शहर

मसूरी-देहरादून रोड पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, 5 लोगों की मौत

मसूरी- देहरादून मार्ग पर आज सुबह एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और एक युवती की हालत गंभीर है। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

खाई में कार गिरने से 5 की मौत (फोटो साभार - ANI)

Uttarakhand News: मसूरी-देहरादून मार्ग पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां झड़ीपानी रोड पर पानी वाला बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई। कार में कुल छह लोग सवार थे। जिसमें चार लड़के और दो लड़कियां थी। ये लोग देहरादून आईएमएस कॉलेज के स्टूडेंट्स थे और मसूरी में घूमने के लिए आए थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि नैंसी नाम की लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article