वाराणसी

नए कपड़े नहीं आए तो विवाहिता ने उठाया ये कदम, परिजन रह गए दंग

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Nov 1, 2022, 12:57 PM IST

Varanasi News: छठ पूजा पर नए कपड़ों की डिमांड पूरी नहीं होने पर गुस्से में एक विवाहिता ने अपने ही दुपट्टे से गले में फंदा डाल सुसाइड कर लिया। घटना रौनापार थाना इलाके के गांव देवारा इस्माइलपुर की है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त घर के लोग छठ पूजा करने घाट पर गए हुए थे।

Image

वाराणासी में मामूली बात पर विवाहिता झूली फंदे पर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मायके में विवाहिता फंदे पर झूली
  • घटना के समय परिजन छठ पूजा करने घाट पर गए हुए थे
  • छठ पूजा पर नए कपड़े नहीं लाने पर परिजनों से नाराज थी

Varanasi News: वाराणसी के ग्रामीण इलाके से आत्महत्या का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर छठ पूजा पर नए कपड़ों की डिमांड पूरी नहीं होने पर गुस्से में एक विवाहिता ने अपने ही दुपट्टे से गले में फंदा डाल सुसाइड कर लिया। घटना रौनापार थाना इलाके के गांव देवारा इस्माइलपुर की है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त घर के लोग छठ पूजा करने घाट पर गए हुए थे। परिजन घर लौटे तो विवाहिता को फंदे पर झूलते देख सकते में आ गए। घर की छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छठ पर्व पर नया कपड़ा न आने से वह घर के लोगों से नाराज थी। बहरहाल पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच की।

चार माह पहले हुई थी शादी

रौनापार थाने के एसओ कौशल पाठक के मुताबिक गांव देवारा इस्माइलपुर की अर्चना यादव (20) की गत 22 जून को ही शादी हुई थी। करीब एक पखवाड़े पूर्व वह ससुराल से मायके आयी थी। परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए हुए थे। वह घर पर ही थी। इस बीच वह अपने दुपट्टे से गले में फंदा डालकर झूल गई। पुलिस के मुताबिक वारदात की जानकारी परिजनों को उस समय लगी जब सभी लोग छठ पूजा कर वापिस घर लौटे। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि अर्चना छठ पूजा पर नए कपड़ों की डिमांड कर रही थी। इसके बाद पिता ने उसे रुपए दिए और बाजार से खुद खरीद कर लाने की बात कही थी। मगर अर्चना पहले से ही नए कपड़े खरीद कर घर में नहीं लाने की बात पर परिजनों से नाराज हो गई थी। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर विवाहिता ने नए कपड़े नहीं लाने जैसी मामूली सी बात पर सुसाइड क्यों कर लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article