Jhansi News: झांसी में एक महिला ने चप्पल से मनचले की जमकर पिठाई की। उसने महिला के साथ छेड़खानी की। जिससे गुस्साई महिला ने उसे चप्पलों से उसे सबक सिखाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। जिसके बाद उन्होंने भी मनचले को पीटा।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।
घटना का वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ऑटो से उतरकर एक मनचले की पिटाई कर रही है, तभी एक और व्यक्ति वहां आकर मनचले को पीटने लग जाता है। इस दौरान आसपास कई लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
महिला ऑटो में सवार होकर जा रही थी
यह वायरल वीडियो झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का बताया गया है। जहां से एक महिला ऑटो में सवार होकर जा रही थी, तभी एक मनचले ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जिससे महिला आग-बबूला हो गई और उसने मनचले पर अपनी चप्पल बरसानी शुरू कर दी। जब आसपास के लोगों ने शोर सुना तो उन्होंने भी वहां आकर मनचले पर हाथ साफ किए।
