वाराणसी

Varanasi Tent City: वाराणसी टेंट सिटी का रास्ता होगा बेहतर, पाथ-वे बनाया जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 12:29 PM IST

Varanasi Tent City Update: वाराणसी टेंट सिटी को विकसित करने के बाद अब इसकी राह आसान बनाई जा रही है। मौजूदा रास्ते को चौड़ा किया जाएगा। नया पाथ-वे एवं नाली भी बनाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। इस कार्य में बाधा बन रहे निर्माण को हटा दिया गया है। अब बहुत जल्द टेंट सिटी से संबंधित निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।

Image

वाराणसी में बनी टेंट सिटी तक पहुंचने को बनेगा पाथ-वे

KEY HIGHLIGHTS
  • टेंट सिटी जाने वाला रास्ता होगा चौड़ा
  • टेंट सिटी जाने वाले रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण
  • राजस्व कर्मियों ने की थी रास्ते की नापी

Varanasi Tent City Path way:शहर में गंगा नदी पार बनाई गई टेंट सिटी खुलने के साथ लोकप्रिय हो चुका है। इसकी बढ़ती महता को देखते हुए कई विकास कार्य किए जाने हैं। टेंट सिटी पहुंचने में लोगों को असुविधा न हो, इसलिए रास्ते को चौड़ा किया जाना है। इसके साथ ही पाथ-वे बनाया जाएगा। नाली का निर्माण किया जाना है, जिसको लेकर प्रशासन ने एनएच-7 से कोदोपुर वार्ड होकर टेंट सिटी जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाया है। नायब तहसीलदार, एसीपी एवं लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया है।

राजस्व विभाग के कर्मियों ने कुछ दिन पहले ही रास्ते का सर्वे किया था। उस दौरान अतिक्रमण भी चिह्नित किए गए थे। फिर अतिक्रमणकारियों को वहां से हटने की चेतावनी दी गई, लेकिन वह नहीं हटे। इस पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया है। यह भी चेतावनी दी गई है कि इस रास्ते पर दोबारा को कोई अतिक्रमण नहीं करेगा। ऐसा करते पकड़ने जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पाथ-वे होगा एक मीटर लंबा

एनएच-7 पर वन विभाग के सामने से कोदोपुर होते हुए टेंट सिटी तक 3.75 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाएगी। अतिक्रमण होने के काराण सड़क किनारे नाली एवं पटरी बनाने में परेशानी हो रही थी।

क्या है टेंट सिटी

गंगा नदी पार रेती पर अस्थाई सिटी बनाई गई है। यह टेंट से बनाई गई है। इस माह उद्घाटन हुआ है। इस टेंट सिटी में एक समय पर एक साथ 800 लोग रह सकते हैं। इसमें गेमिंग जोन, रेस्टोरेंट, डायनिंग एरिया, कांफ्रेंस हॉल, स्पा, योग केंद्र, लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी है। वाटर स्पोर्ट्स, कैमल एवं हॉर्स राइडिंग समेत सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हो सकती हैं। शादी-विवाह के लिए एक विशेष हॉल बनाया गया है। इसमें ठहरने के लिए पर्यटकों को 6 हजार से 30 हजार रुपए तक की बुकिंग करानी होती है। 15 दिसंबर से ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। इसमें डीलक्स, सुपर डीलक्स, प्रीमियम और गंगा दर्शन विला में बुकिंग करा सकेंगे। इन कॉटेज में अलग-अलग लग्जरी सुविधा है। डीलक्स एसी कॉटेज के एक रात के लिए 7500 रुपए, प्रीमियम एसी के लिए 10 हजार, काशी सुइट्स के लिए 12 हजार और गंगा दर्शन विला के लि 20 हजार रुपए शुल्क है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article