शहर

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा कैम्पर वाहन, 3 लोगों की मौत और एक मासूम घायल

रियासी जिले में कैम्पर वाहन में सवार चार लोग सलाल डैम से घर की और जा रहे थे। तभी बीच रास्ते दिब्बा मोड़ में वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक मासूम घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

खाई में वाहन गिरने से हादसा

Reasi Road Accident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते हुए मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

कैम्पर वैन दिब्बा मोड़ पर हादसे का शिकार

कैम्पर वाहन में चार लोग सवार थे। ये लोग सलाल डैम से घर की और जा रहे थे। तभी बीच रास्ते दिब्बा मोड़ में वाहन हादसे का शिकार हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।

राहत-बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने की मदद

इस हादसे की सूचना जब पुलिस को मिली तो तुरंत स्थानीय लोगों के साथ मिल कर राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम घायल है जिसे तुरंत रियासी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article