रायपुर

Balodabazar Protest: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर ऑफिस को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। लोगों ने अमर गुफा में तोड़फोड़ को लेकर उग्र प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर ऑफिस समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Image

Balodabazar Protest: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर ऑफिस को किया आग के हवाले

Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हजारों लोगों ने कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया। हजारों की संख्या में पहुंचे सतनामी समाज के लोगों ने विरोध को उग्र रूप दे दिया और आगजनी करने लगे। लोगों ने पथराव भी किया। इसके अलावा लोगों ने कलेक्टर ऑफिस में आग भी लगा दी और कई वाहनों को फूंक दिया।

क्यों हुआ उग्र प्रदर्शन?

बता दें कि बीते दिनों अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जिसने उग्र रूप धारण कर लिया। बलौदाबाजार के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं, पथराव के साथ खूब लाठी डंडे भी चले हैं, जिसमें कई लोगों समेत पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस पानी के फव्वारे का प्रयोग कर रही है।

लोगों ने की आगजनी

जानकारी के मुताबिक, गिरौधपुरी में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के करीब हजारों लोग दशहरा मैदान में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। यह भीड़ कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और

लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़े वाहनों में पथराव कर दिया।

इसके बाद वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करने के बाद कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में आग लगा दी। सतनामी समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले में जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वो असली अपराधी नहीं हैं।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article