वाराणसी, काशी विश्वनाथ की धरती, भोले की महिमा से ओत-प्रोत इस शहर में अब एक और आकर्षण का केंद्र तैयार हो गया है। गंगा किनारे बनाया गया वाराणसी टेंट सिटी अब लोगों को सेवा देने के लिए तैयार है। गंगा किनारे लग्जरी सुविधाओं से लैस यह टेंट सिटी आने वाले समय में शहर के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक होगा।
उत्तर प्रदेश की पहली टेंट सिटी
वाराणसी में गंगा पार बनाई गई यह टेंट सिटी, यूपी की पहली टेंट सिटी है। इस टेंट सिटी को दो कंपनियों ने पीपीपी मॉडल के तहत किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी तक बचे हुए काम खत्म हो जाएंगें और 15 जनवरी से इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
क्या हैं सुविधाएं
टेंट सिटी पर अलग-अलग रेंज के कॉटेज बनाए गए हैं, जहां काशी दर्शन करने आए लोग गंगा किनारे ठहर सकते हैं। वहां के मनोरम दृश्यों को देख सकेंगे। गंगा किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त का लुफ्त उठा सकेंगे। यहां लग्जरी कॉटेज के अलावा योगा सेंटर, जिम, हॉल, स्पा, आर्ट गैलरी, गंगा स्नान के लिए फ्लोटिंग बाथ कुंड की सुविधा है।
कितना है किराया
वाराणसी टेंट सिटी का किराया अलग-अलग कॉटेज के हिसाब से तय होता है। यहां 8 हजार से लेकर 51 हजार तक के कॉटेज हैं। जहां आप अपनी सुविधा के अनुसार रह सकते हैं। टेंट सिटी में डीलक्स, सुपर डीलक्स, प्रीमियम और गंगा दर्शन विला के नाम से चार अलग-अलग कॉटेज हैं। अलग-अलग कॉटेज में विभिन्न तरह की लग्जरी सुविधाएं दी जाएंगीं।

वाराणसी टेंट सिटी का पैकेज
कैसे करें बुकिंग
वाराणसी टेंट सिटी में ठहरने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से बुकिंग की जा सकेगी। ऑनलाइन बुकिंग (https://www.tentcityvaranasi.com/) पर जाकर किया जा सकता है। फिलहाल के लिए बुकिंग का यही माध्यम है, जल्द ही वाराणसी क रविदास घाट और नमो घाट पर ऑफलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।
