वाराणसी

Varanasi: अच्छी खबर! बाबा को साक्षी मान नए जोड़े बंध सकेंगे परिणय बंधन में, नए साल से शुरू होगी ये व्यवस्था

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 04:25 PM IST

Varanasi: काशी विश्वनाथ के समक्ष लोगों के सात जन्मों के बंधन में बंधने का सपना पूरा होगा। वैदिक काल की सनातनी परंपराओं के अनुसार, यहां धार्मिक अनुष्ठान संपादित होंगे। इसके लिए मंदिर न्यास की ओर से दिल्ली की एक इवेंट कंपनी को चुना गया है। वहीं धाम परिसर में आयोजन के दौरान डीजे सहित कई गैर जरूरी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं आयोजन का शुल्क श्रद्धालुओं की सक्षमता के आधार पर लिया जाएगा।

Image

वाराणासी के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल से जोड़े बंध सकेंगे परिणय सूत्र में

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आगामी नववर्ष से काशी विश्वनाथ मंदिर में नए जोड़े बंध सकेंगे परिणय सूत्र में
  • बाबा के धाम में विवाह सहित सभी तरह के अनुष्ठान संपादित होंगे
  • दिल्ली की इवेंट कंपनी को इसके लिए किया गया है अनुबंधित

Varanasi: वाराणासी में बाबा काशी विश्वनाथ के समक्ष अग्नि को साक्षी मानकर पाणीग्रहण संस्कार का सपना देखने वालों के लिए ये खबर सुखद है। आगामी नूतन वर्ष में लोगों के लिए शादियों की बुकिंग आरंभ होगी। जिसमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पुरातन रवायतों के मुताबिक, वैवाहिक और अन्य सनातनी मांगलिक अनुष्ठान पूर्ण होंगे।

मंदिर न्यास के मुतबिक, इस तरह के इवेंट्स को लेकर राजधानी दिल्ली की एक इवेंट कंपनी को चुना गया है। बता दें कि, यह व्यवस्था इस वर्ष गत नवबंर महीने से आरंभ होनी थी। मगर किसी ने इसके लिए अप्लाई नहीं किया तो इसे वर्ष 2023 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अब नए जीवन साथी के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर सनातनी लोग गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर सकेंगे। इसमें सबसे खास बात ये रहेगी कि, भारतीय वैदिक काल की पुरातन प्रथाओं के मुताबिक अनुष्ठान होंगे। जिसमें आयोजन को संपादित करवाने वाली इवेंट कंपनी के चयन के वक्त ये शर्तें रखी गई थीं।

अनुष्ठान शुल्क इवेंट कंपनी तय करेगी

मंदिर न्यास के सीईओ सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक, विवाह के लिए कंपनी को चयन कर लिया गया है। फिलहाल शादी की बुकिंग के लिए कोई एप्लीकेशन नहीं आई है। जिसके चलते अब संभावना है कि, जनवरी 2023 से ही काशी विश्वनाथ के दरबार में वैवाहिक व अन्य कार्यों के साथ ही धार्मिक आयोजन व संस्कार शुरू होंगे। हालांकि इस कड़ी में यहां पर संगोष्ठियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम तो शुरू हो गए हैं। मगर आयोजन कंपनी शर्तों के मुताबिक, विवाह करने वालों की बुकिंग करेगी। सीईओ के मुताबिक, विवाह के दौरान डीजे के साथ ही कई अन्य तरह की क्रियाओं को प्रतिबंधित किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के मुताबिक, विवाह सहित अन्य संस्कारों के लिए शुल्क का निर्धारण इवेंट कंपनी करेगी। जिसमें खास तौर पर इस बात को ध्यान में रखा गया है कि, शुल्क पूरी तरह से श्रद्धालुओं की जेब के अनुसार हो। बता दें कि, विवाह के दौरान श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन ही मिलेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान ऐसे किसी भी अनैतिक कृत्य की अनुमति नहीं होगी, जो धार्मिक व सामाजिक तौर पर गैर जरूरी हो।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article