वाराणसी

Varanasi: वाराणसी में हथियारों के अंतरराज्यीय दो तस्कर गिरफ्तार, पहलवानी करते थे पहले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 05:13 PM IST

varanasi Police: वाराणसी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के कब्जे से 32 बोर की सात सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 13 मैगजीन बरामद हुई है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों एवं मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।

Image

वाराणसी में हथियारों के अंतरराज्यीय दो तस्कर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पैसे के लालच में पहलवानी छोड़कर दोनों बन गए हथियार तस्कर
  • सारनाथ के आशापुर स्थित पुराने आरटीओ तिरोहे से हुई गिरफ्तारी
  • गिरफ्तार आरोपियों में देवेश्वर शुक्ला और अंबुज पांडेय हैं

Varanasi crime news: वाराणसी एसटीएफ की टीम ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार देवेश्वर शुक्ला और अंबुज पांडेय हैं। देवेश्वर मिर्जापुर के यशवंत सिंह का पूरा और अंबुज बसुहरा का रहने वाला है। इन दोनों के कब्जे से एसटीएफ की टीम ने सात सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 13 मैगजीन बरामद की है।

दोनों पहले पहलवानी किया करते थे। फिर पैसों के लालच में पहलवानी छोड़कर हथियार तस्कर गिरोह को ज्वाइन कर लिया। इनकी गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम इस गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

असलहा तस्करी के लिए पहुंचे थे दोनों

यूपी एसटीएफ के वाराणसी फील्ड इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि पूर्वांचल में असलहा तस्कर गिरोह सक्रिय है। उस गिरोह के बदमाश असलहा तस्करी करने के लिए सारनाथ के आशापुर स्थित पुराने आरटीओ तिराहे पर आए हुए हैं। इस सूचना के मिलते ही टीम ने उक्त स्थल की घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

आर्म्स एक्ट में दर्ज कराया गया मुकदमा

निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी अभियुक्तों के विरुद्ध सारनाथ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया गया है। जबकि पुलिस इस मामले में प्रयागराज के रहने वाले विपिन दुबे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि यह दोनों कुश्ती लड़ा करते थे और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया करते थे। इसी साल जुलाई में प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर के विपिन दुबे ने उनसे दोस्ती की। इसके बाद उसने असलहा तस्करी करने की सलाह दी।

मध्य प्रदेश से जाकर लाते थे असलहा

तस्करों ने बताया कि विपिन उन्हें पैसे देकर मध्य प्रदेश भेजता था। वहां के बडवानी के एक सरदार से असलहा लेकर दोनों विपिन को दिया करते थे। प्रति पिस्टल सात हजार रुपए दोनों को कमीशन मिलता था। इन दोनों ने कई बार असलहा की खेप विपिन दुबे को पहुंचाई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article