वाराणसी

वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से महिला ने दो साल की बच्ची के साथ लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया, बच्चा लापता

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 12:03 AM IST

Varanasi News: वाराणसी में विश्वसुंदरी पुल से एक महिला ने दो साल की बेटी के साथ गंगा में छलांग लगा दी। जबकि उसके तीन बच्चे पुल पर रोते-बिलखते मिले। हालांकि दशाश्वमेध घाट के पास नाविकों ने महिला को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लंका थाना इलाके में सामनेघाट से रामनगर जानेवाले शास्त्री पुल से चार बच्चों की मां एक बच्ची के साथ गंगा में कूद गई। महिला के गंगा में छलांग लगाने की खबर से हड़कंप मच गया। महिला के तीन बच्चे पुल पर रोते हुए पाए गए। हालांकि नाविकों ने पीड़िता को बचा लिया। लेकिन मासूम बच्ची की कुछ पता नहीं चल पाया है। पूछताछ करने पर पता चला है कि, महिला ने गृह कलेश में यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस की सूचना पर महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सामनेघाट पुल से मंगलवार देर शाम अलीनगर (चंदौली) के परोरवा की महिला ने दो साल की बेटी के संग गंगा में छलांग लगा दी। महिला ने अपने तीन बच्चों को पुल पर छोड़ दिए।

नाविकों ने महिला को सुरक्षित निकाला

यह तीनों बच्चे महिला के गंगा में कूदने के बाद बिलख रहे थे। वहीं, दशाश्वमेध घाट के पास नाविकों ने देखा कि महिला जोर-जोर से राम का नाम लेते हुए बह रही थी। महिला की आवाज सुन घाट पर बैठे नाविकों ने आनन-फानन महिला को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, महिला की बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही पति भी पहुंच गया। पूछताछ करने पर रामनगर औद्योगिक इलाके में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले पति अजय ने बताया कि, कुछ दिन पहले घर का सामान लाने के लिए महिला ने कुछ रुपये लिए थे। महिला ने वो रुपये कहीं और खर्च कर दिए। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

तैरना जानती है महिला

नाराज महिला मंगलवार देर शाम अपने चारों बच्चों के साथ सामनेघाट विश्व सुंदरी पुल पर पहुंची। यहां महिला ने तीन बच्चों को पुल पर छोड़कर दो साल की बेटी के साथ गंगा में छलांग लगा दी। फिलहाल दो साल की बच्ची का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिली है कि, महिला तैरना जानती है। दशाश्वमेध घाट तक राम-नाम जपते हुए तैरती महिला की आवाज सुनकर नाविक मोटर बोट लेकर पहुंचे और उसे निकाला उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article