैं, 'आप बहुत स्वीट हो।'

घुड़दौड़ का किया आयोजन

बता दें कि अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के दिन घुड़दौड़ का भी आयोजन किया। इसमें जीतने वाले पहले विजेता को थार गाड़ी, दूसरे विजेता को बाइक और तीसरे विजेता को स्कूटी ईनाम में दी गई। वहीं अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए देशभर के बड़े-बड़े नेता पहुंच रहे हैं। अनंत सिंह ने बताया है कि 25 हेलीकॉप्टर से देश के बड़े-बड़े नेता उनकी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आएंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article